वृक्ष हरे को काटना , है जघन्य अपराध दण्ड पड़ेगा भोगना,याद रखें यह बात, पर्यावरण मित्रों ने पेड़ पौधों की सुरक्षा हेतु चलाया श्रमदान अभियान.....
सामाजिक

बबलु माली
Updated : June 02, 2025 07:15 AM

नीमच/ प्राणी जगत को जीवन जीने के लिए जीवन भर मुफ्त वायु आक्सीजन प्रदान करने वाले वृक्ष हमारे मित्र ही नहीं बल्कि जीवनदाता है, प्रकृति ने हमें जीवन जीने के लिए इस धरा पर चहुंओर प्राकृतिक वातावरण ही नहीं बल्कि हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए जल,वायु, फल फूल, ओषधि आदि दिये है, किन्तु स्वार्थ की खातिर विकास के नाम पर चहुंओर आये दिन हरे भरे लहलहाते भारी भरकम पेड़ों को निर्दयतापूर्वक काटा जा रहा है जो आने वाली पीढ़ी के लिए घातक सिद्ध होगा, वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है इसी उद्देश्य को लेकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच के सदस्य विगत 11 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर जिले भर में शहर से गांव तक पेड़ पौधे लगाने के कार्य में जुटी हुई है, अभियान के तहत संस्था सदस्यों ने रविवार दिनांक 1 जुन को प्रातः 7 से 10 बजे तक गांधी नगर स्थित ग्रीन बेल्ट पार्ट एक स्मृति वन परिसर में रोपित पेड़ पौधों के आसपास निंदाई गुड़ाई कर पतझड़,गंदा कचरा आदि के कम्पोस्ट खाद हेतु ढेर लगाए एवं प्लास्टिक पोलेथिन थैलियां पन्नी कांच की बोतलें आदि को अलग से एकत्रित किया गया , संस्था संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि आमजन को शुद्ध वायु आक्सीजन प्राप्त हो इस हेतु संस्था सदस्यों ने शहर में 4 सिटी फारेस्ट ( नगर वन) बनाए गए हैं, जो आमजन को शुद्ध वायु आक्सीजन प्रदान करने के साथ ही शहर की सुंदरता बढा रहे हैं, शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाना हम सभी का दायित्व है परन्तु कुछ लोग गंदा कचरा नगरपालिका की कचरा गाड़ी में न डालते हुए सार्वजनिक स्थलों पर फेंक देते हैं जो बड़ी ही शर्मनाक बात है, इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाने में सहयोग करें घर से निकलने वाला गंदा कचरा सड़क किनारे, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर न फेंकें, जल का सदुपयोग करें,जल बचाएं जल को व्यर्थ न बहाएं, नलों पर टोटी अवश्य लगाए, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें, 3 घंटे चले श्रमदान अभियान में संस्था संरक्षक नवीन कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, रमेश मोरे, जगदीश शर्मा, सुकुमार आगार, केशव सिंह चौहान, मनीष काठेंड, आदि ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई, उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा ने दी है,