सुने घरो की रैकी कर दिन व रात में निशाना बनाकर चौरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हजारो रूपये के चांदी के आभूषण बरामद करने में कुकड़ेश्वर पुलिस को मिली सफलता…..
अपराध

महावीर सिंह चंद्रावत
Updated : June 04, 2025 04:49 PM

नीमच :- पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया में एवं एस. डी. ओ. पी. मनासा निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेवर निरीक्षक सौरभ शर्मा द्वारा पुलिस टीम की मदद से दिनांक 29.05.2025 को दिन में एवं 30.05.2025 की रात्री को सूने घरो को निशाना बनाकर चौरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता. 01. घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कुकड़ेश्वर के अपराध क्रमांक 178 /2025 धारा 331 (4), 305 (a) बी. एन. एस. में फरियादी गणेश पिता राजमल तंबोली उम्र 34 साल निवासी तंबोली मोहल्ला कुकडेश्वर ने रिपोर्ट किया कि वह उसके परिवार सहित घर पर ताला लगाकर खाटु श्यामजी दर्शन करने गया था घर वापस आकर देखा तो उसके घर का ताला टुटा हुआ था उसने घर में रखे सामान को देखा को अलमारी में रखें चांदी के आभूषण व अन्य सामान नही था रात्री में कोई अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड घर में रखा किमती सामान किमती करीब 50,000 रूपये का चौरी कर ले गया है। 02. थाना कुकडेश्वर के अपराध क्र.179/2025 धारा 331 (3), 305(a) बी.एन.एस. में फरियादी गोपाल पिता समरथलाल कछावा उम्र 62 साल निवासी ब्राहम्ण मोहल्ला कुकडेश्वर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 29.05.2025 को दिन में वह उसके परिवार सहित खेत हुऐ पर था शाम को घर आकर देखा तो उसके घर का ताला टुटा होकर घर में रखी अलमारी से चांदी के आभूषण, नगदी रूपये नही थे। दिन में कोई अज्ञात व्यक्ति घर को सूना देख घर का ताला तोड घर में रखा किमती सामान किमती करीब 85,000 रूपये का चौरी कर ले गया है। अपराध कायम होने के बाद पुलिस टीम द्वारा चौरी गये मश्रुका एवं चौरी करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पतारसी के प्रयास करते संदेही नरेन्द्र उर्फ छोटु पिता श्यामदास वैरागी उम्र 49 साल निवासी चंपा बाजार कुकडेश्वर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पुछताछ
कर दोनो अपराधो में चौरी करना स्वीकार किया व आरोपी ने पुछताछ में बताया कि वह दिन व रात्री में सुने घरो की रैकी करता है व मौका पाकर घरो के ताले तोड़कर किमती सामान चौरी करता है। आरोपी की निशादेही में दोनो अपराधो में चौरी गया किमती सामान जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय मनासा पेश किया गया जंहा से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
जप्तशुदा मश्रुका विवरण - 01 अपराध क्र. 178 /2025 में चांदी के पायजेब, चांदी के बिछिया के सेट, चांदी की बिछिया किमती करीब 50,000 रूपये. 02.अपराध क्र.179/2025 में चांदी के पायजेब, मोहनमाला के सोने के मोती, चांदी का कंदौरा, चांदी की बिछिया, चांदी का आकडिया किमती करीब 70,000 रूपये।
सराहनीय कार्य - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक सौरभ शर्मा, सउनि. दिलीप कुमार कलमोदिया, प्र. आर. अंकितसिंह चौहान, आर. ईश्वरलाल चौहान, आर. जीवनराम गुर्जर, आर. अंकित जोशी सहित पुलिस टीम कुकड़ेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।