चीताखेड़ा में 48 सालों बाद एक फिर तेजाजी महाराज खेल का मंचन....
धार्मिक

दशरथ माली चिताखेड़ा
Updated : June 06, 2025 12:09 PM

चीताखेड़ा :- स्थानीय गांव में 48 सालों बाद एक बार फिर जन सहयोग से राजस्थान के निम्बाहेडा वीर तेजकला मित्र मंडल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा श्री तेजाजी महाराज का खेल का मंचन का आयोजन पुलिस सहायता केंद्र के पास स्थित देवनारायण मंदिर पर तीन दिवसीय चल रहा है उल्लेखनीय है कि राजस्थान के निम्बाहेडा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बड़े ही शानदार तरीके से तेजाजी महाराज खेल का मंचन किया जा रहा है। गुरुवार रात्रि 8 बजे से देर रात तक तेजाजी महाराज खेल का मंचन किया गया। जिसमें तेजाजी महाराज के जन्म प्रसंग पर मंचन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आधी रात तक खेल के मंचन का आनंद लिया। आज दिवस 6 जून शुक्रवार को रात्रि 8 बजे तेजाजी महाराज का विवाह और काला खेत भावस खेल का मंचन किया जाएगा। 7 जून शनिवार को तेजाजी महाराज खेल मंचन के दौरान ससुराल जाना और गौमाता की रक्षा हेतु जाना तथा वीरगति को प्राप्त होना प्रसंग पर मंचन किया जाएगा। तक चलेगा। तेजाजी महाराज खेल के मंचन में मुख्य रूप से रमेश भील, देवीलाल राव, हेमराज मेघवाल,भगत जी भोमिया, भगवती लाल राव आदि प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा तेजाजी महाराज खेल का मंचन किया जा रहा है। देवनारायण मंदिर समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म लाभ लें।