विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था बी.आर. फाउण्डेशन द्वारा आम लोगों में वितरित किए पाैधे एवं सकाेरे....
सामाजिक

DESK NEWS
Updated : June 05, 2025 04:18 PM

नीमच :- जब हम करेंगे पर्यावरण का सम्मान तभी स्वस्थ रहेगा हिंदुस्तान इसी संकल्प के साथ मध्य प्रदेश की संस्था बी.आर. फाउण्डेशन द्वारा पिछले 6 वर्षों से निरंतर पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाती है। गुरुवार को नीमच शहर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा आम लोगों में निःशुल्क पाैधे एवं बेजुबान पशु पक्षियों काे पानी पीने के लिए सकाेरे वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत अम्बेडकर चाैराया से संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष एड. नरेंद्र मालवीय द्वारा हरि झंडी दिखाकर की गई। संस्था द्वारा मेरा पाैधा मेरी कक्षा जिम्मेदारी अभियान सीजन-6 की शुरुआत कि गई। इस अभियान के तहत 5 हजार पाैधाे का वृक्षारोपण एवं आम लोगों में वितरित किए जाएंगे। संस्था ने सकाेरे के साथ आयुर्वेदिक पौधे के बीज भी वितरित। वहीं लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। संस्था ने शहर के विभिन्न स्थान एसपी कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, नगर पालिका, केंट थाना, जवाहर बाल उद्यान सकाेरे लगाएं। उक्त कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार, प्रदेश महासचिव बलवंत तंवर, जिला संगठन मंत्री प्रकाश बामनिया,तह अध्यक्ष नितिन घावरी, सफलता मुजावदिया,विशाल ताेसावत, सुनील साेलकी,संजय अहिरवार, विष्णु मालवीय, तूफान सिंह धनगर, कुशाल मालवीय, दीपांशु झाम्ब,यशवंत रेगर, पीयूष गोयल, रितिक चौहान आदि बड़ी संख्या में संस्था के नीमच टीम ईकाइ के पदाधिकारी मौजूद रहे