मुख्यमंत्री की पहल पर ग्राम पंचायत बरडिया में 5 जून से 20 जून तक चलेगा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान.....
आयोजन

DESK NEWS
Updated : June 05, 2025 04:15 PM

बरडिया (प्रवीण सिंह चुंडावत) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर ग्राम पंचायत बरडिया में 5 से 20 जून तक ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के दौरान पंचायत क्षेत्र में जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।वही मुख्यमंत्री के पहल पर ग्राम पंचायत बरडिया में कलश यात्रा निकाल कर आमजन को जागरूक किया। इस के साथ साथ ग्राम पंचायत थड़ा में स्काउट गाइड की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया। इन कार्यों के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण की महत्ता के प्रति जागरूक किया गया, जिससे यह अभियान जन आंदोलन बन सकेगा। इस अभियान के लिए प्रदेश के 41 जिलों में मंत्रियों को लगाया गया है।