विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गांवो में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन....
आयोजन
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
Updated : June 02, 2025 04:38 PM
बड़ीसादड़ी :- कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान द्वारा खेती को विकसित बनाने एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान को जिले में वृहद रूप से चलाया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी ने बताया कि वैज्ञानिको द्वारा किसानो को फसलो के रोगो पर अनावश्यक दवाईयो के खर्च को रोकने में सक्षम जैविक उपचारो एवं प्रबंधन तकनीको पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. सोलंकी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिल में खरीफ के मौसम की फसलो में किसानो की समस्याएं और आवश्यकता अनुरूप वैज्ञानिक सलाह पहुंचाने में यह अभियान चलाया जा रहा है। गांव और विभिन्न भौगोलिक विशेषता वाले जिले में मूंगफली, सोयाबीन, उड़द, मक्का, ज्वार फसलो के उन्नत बीजो की उपलब्धता, किस्मों के प्रकार, फसलो में पहले से रोगो के प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण जैसे विभिन्न विषयो पर किसानो की समस्या का समाधान किया गया। डॉ. आर.एस. मीणा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, भारत सरकार (एन.बी.एस.एस.), उदयपुर मैं मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं समन्वय प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। श्री मुकेश धाकड़, सहायक निदेशक कृषि विस्तार, चित्तौड़गढ़ ने कृषि यंत्रो पर उपलब्ध अनुदानो, फार्म पोण्ड, सोलर व बागवानी की फसलो में किसानो को दी जाने वाली सुविधाओ पर विस्तारे से जानकारी दी गई। श्री विमल सिंह, कृषि अधिकारी ने उद्यान विभाग की विभिन्न अनुदानित योजनाओं के बारे में बताया। अभियान में श्री रामचन्द्र डांगी, सहायक कृषि अधिकारी, स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक- कलावंती धाकड़, किशोर मीणा, कृषि विज्ञान केंद्र तकनीकी सहायक संजय कुमार धाकड़, श्री शंकर लाल नाई, सहायक कृषि अधिकारी (सेवानिवृत) ने अभियान के जिले के बड़ीसादडी पंचायत समिति के बोरूण्डी, मुंजवा एवं पायरी गांवो में किसानो के साथ शिविर का आयोजन कर संवाद किया। इस अभियान में बोरुंदी, मुंझवा एवं पायरी के सरपंच प्रतिनिधि और कुल 429 कृषक एवं कृषक महिलाओ अभियान में भाग लिया और लाभांवित हुए।