नवागत सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया ने नीमच नपा का चार्ज ग्रहण किया...
प्रशासनिक
DESK NEWS
Updated : June 19, 2025 09:58 PM
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच में जावरा से स्थानांतरित होकर आईं श्रीमती दुर्गा बामनिया ने गुरुवार दोपहर नीमच नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर लेखाधिकारी श्री जमनालाल पाटीदार एवं कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा की उपस्थिति में मुख्य नगरपालिका अधिकारी पद का चार्ज ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अन्य नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनसे उनके दायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की। नवागत मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नगर पालिका कार्यालय पहुंचने पर नपा स्टाफ ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।