चीताखेडा के श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय के शिखर कलश पर बुधवार को वार्षिक धर्म ध्वजा चढ़ाई जाएगी, पढ़े दशरथ माली की खबर.....
Updated : June 10, 2024 12:01 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेडा :- परम पूज्य श्री सुरेन्द्र सूरिश्वर म.सा. परम पूज्य श्री महामहोपाध्याय यतीन्द्र विजय म.सा. (डहेडावाले) ,परम पूज्य श्री चंद्रकला श्री जी म.सा. परम पूज्य श्री सुमलिया श्री जी म.सा. की प्रेरणा से श्वेताम्बर जैन श्री संघ चीता खेड़ा के सानिध्य में गांव के मध्य स्थित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय के शिखर कलश पर हर वर्ष की भांति इस बार भी 12 जून 2024 बुधवार को वार्षिक ध्वजा रोहण कार्यक्रम पूरी सादगीपूर्ण माहौल में बैण्ड बाजों एवं ढोल ढमाकों के साथ विधिकारक द्वारा विधि-विधान पूर्वक थाली और डंका की स्वर लहरियों के साथ अष्ट प्रकारी पूजा अर्चना आरती कर ध्वजा रोहण लाभार्थी महात्मा और खिमेसरा परिवार द्वारा श्री मुनिसुव्रत स्वामी भगवान की ध्वजारोहण चढ़ाई जाएगी उपरोक्त जानकारी ध्वजा रोहण लाभार्थी प्रकाश जैन महात्मा और अरुण जैन खिमेसरा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि बुधवार को इस धार्मिक पावन अवसर पर प्रातः 7.15 बजे अठारह अभिषेक, प्रातः 8.15 बजे नवकारसी, प्रातः 9.15 बजे सत्तरभेदी पूजा, प्रातः 10 .15 बजे ढोल ढमाकों के साथ नीम चौक से ध्वज का भव्य वरघोडा निकाला जाएगा जो जैन गली,बस स्टैंड,जैन दादावाड़ी,सदर बाजार से परिभ्रमण करता हुआ पुनः श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय पहुंचेगा। दोपहर 12.39 बजे जैन श्री संघ के तत्वावधान में श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय पर विधि कारक अमित भाई भंसाली द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन के साथ शिखर कलश पर ध्वजारोहण के लाभार्थी स्व.धापूबाई स्व.शेषमल महात्मा , प्रकाश -अनीता,मनन -प्रकाश (बेटा), लविका - जितेंद्र कुमार राजगुरु सीतामऊ (बेटी -जमाई), ममता - स्व. योगेश कुमार चितोडगढ, और श्रीमती पुष्पा देवी - स्व. श्री राजेन्द्र खिमेसरा, संजय -किर्ती, अरुण -अंजली, संदीप -मोनिका, अमन,शिवी, रिद्धिमा ,आर्या खिमेसरा,प्रियल -गर्व दुआ ( बेटी -जमाई) चीता खेड़ा द्वारा शिखर कलश पर धर्म ध्वजा चढ़ाई जाएगी।इस मौके पर शुभ मुहूर्त में धर्म ध्वजा कार्यक्रम के प्रति सामाजिक आस्था समर्पण और त्याग का प्रतिक ध्वजा रोहण लाभार्थी परिवार सहित जैन समुदाय के श्रावक- श्राविकाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। गुजरात के सूरत से ध्वजा रोहण लाभार्थी प्रकाश महात्मा और अरुण खिमेसरा चीताखेड़ा वाले ने कहा है कि ध्वजा में लाल रंग, सफेद रंग मानव कल्याण का प्रतिक है। सफेद रंग अरिहंत भगवान मूलनायक तथा लाल रंग सिद्ध भगवान की प्रतिमा का प्रतिक है। प्रतिदिन लहलहाते हुए ध्वजा के दिव्य दर्शन करने से पूरा दिन मंगल मय बन जाता है, जीवन में उन्नति और सुख समृद्धि होती है। कार्यक्रम के अंत में जिनालय के शिखर कलश पर धर्म ध्वजा रोहण के लाभार्थी परिवार की तरफ से प्रभावना वितरण की जाएगी। इसी के साथ उपस्थित सभी जैन अनुयायियों का सामुहिक स्वामी वात्सल्य किया जाएगा। इसी तारतम्य दिवस 12 जून 2024 रात्रि 8:30 बजे श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय परिसर में राजस्थान के नाथद्वारा के विख्यात भजन गायक वैभव सोनी सहित कई कलाकारों द्वारा एक शाम श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति संध्या के नाम शानदार भैरव भक्ति का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
और खबरे
जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव चीताखेड़ा में एयरटेल, आइडिया का घटिया नेटवर्क, गांव में लगें Airtel, idea कंपनी के टावर शोपीस बन गए...
January 17, 2025 12:31 PM
आप सभी लोग टीबी की जांच जरूर करवाएं - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, बने निक्षय मित्र.....
January 17, 2025 08:38 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 17, 2025 08:32 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 17, 2025 08:31 AM
यातायात जागरूकता सड़को पर उतरे यमराज ओर चित्रगुप्त,दी समझिश....
January 16, 2025 09:56 PM
मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी को आईएमए ने भेट की मेडिकल की 500 पुस्तकें...
January 16, 2025 09:37 PM
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 57वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन....
January 16, 2025 09:36 PM
टोल टैक्स पर नई प्लानिंग कर रही सरकार, प्राइवेट गाड़ियों के लिए जारी होंगे पास...
January 16, 2025 08:31 PM
यातायात पुलिस एवं MPRDC द्वारा नीमच मनासा रोड का किया भ्रमण...
January 16, 2025 08:24 PM
भगत के वश में है भगवान, ऐतिहासिक महोत्सव के साक्षी बनें - श्री कमलेश जी वैष्णव, श्री गुर्जरखेड़ा सरकार का अवतरण महोत्सव एवं मन्दिर का पाठोत्सव हर्षोल्लास से मना....
January 16, 2025 08:17 PM
जनजातीय गौरव गाथा दिवस पर जनजातीय गौरव प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन...
January 16, 2025 07:48 PM
खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए 3 डम्पर और 03 ट्रेक्टर जप्त....
January 16, 2025 07:34 PM
श्री चौपड़ा मंदिर विकास समिति का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्....
January 16, 2025 07:26 PM
कल कलेक्टर कार्यालय में होगा नगरपालिका संबंधित सी.एम. हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायतों का निराकरण...
January 16, 2025 07:19 PM
गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा, ग्वालटोली व नीमच ब्रदर्स का अगले दौर में प्रवेश......
January 16, 2025 07:18 PM
खेल संस्कृति के पुनर्जीवन की दिशा में एक एतिहासिक कार्यक्रम - राघवेंद्र देराश्री, एस एस वी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक खेल समागम समारोह....
January 16, 2025 07:07 PM
गोसेवा जीव सेवा विकास अभियान गौमाता का बफर डिनर का शंखनाद 22 को...
January 16, 2025 06:59 PM
रामलला प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाठ के शुभ अवसर पर हुआ राम रसोड़े का आयोजन, नगर रहा पूर्ण बंद.....
January 16, 2025 06:57 PM
नवोदय चयन परीक्षा 18 जनवरी को होगी....
January 16, 2025 06:53 PM