37 वर्षो बाद मेवाड़ के महाराणा मालवा की धरा पर पधारेंगे, राजपूत समाज महासम्मेलन 2025 एवं ऐतिहासिक शौर्य यात्रा कल 2 जुन को, ग्वालटोली स्थित प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगा यात्रा का शंखनाद, राजपूत समाज में अपार उत्साह की लहर...
Updated : June 01, 2025 09:22 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

आयोजन
नीमच :- जहां धर्म है वहां जहां क्षत्रियत्व हैऔर जहां क्षत्रिय हैं वहां गौरव है, राजपूत संस्कृति का गौरव स्वाभिमान और संगठन के उद्देश्य को लेकर समस्त राजपूत संगठन जिला नीमच के तत्वाधान में राजपूत समाज का महासम्मेलन 2025 एवं ऐतिहासिक शौर्य यात्रा का आयोजन आज सोमवार 2 जून को सुबह 9 बजे नीमच नगर में आयोजित किया जाएगा। शौर्य यात्रा का शुभारंभ ग्वालटोली स्पेनटा पेट्रोल पंप स्थित महाराणा प्रताप स्टैचू पर माल्यार्पण कर किया जाएगा। इसके साथ ही ढोल ढ़माकों डीजे एवं केसरिया ध्वजा के साथ राजपूत समाज की शौर्य यात्रा प्रारंभ होगी। जो डाक बंगला चौराहा होते हुए नीमच सिटी पहुंचेगी जहां से यात्रा सिटी रोड फव्वारा चौक नया बाजार घंटाघर तिलक मार्ग पुस्तक बाजार टैगोर मार्ग विजय टाकिज चौराहा होते हुए दशहरा मैदान पर पहुंचकर राजपूत समाज महासम्मेलन 2025 सभा में परिवर्तित होगी। शौर्य यात्रा की कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष हिम्मत सिंह, रणजीत सिंह तंवर बबली ने बताया कि शौर्य यात्रा के कार्ड का घर- घर ,द्वार -द्वार पहुंचकर प्रचार प्रसार किया गया।कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह चित्तौड़गढ़ विधायक, मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में मुख्य व विशेष अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप स्टैचू पर माल्यार्पण किया जाएगा ।इसके बाद शोर्य यात्रा प्रारम्भ होगी। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई दशहरा मैदान पर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगी ।जहां महासम्मेलन होगा। 37 वर्ष पूर्व महेंद्र सिंह जी मेवाड़ मेवाड़ की धरा नीमच पर पधारे थे।और अब इस कार्यक्रम में 37 वर्षो बाद एकलिंग नाथ के दीवान मेवाड़ महाराणा श्री जी हुजूर विश्वराज सिंह जी मेवाड़, महारानी सा.महिमा कुमारी मेवाड़, महाराजा रणधीर सिंह भिंडर, रावत देवव्रत सिंह सलूंबर, शिव विधायक ठाकुर रविंद्र सिंह भाटी, मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, मनासा के पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह मालाहेड़ा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह बिलेश्वरी सहित राजपूत समाज के अन्य राष्ट्रीय प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी का विशेष एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हो कर अतिथि के रूप में पधारेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के सनातन धर्म के इतिहासकार प्रमुख वक्ता ओमेंद्र सिंह रत्नु ,राजवीर सिंह चलकोई बीकानेर ,सुरेंद्र सिंह शक्तावत नीमच ,करणी सेना के जीवन सिंह शेरपुर, राजस्थान करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर शिव प्रताप सिंह अपना मार्गदर्शन प्रमुख वक्ता के रूप में प्रदान करेंगे। क्षत्रिय राजपूत महासभा व समाज संगठन जिला के अध्यक्ष हिम्मत सिंह, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह तंवर बबली ने बताया कि शौर्य यात्रा को लेकर मेवाड़ मालवांचल के ग्रामीण क्षेत्रों के समाज जनों में अपार उत्साह की लहर है। शौर्य यात्रा के लिए दशहरा मैदान में हजारों समाज जनों के बैठने के लिए एक विशाल डॉम (पांडाल) का निर्माण कार्य विशेष करीगरो द्वारा युद्ध स्तर पर किया गया है। महासम्मेलन में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी विशेष एवं मुख्य अतिथि के रूप में सहभागी बनेंगे। सभी राजपूत सरदार सफेद कुर्ता और केसरिया साफा में सहभागी बनेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ कालिका माता एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम आज 2 जून सोमवार को मेवाड़ महाराणा श्री जी हुजूर विश्वराज सिंह मेवाड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। समारोह आयोजन को सुव्यवस्थित कार्य योजना के लिए महाराजा भूपेंद्र सिंह मालाहेड़ा, मोहन सिंह शक्तावत, रणजीत सिंह शक्तावत, सामंत सिंह चौहान, गिरिराज सिंह तोमर, नाथू सिंह राठौड़, तेजपाल सिंह चुंडावत रूपपुरा, जगजीत सिंह आमली खेड़ा ,मनीष सिंह शक्तावत लॉन्छ, मोहन सिंह राणावत, गजेंद्र सिंह चौहान, राकेश सिंह नेमावर, धर्मेंद्र सिंह डीपी बना, कुंवर संदीप सिंह , कमल सिंह चुंडावत जयपाल सिंह राणावत नरेंद्र सिंह पवार शैलेंद्र सिंह चुंडावत कीर्तिराज सिंह चुंडावत आदि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे हैं।
और खबरे
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 03, 2025 08:52 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 03, 2025 08:50 AM

श्री बसेर एवं श्री वधवा पुनः रोटरी के अध्यक्ष एवं सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत, निरंतर चौथे वर्ष मनोनीत होकर मंडल में रचा इतिहास...
June 02, 2025 10:21 PM

राष्ट्र रक्षा के लिए राजपूत समाज के पूर्वजों ने हमेशा संघर्ष किया है जो आज भी आदर्श प्रेरणादाई है-महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़, 47 वर्षो बाद मेवाड़ के महाराणा मालवा की धरा पर पधारें, राजपूत समाज महासम्मेलन 2025एवं ऐतिहासिक शौर्य यात्रा में उमड़े समाज जन, ग्वालटोली स्थित प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया यात्रा का शंखनाद....
June 02, 2025 10:18 PM

श्री देवनारायण का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न...
June 02, 2025 10:10 PM

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गांवो में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन....
June 02, 2025 10:08 PM

पंख अभियान के तहत सभी विभाग विभागीय योजनाओं में बांछड़ा समुदाय के अधिकाधिक हितग्राहियों को हित लाभ प्रदान करें-श्री चंद्रा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियो के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाए - कलेक्टर, कलेक्टर ने की जिला अधिकारियों की बैठक में पंख अभियान की प्रगति की समीक्षा...
June 02, 2025 10:01 PM

आंगनवाड़ी में दर्ज सभी हितग्राहियों का आधार सत्यापन,ईकेवायसी का शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करवाएं-श्री चंद्रा, कलेक्टर ने जिला पोषण समिति की बैठक में विभागीय समीक्षा में दिए निर्देश...
June 02, 2025 09:56 PM

नीमच पुलिस के ऑपरेशन नीमच आई को 16 सीसीटीवी कैमरे हुए प्राप्त, नीमच के मंडी व्यापारी द्वारा नीमच पुलिस की ईमानदारी से प्रेरित होकर डोनेट किये 16 सीसीटीवी कैमरे....
June 02, 2025 07:03 PM

आलोट पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही, 100 ग्राम एम डी सहित कुल 14.83 लाख रुपए का मशरूका का जप्त, 05 आरोपी गिरफ्तार....
June 02, 2025 06:59 PM

शादी कराने के नाम पर लड़की बेचने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर 2 लाख 70 हजार रूपये ऐंठे, ग्रुप की चार महिलाएं गिरफ्तार.....
June 02, 2025 06:55 PM

भगवान कभी किसी को दुःख नहीं पहुंचाते, इंसान अपने खुद के कर्मों से दुखी होता है - लक्ष्मी प्रिया पांडे....
June 02, 2025 04:52 PM

सभी राजस्व अधिकारी शासकीय देव स्थानों की जमीनों को सूचीबद्ध कर,उनका संरक्षण करें - श्री चंद्रा, अतिक्रमण एवं रास्ता विवाद से संबंधित सभी प्रकरणों का 15 जून से पूर्व मौके पर निराकरण करे....
June 02, 2025 04:24 PM

उद्यानिकी किसानों का तीस सदस्यीय दल राज्य के बाहर भ्रमण के लिए रवाना, जि.पं.अध्यक्ष श्री चौहान ने झण्डी दिखाकर किया वाहन को रवाना.....
June 02, 2025 04:23 PM

शिशु घर जाकर बच्चों को जरूरतमंद सामग्री वितरित की साथ ही वृद्धाश्रम, किलकारी में फल फ्रूट वितरित किए.....
June 02, 2025 07:28 AM

वृक्ष हरे को काटना , है जघन्य अपराध दण्ड पड़ेगा भोगना,याद रखें यह बात, पर्यावरण मित्रों ने पेड़ पौधों की सुरक्षा हेतु चलाया श्रमदान अभियान.....
June 02, 2025 07:15 AM

पर्यावरण व गार्डन की सुरक्षा के लिये उठाये कदम, हरियाली को नुकसान बर्दाश्त नहीं करेंगे, गणपति विकास समिति की बैठक सम्पन्न, लिये निर्णय....
June 02, 2025 07:14 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 02, 2025 07:12 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 02, 2025 07:11 AM
