नीमच पुलिस के ऑपरेशन नीमच आई को 16 सीसीटीवी कैमरे हुए प्राप्त, नीमच के मंडी व्यापारी द्वारा नीमच पुलिस की ईमानदारी से प्रेरित होकर डोनेट किये 16 सीसीटीवी कैमरे....
Updated : June 02, 2025 07:03 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

प्रशासनिक
नीमच :- पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था पर नियत्रंण एवं अपराधों की रोकथाम व अपराधियों के विरूध्द कार्यवाही एवं आपराधिक प्रकरणों में साक्ष्य संकलन व जान-माल की सुरक्षा हेतु शहर एवं ग्रामीण क्षैत्रों में जनसहयोग के माध्यम से सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अंकित जायसवाल द्वारा ‘‘ नीमच आई ’’ नाम से अभियान प्रारंभ किया गया है। उक्त अभियान मुख्यतः तीन चरणों में प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण में कानून व्यवस्था की दृष्टी से संवेदनशील मार्गो पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाना, द्वितीय चरण में शहरी एवं ग्रामीण क्षैत्रों में स्थित विभिन्न समुदायों के धार्मिक स्थलों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे एवं तृतीय चरण में ग्रामीण क्षैत्रों को कवर किया जा रहा है जिसमे हाईवे एवं अन्य मार्गो को चिन्हित कर ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरें लगाने संबंधी लक्ष्य रखा गया है. ऑपरेशन ‘‘ नीमच आई‘‘ के तहत जन सहयोग से प्रथम चरण में कानून व्यवस्था की दृष्टी से संवेदनशील स्थानो पर 502 सी.सी.टी.वी. कैमरे, द्वितीय चरण में शहरी एवं ग्रामीण क्षैत्रों में स्थित विभिन्न समुदायों के धार्मिक स्थलों पर 219 सी.सी.टी.वी. कैमरे एवं तृतीय चरण में हाईवे एवं अन्य मार्गो को चिन्हित कर ग्राम पंचायतों में 806 सीसीटीवी कैमरें लगाये जा चुके है। इस प्रकार अभियान ‘‘ नीमच आई ‘‘ के माध्यम से वर्तमान तक कुल 1527 सीसीटीवी कैमरें जन सहयोग से लगवाये गये है। अप्रेल 2025 में मंडी व्यापारी संजय अग्रवाल के मुनीम गोपाल निवासी अमर कॉलोनी बघाना का वाहन से कृषि उपज मंडी चंगेरा जाने के दौरान एक्सीडेन्ट हो जाने से सिर में चोट लगने से बेहोश हो गये थें। उक्त घटना के द्वौरान श्रमदान कर रहे पुलिस कर्मियों द्वारा घायल की जानकारी ली जाकर गाड़ी पर रखे बैग की तलाशी के दौरान अत्यधिक मात्रा में नगदी रखी होने से निरीक्षक रेडियो मनीष गेहलोत द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल को उक्त घटना के संबंध में जानकारी दिये जाने एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षक रेडियो मनीष गेहलोत को उक्त वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर मूल मालिक का पता लगाने संबंधी निर्देश दिये जाने के उपरांत दुपहिया वाहन मंडी व्यापारी संजय अग्रवाल के नाम होने से उसके मोबाईल नम्बर ज्ञात कर शीघ्र बैग में रखी नगदी को मूल मालिक संजय अग्रवाल को बुलाकर उनके सुर्पूद किया गया। मंडी व्यापारी संजय अग्रवाल द्वारा नीमच पुलिस की ईमानदारी को सलाम करते हुए नीमच पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन ‘ नीमच आई ‘‘ की प्रशंसा की जाकर ऑपेरशन नीमच आई के तहत 16 सीसीटीवी कैमरे डोनेट किये गये। उक्त कैमरे जामा मस्जिद, कमल चौक, फ्रुट मंडी, ग्यारसीलाल चौराहा एवं कुम्हारा गली में लगवाये गये है।
और खबरे
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 04, 2025 07:26 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 04, 2025 07:25 AM

बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन विषय पर संत निरंकारी मिशन का व्यापक वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान, प्रकृति परमात्मा का अमूल्य उपहार, संरक्षण हमारी जिम्मेदारी....
June 03, 2025 10:19 PM

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कपासन पंचायत समिति की तीन ग्राम पंचायत में लगाए गए शिविर, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए उन्नत खेती के टिप्स...
June 03, 2025 10:16 PM

आज की युवा पीढ़ी को जटायु से शिक्षा लेने की जरूरत है - लक्ष्मी प्रिया जी पांडे, आज कथा में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ वध के बाद श्री राम का राजतिलक, हवन पूजन, भंडारे के साथ कथा का विश्राम....
June 03, 2025 05:19 PM

जनसुनवाई में प्राप्त रास्ता विवाद, अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदनों पर तत्काल मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाएं - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने जनसुनवाई करते हुए दिए राजस्व अधिकारियों को निर्देश....
June 03, 2025 04:01 PM

पिता से मिले संस्कारो से 25 वर्षों से समाज सेवा कर रहे गोपाल सिंह चौहान का मेवाड़ महाराणा विश्वराज सिंह ने किया सम्मान, सिंगोली क्षेत्र समाज जनो ने दी शुभकामनाएं...
June 03, 2025 03:17 PM

सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे मिल रहे नवीन बिजली कनेक्शन, बिजली उपभोक्ता नवीन कनेक्शन के लिए करें ऑनलाइन आवेदन...
June 03, 2025 08:53 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 03, 2025 08:52 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 03, 2025 08:50 AM

श्री बसेर एवं श्री वधवा पुनः रोटरी के अध्यक्ष एवं सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत, निरंतर चौथे वर्ष मनोनीत होकर मंडल में रचा इतिहास...
June 02, 2025 10:21 PM

राष्ट्र रक्षा के लिए राजपूत समाज के पूर्वजों ने हमेशा संघर्ष किया है जो आज भी आदर्श प्रेरणादाई है-महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़, 47 वर्षो बाद मेवाड़ के महाराणा मालवा की धरा पर पधारें, राजपूत समाज महासम्मेलन 2025एवं ऐतिहासिक शौर्य यात्रा में उमड़े समाज जन, ग्वालटोली स्थित प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया यात्रा का शंखनाद....
June 02, 2025 10:18 PM

श्री देवनारायण का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न...
June 02, 2025 10:10 PM

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गांवो में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन....
June 02, 2025 10:08 PM

पंख अभियान के तहत सभी विभाग विभागीय योजनाओं में बांछड़ा समुदाय के अधिकाधिक हितग्राहियों को हित लाभ प्रदान करें-श्री चंद्रा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियो के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाए - कलेक्टर, कलेक्टर ने की जिला अधिकारियों की बैठक में पंख अभियान की प्रगति की समीक्षा...
June 02, 2025 10:01 PM

आंगनवाड़ी में दर्ज सभी हितग्राहियों का आधार सत्यापन,ईकेवायसी का शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करवाएं-श्री चंद्रा, कलेक्टर ने जिला पोषण समिति की बैठक में विभागीय समीक्षा में दिए निर्देश...
June 02, 2025 09:56 PM

नीमच पुलिस के ऑपरेशन नीमच आई को 16 सीसीटीवी कैमरे हुए प्राप्त, नीमच के मंडी व्यापारी द्वारा नीमच पुलिस की ईमानदारी से प्रेरित होकर डोनेट किये 16 सीसीटीवी कैमरे....
June 02, 2025 07:03 PM

आलोट पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही, 100 ग्राम एम डी सहित कुल 14.83 लाख रुपए का मशरूका का जप्त, 05 आरोपी गिरफ्तार....
June 02, 2025 06:59 PM

शादी कराने के नाम पर लड़की बेचने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर 2 लाख 70 हजार रूपये ऐंठे, ग्रुप की चार महिलाएं गिरफ्तार.....
June 02, 2025 06:55 PM
