FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गांवो में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन....

  Updated : June 02, 2025 10:08 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  आयोजन

बड़ीसादड़ी :- कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान द्वारा खेती को विकसित बनाने एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान को जिले में वृहद रूप से चलाया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी ने बताया कि वैज्ञानिको द्वारा किसानो को फसलो के रोगो पर अनावश्यक दवाईयो के खर्च को रोकने में सक्षम जैविक उपचारो एवं प्रबंधन तकनीको पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. सोलंकी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिल में खरीफ के मौसम की फसलो में किसानो की समस्याएं और आवश्यकता अनुरूप वैज्ञानिक सलाह पहुंचाने में यह अभियान चलाया जा रहा है। गांव और विभिन्न भौगोलिक विशेषता वाले जिले में मूंगफली, सोयाबीन, उड़द, मक्का, ज्वार फसलो के उन्नत बीजो की उपलब्धता, किस्मों के प्रकार, फसलो में पहले से रोगो के प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण जैसे विभिन्न विषयो पर किसानो की समस्या का समाधान किया गया। डॉ. आर.एस. मीणा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, भारत सरकार (एन.बी.एस.एस.), उदयपुर मैं मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं समन्वय प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। श्री मुकेश धाकड़, सहायक निदेशक कृषि विस्तार, चित्तौड़गढ़ ने कृषि यंत्रो पर उपलब्ध अनुदानो, फार्म पोण्ड, सोलर व बागवानी की फसलो में किसानो को दी जाने वाली सुविधाओ पर विस्तारे से जानकारी दी गई। श्री विमल सिंह, कृषि अधिकारी ने उद्यान विभाग की विभिन्न अनुदानित योजनाओं के बारे में बताया। अभियान में श्री रामचन्द्र डांगी, सहायक कृषि अधिकारी, स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक- कलावंती धाकड़, किशोर मीणा, कृषि विज्ञान केंद्र तकनीकी सहायक संजय कुमार धाकड़, श्री शंकर लाल नाई, सहायक कृषि अधिकारी (सेवानिवृत) ने अभियान के जिले के बड़ीसादडी पंचायत समिति के बोरूण्डी, मुंजवा एवं पायरी गांवो में किसानो के साथ शिविर का आयोजन कर संवाद किया। इस अभियान में बोरुंदी, मुंझवा एवं पायरी के सरपंच प्रतिनिधि और कुल 429 कृषक एवं कृषक महिलाओ अभियान में भाग लिया और लाभांवित हुए।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

समाज के वंशोत्पत्ति महेश नवमी पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई ढेरों शुभकामनाएं, माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां, हो सकता है इसमे कुछ त्रुटियां भी संभव है....

June 04, 2025 07:30 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

June 04, 2025 07:26 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 04, 2025 07:25 AM

बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन विषय पर संत निरंकारी मिशन का व्यापक वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान, प्रकृति परमात्मा का अमूल्य उपहार, संरक्षण हमारी जिम्मेदारी....

June 03, 2025 10:19 PM

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कपासन पंचायत समिति की तीन ग्राम पंचायत में लगाए गए शिविर, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए उन्नत खेती के टिप्स...

June 03, 2025 10:16 PM

आज की युवा पीढ़ी को जटायु से शिक्षा लेने की जरूरत है - लक्ष्मी प्रिया जी पांडे, आज कथा में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ वध के बाद श्री राम का राजतिलक, हवन पूजन, भंडारे के साथ कथा का विश्राम....

June 03, 2025 05:19 PM

जनसुनवाई में प्राप्‍त रास्‍ता विवाद, अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदनों पर तत्‍काल मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाएं - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने जनसुनवाई करते हुए दिए राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश....

June 03, 2025 04:01 PM

पिता से मिले संस्कारो से 25 वर्षों से समाज सेवा कर रहे गोपाल सिंह चौहान का मेवाड़ महाराणा विश्वराज सिंह ने किया सम्मान, सिंगोली क्षेत्र समाज जनो ने दी शुभकामनाएं...

June 03, 2025 03:17 PM

सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे मिल रहे नवीन बिजली कनेक्शन, बिजली उपभोक्ता नवीन कनेक्शन के लिए करें ऑनलाइन आवेदन...

June 03, 2025 08:53 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

June 03, 2025 08:52 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 03, 2025 08:50 AM

श्री बसेर एवं श्री वधवा पुनः रोटरी के अध्यक्ष एवं सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत, निरंतर चौथे वर्ष मनोनीत होकर मंडल में रचा इतिहास...

June 02, 2025 10:21 PM

राष्ट्र रक्षा के लिए राजपूत समाज के पूर्वजों ने हमेशा संघर्ष किया है जो आज भी आदर्श प्रेरणादाई है-महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़, 47 वर्षो बाद मेवाड़ के महाराणा मालवा की धरा पर पधारें, राजपूत समाज महासम्मेलन 2025एवं ऐतिहासिक शौर्य यात्रा में उमड़े समाज जन, ग्वालटोली स्थित प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया यात्रा का शंखनाद....

June 02, 2025 10:18 PM

श्री देवनारायण का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न...

June 02, 2025 10:10 PM

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गांवो में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन....

June 02, 2025 10:08 PM

पंख अभियान के तहत सभी विभाग विभागीय योजनाओं में बांछड़ा समुदाय के अधिकाधिक हितग्राहियों को हित लाभ प्रदान करें-श्री चंद्रा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियो के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाए - कलेक्टर, कलेक्टर ने की जिला अधिकारियों की बैठक में पंख अभियान की प्रगति की समीक्षा...

June 02, 2025 10:01 PM

आंगनवाड़ी में दर्ज सभी हितग्राहियों का आधार सत्‍यापन,ईकेवायसी का शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करवाएं-श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने जिला पोषण समिति की बैठक में विभागीय समीक्षा में दिए निर्देश...

June 02, 2025 09:56 PM

नीमच पुलिस के ऑपरेशन नीमच आई को 16 सीसीटीवी कैमरे हुए प्राप्त, नीमच के मंडी व्यापारी द्वारा नीमच पुलिस की ईमानदारी से प्रेरित होकर डोनेट किये 16 सीसीटीवी कैमरे....

June 02, 2025 07:03 PM

आलोट पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही, 100 ग्राम एम डी सहित कुल 14.83 लाख रुपए का मशरूका का जप्त, 05 आरोपी गिरफ्तार....

June 02, 2025 06:59 PM