आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
Updated : June 04, 2025 07:25 AM

FIRST NEEMUCH NEWS

पंचांग- पुराण
मेष राशि :-
आज का दिन आपको कोई नई खुशी देकर जाएगा। धन लाभ उम्मीद ना होने पर भी अकस्मात होगा। कार्यों के प्रति गंभीर रहेंगे, दिनभर की मेहनत का आकलन संतोषजनक रहेगा। आज आपके मन को भटकाने वाले प्रसंग भी बनेंगे, सही दिशा में जा रहा कार्य किसी के गलत मार्गदर्शन से गलत भी हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है और समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। परिजन किसी कार्य पूर्ति को लेकर आशंकित रहेंगे, धर्य ना खोएं देर से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी।
वृषभ राशि :-
आज का दिन धैर्य से बिताने में ही भलाई है। मेहनत करने पर तुरंत लाभ की आशा ना रखें। आज किया परिश्रम का फल दोपहर बाद से दिखने लगेगा लेकिन भौतिक चीजों की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी और उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। धन संबंधित कार्य अन्य दिनों की तुलना में शीघ्र बनेंगे। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे फिर भी कंजूस प्रवृति घर व सहकर्मियों का आगे नीचा दिखाएगी।
मिथुन राशि :-
आज केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ सकता है। दोपहर तक का समय कार्य व्यवसाय के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, इसके बाद परिस्थिति से समझौता कर लेंगे और स्वभाव में संतोष बनेगा। धन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के वादे ना करें पूरे नही करें अन्यथा उलटे आलोचना ही होगी। घर का कोई सदस्य जिद पर अड़ सकता है, जिससे कुछ समय के लिए शांति भंग हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।
कर्क राशि :-
आज का दिन मिश्रित फल प्रदान कर सकता है। कभी लाभ होता नजर आएगा तो अगले पल निराश होना पड़ सकता है। घर एवं कार्यक्षेत्र पर मनमाना व्यवहार करेंगे तो निश्चिंत रहेंगे लेकिन संपर्क में रहने वालों को परेशानी आ सकती है। घर के जरूरी अधूरे काम निपट जाएंगे और माता-पिता के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। कार्य करते समय भी मन मौज शौक की ओर आकर्षित होगा। आज आप प्रलोभन में अनैतिक कार्य करने से भी परहेज नही करेंगे, इससे धन लाभ शीघ्र तो होगा साथ मे नई समस्या भी बढ़ेंगी।
सिंह राशि :-
व्यवसायी वर्ग नए कार्य में निवेश कर सकते हैं, इसके निकट भविष्य में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से नाखुश हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपको काम में परेशानी हो सकती है। घर के सदस्य अपने कामों में मस्त रहेंगे। कफ अथवा अन्य ठंड संबंधित समस्या हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है।
कन्या राशि :-
आज भी दिनचार्य संघर्ष वाली रहेगी। हानि की आशंका के कारण बड़ा कार्य करने से परहेज करेंगे लेकिन दैनिक कार्य थोड़े विलंब से पूर्ण हो जाएंगे। घर अथवा कार्यक्षेत्र पर टूट-फुट अथवा अन्य कारणों से हानि होने का भय रहेगा। आर्थिक मामले अधूरे रहने के कारण धन संबंधित समस्या भी रहेंगी, खर्च चलाना भी आज भारी पड़ सकता है। किसी से लिए उधार अतिशीघ्र वापस करने का प्रयास करें। मित्र परिचित केवल औपचारिक व्यवहार रखेंगे। दिन भर मानसिक बोझ बना रहेगा लेकिन सायंकाल के समय थोड़ी राहत मिलने लगेगी। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला राशि :-
आज के दिन सुख-शांति में वृद्धि होगी लेकिन शरीर मे कोई नया विकार भी बन सकता है। आज आपकी कार्य गति थोड़ी धीमी रहेगी। कोई भी कार्य एकदम सिर पर आने पर ही करेंगे, फिर भी अन्य लोगों की तुलना में जल्दी और अधिक सफाई रहेगी। दोपहर बाद स्वभाव में तेजी आएगी। कार्य-व्यवसाय से लाभ आशाजनक रहेगा फिर भी संतोष नहीं होगा और अधिक पाने की लालसा परेशानी में डाल सकती है, धैर्य से काम लें। नौकरी वाले लोग महत्त्वपूर्ण कार्य संपन्न होने पर प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन वैसे तो आपके लिए कुछ ना कुछ लाभ ही देगा लेकिन आपके द्वारा कोई ऐसा काम हो सकता है, जिससे आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। दिन के पहले भाग से लेकर दोपहर बाद तक भागदौड़ व्यर्थ लगेगी फिर भी व्यवहार पूर्ति के लिए करनी पड़ेगी। इसके बाद का समय आकस्मिक लाभ दिलाएगा लेकिन ध्यान रहे यहां लापरवाही करने पर लाभ हानि में भी बदल सकता है। धन लाभ मेहनत की तुलना में कम फिर भी संतोषजनक हो ही जाएगा। कार्यक्षेत्र पर विस्तार करने के अवसर मिलेंगे और धन निवेश से ना डरें भविष्य में दुगुना होकर मिलेगा।
धनु राशि :-
कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं और नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। सरकारी अधिकारियों से काम निकालने के लिए आज दिन उपयुक्त है। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। व्यवसायी वर्ग धन का निवेश करने से बचें, आने वाले समय मे व्यवधान आ सकते हैं। पारिवारिक बिजनस में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है।
मकर राशि :-
आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। आज एक समय में मन दो कार्यों में भटकने के कारण मनचाही सफलता नही मिल पाएगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा, जिसके चलते किसी की अनुचित मांग पूरा करने में संकोच नही करेंगे। दोपहर बाद कार्य व्यवसाय से लाभ की आशा जागेगी लेकिन मेहनत इसकी तुलना में कम रहने के कारण बाद में ले देकर काम निकालना पड़ेगा। व्यर्थ समय खराब करते वक्त ध्यान रहे कि आज की गई मेहनत आने वाले दिनों में जीवन की दिशा बदल सकती है।
कुंभ राशि :-
आज के दिन मन कार्य में आ रही बाधा के कारण अशांत हो सकता है। शारीरिक सामर्थ्य भी आज कम ही रहेगा फिर भी जबरदस्ती करेंगे। व्यवसायी वर्ग अधूरे कार्य पर ज्यादा ध्यान दें, धन पाने का यही एक साधन है। दोपहर तक स्थिति अनियंत्रित रहेगी चाह कर भी मन के अनुसार काम नही कर पाएंगे लेकिन दोपहर बाद थोड़ा बदलाव आने लगेगा। किसी की सहायता मिलने पर जटिल कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें और लोभ से दूर रहें।
मीन राशि :-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना हुआ है, जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें अन्य लोगों की तुलना में शीघ्र सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर धन को लेकर आज किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे लेकिन अपना काम बनाने के लिए आवश्यकता से अधिक धन लुटाएंगे। पुराने कार्य में विलंब होने पर कहासुनी होगी लेकिन धन की आमद हो जाने के बाद इनको भूल जाएंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ा पन आ सकता है, अकारण ही परिजन अथवा सहकर्मियों पर क्रोध करेंगेष आस-पड़ोसी आपके प्रति सांत्वना रखेंगे लेकिन आपका व्यवहार विपरीत ही रहेगा।
और खबरे
आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन, पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी, ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें - एस.पी. जायसवाल....
June 05, 2025 08:29 PM

नीमच जिला शाखा, सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का सफल आयोजन....
June 05, 2025 08:20 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक व नपा अध्यक्ष ने किया अमृतगार्डन मैं पौधारोपण - भाजपा जिला अध्यक्ष, डिप्टी कलेक्टर व एसडीएम की उपस्थिती मैं 90 फलदार पौधे रोपे गये....
June 05, 2025 08:16 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर कट्स इंटरनेशनल द्वारा प्लॉगिंग अभियान, एक प्लास्टिक मुक्त विश्व की ओर कदम...
June 05, 2025 08:13 PM

टीबी कैसे बचें, दिया स्वास्थ्य जागरूकता का मार्ग दर्शन...
June 05, 2025 07:55 PM

पंख अभियान - बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं रोजगार का मार्गदर्शन प्रदान किया....
June 05, 2025 07:52 PM

कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि अधिकारियो ने अभियान में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती के बारे में दी जानकारी....
June 05, 2025 07:49 PM

बसपा चित्तौड़गढ़ की नई जिला टीम घोषित, प्रदेश सचिव - मेघवाल ने भरी हुंकार, अब गांव-गांव गूंजेगा बसपा का बिगुल, हर मोर्चे पर होगी जीत.....
June 05, 2025 05:30 PM

एडीएम श्रीमती गामड़ ने कलेक्टर कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति का लिया जायजा...
June 05, 2025 05:16 PM

खनिज विभाग ने कुंडला खानखेड़ी में की कार्रवाई पांच ट्रैक्टर ट्राली जप्त...
June 05, 2025 05:15 PM

वृक्ष बुलाते मेघ को,तब होती है बरसात, पर्यावरण मित्रों ने शहर में निकाली साइकिल रैली, पर्यावरण की कमी से वायुमंडल हो रहा है दुषित - दिलीप सिंह परिहार विधायक...
June 05, 2025 05:04 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण, छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश...
June 05, 2025 04:32 PM

वन विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पौध लगाये....
June 05, 2025 04:26 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था बी.आर. फाउण्डेशन द्वारा आम लोगों में वितरित किए पाैधे एवं सकाेरे....
June 05, 2025 04:18 PM

मुख्यमंत्री की पहल पर ग्राम पंचायत बरडिया में 5 जून से 20 जून तक चलेगा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान.....
June 05, 2025 04:15 PM

गणपति विकास समिति ने 3 साल की कड़ी मेहनत से कूड़ा कचरा फेंकने वाले स्थान को बना दिया हरा-भरा गणपति नगर में अब गणेश गार्डन के नाम से प्रसिद्ध हो चुका है बगीचा, बड़ी संख्या मे लोग आते है घूमने....
June 05, 2025 04:10 PM

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जाजू कन्या महाविद्यालय में वृक्षारोपण के साथ आयोजित हुआ पर्यावरण जागरूकता पखवाड़ा...
June 05, 2025 04:05 PM

पुण्य परमार्थ के बिना आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता है - साध्वी गुणरंजना श्री जी महाराज साहब, आदिनाथ जिनालय दादावाड़ी परिसर श्री दादा गुरुदेव श्री जिंदत्त सुरी एवं दादा गुरुदेव श्री जी जिनकुशलसूरी गुरु मंदिर का भूमि पूजन शिलान्यास समारोह में उमड़े श्रद्धालु भक्त, शिला जुलूस निकालकर किया अभिषेक पूजन....
June 05, 2025 04:04 PM

प्रकृति के संतुलन और पर्यावरण संरक्षण के लिए गौ रक्षा महत्वपूर्ण है, महिलाओं ने गौ माता का पूजन कर मनाया महेश नवमी पर्व...
June 05, 2025 04:01 PM
