विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जाजू कन्या महाविद्यालय में वृक्षारोपण के साथ आयोजित हुआ पर्यावरण जागरूकता पखवाड़ा...
Updated : June 05, 2025 04:05 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

आयोजन
नीमच :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय, नीमच में एनसीसी, एनएसएस एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण पखवाड़ा मनाया गया।इस खास दिन को हर साल एक खास थीम के साथ आयोजित किया जाता है । वर्ष 2025 के पर्यावरण दिवस की थीम 'एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन' (End Plastic Pollution) रखी गई है। जागरूकता पखवाड़े की शुरुआत छात्राओं द्वारा पर्यावरण जागरूकता संकल्प पत्र भरवाकर की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत प्लास्टिक उन्मूलन पर व्याख्यान, पोस्टर तथा स्लोगन प्रतियोगिताओं के साथ ऑनलाइन पर्यावरण जागरूकता क्विज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एन के डबकरा ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता बताते हुए संबोधन में कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल रचनात्मकता को मंच प्रदान करती है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती है। पर्यावरण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें हवा, पानी, मिट्टी और अन्य प्राकृतिक संसाधनों प्रदान करता है जो हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि आजकल पर्यावरण पर बढ़ते दबाव के कारण, हमें इसके संरक्षण के लिए काम करने की आवश्यकता है। वृक्षारोपण, जल संचयन, ऊर्जा संचयन और कूड़ा प्रबंधन जैसे छोटे-छोटे कदम उठाकर हम पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं। हमें अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनानी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी को पर्यावरण संरक्षण शपथ दिलाई गई एवं महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विजेताओं को महाविद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा। पर्यावरण जागरूकता पखवाड़े के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एनसीसी प्रभारी डॉ. हिना हरित, एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका ढलवानी तथा इको क्लब प्रभारी श्रीमती अंकिता दीक्षित के मार्गदर्शन में किया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालयीन परिवार के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
और खबरे
राज्य स्तरीय तैराकी स्पर्धा में नीमच के खिलाड़ियों ने जीते 11 गोल्ड मेडल, खंडवा में 1 से 5 जून तक हुआ आयोजन, गोल्ड मेडल विजेता नेशनल स्पर्धा के लिए होंगे चयनित....
June 06, 2025 08:38 PM

नीमच जिले में शासकीय एवं देवस्थानों की जमीनों के संरक्षण अतिक्रमण हटाने ,रास्ता विवादों के निपटारे का अभियान, खजूरी में 50 लाख रुपए मूल्य की जमीन से हटाया अतिक्रमण, पड़दा एवं चीताखेड़ा में रास्ता विवाद के 7 प्रकरणों में मौके पर खुलवाया रास्ता....
June 06, 2025 07:17 PM

नाबालिग बालिका का अपहरणकर्ता पांच हजार रूपये का ईनामी गिरफ्तार, बालिका दस्तयाब....
June 06, 2025 06:49 PM

चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हाइवे पर सेमलपुरा स्थित होटल पर फायरिंग में हुई युवक की मौत का मामला, पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार....
June 06, 2025 06:48 PM

बिना नम्बर की क्रेटा कार में 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व 02 आरोपीयों को पकडने में नयागाॅव पुलिस को मिली सफलता.....
June 06, 2025 06:45 PM

खजूरी में पचास लाख रूपये मूल्य की जमीन अतिक्रमण मुक्त करवाई…..
June 06, 2025 06:30 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी निर्माण कार्य एक सप्ताह में पूरा करवाएं, कलेक्टर ने की जल गंगा संवर्धन कार्यो की प्रगति की समीक्षा, जिले में खेत तालाबएवं कुँआ रिचार्ज के सभी कार्य तत्काल पूर्ण करवाएं- कलेक्टर....
June 06, 2025 06:29 PM

गंगा दशहरा के अवसर पर बावडी उत्सव आयोजित विधायक श्री परिहार ने बावडी पूजन कर ओढाई चुनरी....
June 06, 2025 06:27 PM

पंख अभियान के तहत बाछड़ा बाहुल्य ग्रामों की शाला त्यागी बालिकाओं से संवाद कार्यक्रम सम्पन्न...
June 06, 2025 06:26 PM

जनसहभागिता से नदियों को स्वच्छ रखे - श्री परिहार एक पेड़ माँ के नाम रोपित कर, घाट पर किया स्वच्छता श्रमदान....
June 06, 2025 06:24 PM

अवैध खनिज परिवहन करते 6 वाहन जप्त...
June 06, 2025 06:21 PM

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान तहत 15 से 30 जून तक 17 ग्रामों में शिविरों का आयोजन...
June 06, 2025 06:18 PM

पर्यावरण सेवकों का समूह जो सामाजिक समारोह में पहूंचकर लोगों को देता है प्रकृति बचाने का संदेश, जन-जन से अपील करते हुए नशा नहीं करने व पॉलिथीन की जगह कपड़े की थैली काम लेने हेतु करते हैं प्रेरित....
June 06, 2025 06:05 PM

मनासा पुलिस ने अंतराज्यीय वाहन चोर वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, अलग-अलग स्थान से चुराई 8 मोटर साईकल जप्त, साथ ही दो आरोपी गिरफ्तार...
June 06, 2025 05:53 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित...
June 06, 2025 05:32 PM

प्रकृति माँ का रूप है, इसकी रक्षा करना हमारा धर्म - पुष्कर डांगी, राष्ट्रपति से सम्मानित प्राध्यापक व भामाशाह पुष्कर डांगी का स्कूल की एक दिन 1 रुपया दान योजना की आजीवन सदस्यता ग्रहण करने पर किया सम्मान...
June 06, 2025 04:55 PM

चीताखेड़ा में 48 सालों बाद एक फिर तेजाजी महाराज खेल का मंचन....
June 06, 2025 12:09 PM

4 वन्य-जीव के शिकार में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार….
June 06, 2025 08:45 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 06, 2025 08:44 AM
