पुण्य परमार्थ के बिना आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता है - साध्वी गुणरंजना श्री जी महाराज साहब, आदिनाथ जिनालय दादावाड़ी परिसर श्री दादा गुरुदेव श्री जिंदत्त सुरी एवं दादा गुरुदेव श्री जी जिनकुशलसूरी गुरु मंदिर का भूमि पूजन शिलान्यास समारोह में उमड़े श्रद्धालु भक्त, शिला जुलूस निकालकर किया अभिषेक पूजन....
Updated : June 05, 2025 10:34 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- देवगुरु और धर्म मंदिर के प्रति आस्था का मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। परमात्मा की भक्ति के माध्यम से ही आत्मा का कल्याण होता है। परमात्मा के उपदेशों पर चलकर ही आत्म कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। संसार में मनुष्य धन संपत्ति वैभव प्रतिष्ठा पद के लिए झूठ बोलकर पाप कर्म करता है। अपनी आत्मा के कल्याण के लिए उसके पास समय नहीं है चिंतन का विषय है। शाश्वत सत्य यह है की पुण्य परमार्थ के बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता है।यह बात साध्वी गुणरंजना श्री जी महाराज साहब ने कही।वे गुरुवार सुबह स्पेंटा पेट्रोल पंप के पास आदिनाथ जिनालय दादावाड़ी में श्री आदिनाथ जिनालय एवं जिन कुशल सूरि खरतरगंच्छ ट्रस्ट नीमच के तत्वाधान में श्री आदिनाथ जिनालय परिसर श्री दादा गुरुदेव श्री जिंनदत्त सूरी एवं दादा गुरुदेव जिन कुशलसूरि गुरु मंदिर भूमि पूजन खनन एवं शिलान्यास समारोह में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि धन संपत्ति वैभव प्रतिष्ठा पद सब संसार में ही रह जाते हैं। मनुष्य की मृत्यु के बाद उसके साथ सिर्फ पुण्य कर्म ही साथ जाते हैं इसलिए हमें सदैव पुण्य कर्म करते रहना चाहिए। मंदिर हमारी संस्कृति और संस्कारों के प्रमुख संवाहक होते हैं। मनुष्य को विनम्रता के साथ जीवन जीना चाहिए क्योंकि दुर्योधन, कंस और रावण शक्तिशाली होने के बाद भी उनका अहंकार नहीं रहा हम तो साधारण मनुष्य है। गुरु कृपा से ही हमें पुण्य कर्म का फल मिलता है ।अपने हाथ से दिया गया दान ही हमारे पुण्य का प्रमुख आधार होता है। बिना किसी पद पर रहते हुए समर्पण भाव से सम्यक दर्शन का पालन करते हुए जिन शासन की सेवा करना चाहिए तभी हमारी आत्मा का कल्याण हो सकता है। परमात्मा की भक्ति आस्था और विश्वास के बिना यह जीवन सुरक्षित नहीं रह सकता है। मनुष्य कुछ पल के भौतिक सुखों के लिए पाप कर्म की ओर अग्रसर हो रहा है। हमें सदैव पुण्य कर्म करना चाहिए और पाप कर्म से बचना चाहिए।शिला पूजा के लाभार्थी परिवार जनों ने शिला पूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7:15 बजे राजमल केशरी मल छाजेड़ के जवाहर नगर स्थित आवास पर नवकारसी से हुआ। इसके बाद 8:30 बजे जुलूस प्रारंभ हुआ जो विकास नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से होता हुआ स्पेंटा पेट्रोल पंप स्थित आदिनाथ जिनालय में पहुंचकर भूमि पूजन शिलान्यास समारोह की धर्म सभा में परिवर्तित हो गया। सुबह 9:30 बजे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के चढ़ावे की बोलियां लगाई गई। जिसमें समाज जनों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। विधि कारक मनोज कुमार, बाबूलाल हरण सिरोही (राजस्थान) द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करवाए गए ।अनुष्ठान की पावन श्रृंखला में 10:30 बजे पाटला पूजन शीला अभिषेक पूजन किया गया। सुबह 11:15 बजे शिलान्यास विधि प्रारंभ हुई 12:30 बजे लाभार्थी परिवार जनों का बहुमान एवं साधार्मिक वात्सलय आयोजन किया गया। शिला व स्वामी वात्सल्य के सहलाभार्थी अशोक कुमार यश कुमार डगरिया परिवार थे। समारोह में ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जैन सचिव राजमल छाजेड़,गौरधन लाल बाफना, मनोहरसिंह लोढ़ा, वीरेंद्र लोढ़ा,पारस लसोड, राकेश आंचलिया, राहुल जैन, राजेंद्र डुंगरवाल, चंद्र राज कोठी फोड़ा,शोभगमल डोसी, मनिष कोठारी,शरद जैन, अनिल नाहटा,विनय मारु,सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। दोपहर 2 बजे दादा गुरु वंदना से कार्यक्रम का विश्राम हुआ।
और खबरे
रेल यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा एक ही एप पर मिलेंगी टिकट, भोजन और लाइव स्टेटस जैसी सभी सुविधाएं....
January 22, 2026 03:58 PM
एमडीएमए पाउडर की जब्ती में फरार तीन अपराधियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये के ईनाम घोषित...
January 22, 2026 03:19 PM
धार्मिक नगरी की पहचान बना इंदिरा नगर, शहर में श्रीराम भक्ति का ऐसा दृश्य शायद ही कभी देखा हो, भगवामय हुआ सम्पूर्ण इन्दिरा नगर, मौका था श्रीरामलला प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का...
January 22, 2026 03:13 PM
घसुंडी बामनी–चेनपुरा खदान में चौपाल से शुरू हुआ चलो पंचायत, यूथ कांग्रेस ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा, गांधी भवन नीमच में बैठक के बाद गांव-गांव पहुंचकर सुनीं जनसमस्याएं, विनोद पटेल बोले- वादा खिलाफी पर युवाओं को करना होगा संघर्ष....
January 22, 2026 02:32 PM
स्वयं सहायता समूहों को अनुबंध नवीनीकरण के नाम से किया जा रहा परेशान, समूह की महिलाओ पर अतिरिक्त आर्थिक भार...
January 22, 2026 02:21 PM
जाट के नजदीक ग्रामीणों को तेंदूए के दिखाई देने से बना दहशत का माहौल, सूचना मिलते ही दौड़े वन विभाग के अधिकारी मचा हड़कंप,देर रात किया तेंदुए का सफल रेस्क्यू पहुंचाया इंदौर चिड़ियाघर....
January 22, 2026 02:17 PM
राजस्व एवं न.पा.की टीम ने रावणरूण्डी से हटाया अतिक्रमण, एक लाख रूपये मूल्य की 0.010 हेक्टेयर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त....
January 22, 2026 01:34 PM
पशुपालन को बढ़ावा देने क्षीर धारा ग्रामों में जागरूकता शिविर...
January 22, 2026 01:34 PM
दिनदहाड़े लूट की गुत्थी सुलझी, चीताखेड़ा में महिला की काल्पनिक कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश...
January 22, 2026 12:15 PM
बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त...
January 22, 2026 12:02 PM
बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व बाल अधिकारों के प्रचार-प्रसार हेतु जन साहस संस्था का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध व बाल संरक्षण विषयों पर दी गई जानकारी....
January 22, 2026 11:43 AM
श्री कृष्ण ने सुदामा को लोकों की खुशियों देकर सच्ची मित्रता निभाई थी - पंकज कृष्ण महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....
January 22, 2026 11:22 AM
सीतामऊ में 29 से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का होगा आयोजन, महोत्सव में नेचर सेंसस का होगा विमोचन, प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने दी पत्रकारों को विस्तृत जानकारी...
January 22, 2026 09:48 AM
आईवीएफ तमिलनाडु द्वारा चेन्नई में सांसद अग्रवाल के साथ संवाद कार्यक्रम, कार्यक्रम में तमिलनाडु से सीधी रेल सेवा की मांग रखी....
January 22, 2026 07:46 AM
सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती कमला चौधरी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलमंडी की छात्राओं के लिए 20 सेट टेबल-स्टुल प्रदान किए....
January 22, 2026 07:35 AM
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, 7 जिलों में औचक निरीक्षण, खराब कार्यों पर कार्यवाही, तीन ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट एवं एक कंसलटेंट पर कार्यवाही के निर्देश...
January 22, 2026 02:54 AM
ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-II के अंतर्गत हुई कार्यवाही, दुर्लभ प्रजाति के 4 नग कछुओं के साथ आरोपी अर्पित झालानी गिरफ्तार....
January 22, 2026 02:47 AM
सूरजमुखी की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित....
January 22, 2026 02:40 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 22, 2026 02:36 AM