विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक व नपा अध्यक्ष ने किया अमृतगार्डन मैं पौधारोपण - भाजपा जिला अध्यक्ष, डिप्टी कलेक्टर व एसडीएम की उपस्थिती मैं 90 फलदार पौधे रोपे गये....
Updated : June 05, 2025 08:16 PM

DESK NEWS

प्रशासनिक
नीमच :- नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा एवं डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धारवे के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री जमनालाल पाटीदार के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत सरकार की अभिनव पहल वूमन फॅार ट्री अंतर्गत गुरुवार 05 जून 2025 को योजना क्रमांक 34 स्थित अमृत गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं सभापति श्रीमती वंदना खंडेलवाल, डिप्टी कलेक्टर एवं पीओ डुडा श्री चंद्र सिंह धारवे एसडीएम श्री संजीव साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री जमनालाल पाटीदार एवं सभापति समिति कुसुम अशोक जोशी ने स्वसहायता समूहोंं के सहयोग व अमृत एवं एनयूएलएम के अनुसरण से 10 प्रजाति के फलदार 90 पौधों का रोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक श्री परिहार,नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती खंडेलवाल ने भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई वूमन फार ट्री योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस बार वृक्षारोपण योजना में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है जिसके तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं, विभिन्न महिला संस्थाओ व मातृशक्ति का सहयोग लेकर शहर को हरा भरा बनाना है! उन्होंने कहा कि पौधे लगाना आसान है लेकिन बड़े करना बच्चों की परवरिश जैसा है, सभी ने पौधों की देखभाल एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया! पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती हेमलता धाकड़, पार्षद योगेश कविश्वर,कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा, राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर, बगीचा शाखा प्रभारी महावीर जैन, एनयूएलएम शाखा से सिटी मिशन मैनेजर प्रवीण आर्य, सामुदायिक संगठक ज्ञानू व्यास, मनीष मकवाना, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के श्री नवीन कुमार अग्रवाल, श्री किशोर बागड़ी, श्री केशव मनोहर चौहान, जगदीश चंद्र शर्मा तथा सहेली स्व सहायता समूह कि महिलाये, स्कीम नंबर 34 के रहवासी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि उपस्थित थे!
और खबरे
राज्य स्तरीय तैराकी स्पर्धा में नीमच के खिलाड़ियों ने जीते 11 गोल्ड मेडल, खंडवा में 1 से 5 जून तक हुआ आयोजन, गोल्ड मेडल विजेता नेशनल स्पर्धा के लिए होंगे चयनित....
June 06, 2025 08:38 PM

नीमच जिले में शासकीय एवं देवस्थानों की जमीनों के संरक्षण अतिक्रमण हटाने ,रास्ता विवादों के निपटारे का अभियान, खजूरी में 50 लाख रुपए मूल्य की जमीन से हटाया अतिक्रमण, पड़दा एवं चीताखेड़ा में रास्ता विवाद के 7 प्रकरणों में मौके पर खुलवाया रास्ता....
June 06, 2025 07:17 PM

नाबालिग बालिका का अपहरणकर्ता पांच हजार रूपये का ईनामी गिरफ्तार, बालिका दस्तयाब....
June 06, 2025 06:49 PM

चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हाइवे पर सेमलपुरा स्थित होटल पर फायरिंग में हुई युवक की मौत का मामला, पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार....
June 06, 2025 06:48 PM

बिना नम्बर की क्रेटा कार में 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व 02 आरोपीयों को पकडने में नयागाॅव पुलिस को मिली सफलता.....
June 06, 2025 06:45 PM

खजूरी में पचास लाख रूपये मूल्य की जमीन अतिक्रमण मुक्त करवाई…..
June 06, 2025 06:30 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी निर्माण कार्य एक सप्ताह में पूरा करवाएं, कलेक्टर ने की जल गंगा संवर्धन कार्यो की प्रगति की समीक्षा, जिले में खेत तालाबएवं कुँआ रिचार्ज के सभी कार्य तत्काल पूर्ण करवाएं- कलेक्टर....
June 06, 2025 06:29 PM

गंगा दशहरा के अवसर पर बावडी उत्सव आयोजित विधायक श्री परिहार ने बावडी पूजन कर ओढाई चुनरी....
June 06, 2025 06:27 PM

पंख अभियान के तहत बाछड़ा बाहुल्य ग्रामों की शाला त्यागी बालिकाओं से संवाद कार्यक्रम सम्पन्न...
June 06, 2025 06:26 PM

जनसहभागिता से नदियों को स्वच्छ रखे - श्री परिहार एक पेड़ माँ के नाम रोपित कर, घाट पर किया स्वच्छता श्रमदान....
June 06, 2025 06:24 PM

अवैध खनिज परिवहन करते 6 वाहन जप्त...
June 06, 2025 06:21 PM

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान तहत 15 से 30 जून तक 17 ग्रामों में शिविरों का आयोजन...
June 06, 2025 06:18 PM

पर्यावरण सेवकों का समूह जो सामाजिक समारोह में पहूंचकर लोगों को देता है प्रकृति बचाने का संदेश, जन-जन से अपील करते हुए नशा नहीं करने व पॉलिथीन की जगह कपड़े की थैली काम लेने हेतु करते हैं प्रेरित....
June 06, 2025 06:05 PM

मनासा पुलिस ने अंतराज्यीय वाहन चोर वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, अलग-अलग स्थान से चुराई 8 मोटर साईकल जप्त, साथ ही दो आरोपी गिरफ्तार...
June 06, 2025 05:53 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित...
June 06, 2025 05:32 PM

प्रकृति माँ का रूप है, इसकी रक्षा करना हमारा धर्म - पुष्कर डांगी, राष्ट्रपति से सम्मानित प्राध्यापक व भामाशाह पुष्कर डांगी का स्कूल की एक दिन 1 रुपया दान योजना की आजीवन सदस्यता ग्रहण करने पर किया सम्मान...
June 06, 2025 04:55 PM

चीताखेड़ा में 48 सालों बाद एक फिर तेजाजी महाराज खेल का मंचन....
June 06, 2025 12:09 PM

4 वन्य-जीव के शिकार में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार….
June 06, 2025 08:45 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 06, 2025 08:44 AM
