बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन विषय पर संत निरंकारी मिशन का व्यापक वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान, प्रकृति परमात्मा का अमूल्य उपहार, संरक्षण हमारी जिम्मेदारी....
Updated : June 03, 2025 10:19 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

कृषि
बड़ी सादड़ी :- मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली, प्रकृति मानव जीवन की सदा-संगीनी रही है, उसकी छांव में सभ्यताओं ने आकार लिया, संस्कृतियाँ पनपीं और जीवन निरंतर रूप से विकसित होता रहा। किंतु जब मानवीय स्वार्थ ने संतुलन का दायरा लांघा, तब इस जीवनदायिनी प्रकृति को क्षतिग्रस्त होना पड़ा। मानव शायद यह भूल जाता है कि वह स्वयं भी इसी प्रकृति का ही एक अंग है। आज, पर्यावरणीय संकट की गूंज वैश्विक चेतना को झकझोर रही है और इसी अनुभूति के तहत संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रतिवर्ष 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ आयोजित किया जाता है। इस वैश्विक पहल से प्रेरणा लेते हुए, संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के लोकमंगलकारी एवं दूरदर्शी नेतृत्व में, संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित थीम ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ को केंद्र में रखते हुए देशभर के 18 प्रमुख पर्वतीय पर्यटक स्थलों पर 5 जून को प्रातः 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक एक व्यापक वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन कर रही है। यह प्रयास न केवल स्वच्छ, हरित एवं संतुलित पर्यावरण की दिशा में एक सशक्त कदम है, बल्कि यह आज की युवा पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने और संरक्षण की भावना को व्यवहार में उतारने की एक प्रेरणादायक पहल भी है। एक ऐसा अभियान जो सेवा, सद्भाव और सजगता को जनचेतना से जोड़ता है। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन वर्ष 2014 से ही संयुक्त राष्ट्र के ‘युनाईटेड नेशन एनवाईरनमेंट प्रोग्राम‘ पर्यावरण कार्यक्रम की थीम पर ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ आयोजित कर रहा है। यह एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि एक सतत जन चेतना अभियान है जो प्रकृति और मानवता के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध को पुनः सशक्त करता है। इस महाअभियान के अंतर्गत देश के विविध प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण 18 प्रमुख पर्वतीय एवं पर्यटक स्थलों को सम्मिलित किया गया है, जिनमें उत्तराखंड के मसूरी, ऋषिकेश, लैंसडाउन, नैनीताल, चकराता एवं भवाली; हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और धर्मशाला; गुजरात का सापुतारा; महाराष्ट्र के महाबलेश्वर, पंचगनी, खंडाला, लोनावाला, पन्हाला एवं सोमेश्वर; सिक्किम का गीजिंग और कर्नाटक की सुरम्य नंदी हिल्स विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। ये स्थल न केवल प्रकृति की गोद में बसे हैं, बल्कि पर्यावरण जागृति के प्रति समर्पित ऐसे केंद्र बिंदु बन रहे हैं जहाँ निष्काम सेवा और सहभागिता एक साथ साकार हो रही हैं। इस अवसर पर मिशन के स्वयंसेवक, सेवादल सदस्य, श्रद्धालुजन एवं स्थानीय नागरिक एकजुट होकर प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। तदोपरांत युवा स्वयंसेवक नुक्कड़ नाटकों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रचनात्मक संदेशों के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभाव और समाधान पर जन-जागरूकता फैलाएंगे। पर्यावरण संरक्षण से समबद्ध युक्त तख्तियाँ व बैनर लिए मानव श्रृंखला बनाकर समाज को प्रेरित किया जाएगा। इस विश्व पर्यावरण दिवस पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन का यह समर्पित प्रयास एक सार्थक संदेश देता है, आइए, मिलकर पर्यावरण की रक्षा करें और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुंदर और संतुलित पृथ्वी का निर्माण कर सके।
और खबरे
आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन, पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी, ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें - एस.पी. जायसवाल....
June 05, 2025 08:29 PM

नीमच जिला शाखा, सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का सफल आयोजन....
June 05, 2025 08:20 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक व नपा अध्यक्ष ने किया अमृतगार्डन मैं पौधारोपण - भाजपा जिला अध्यक्ष, डिप्टी कलेक्टर व एसडीएम की उपस्थिती मैं 90 फलदार पौधे रोपे गये....
June 05, 2025 08:16 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर कट्स इंटरनेशनल द्वारा प्लॉगिंग अभियान, एक प्लास्टिक मुक्त विश्व की ओर कदम...
June 05, 2025 08:13 PM

टीबी कैसे बचें, दिया स्वास्थ्य जागरूकता का मार्ग दर्शन...
June 05, 2025 07:55 PM

पंख अभियान - बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं रोजगार का मार्गदर्शन प्रदान किया....
June 05, 2025 07:52 PM

कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि अधिकारियो ने अभियान में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती के बारे में दी जानकारी....
June 05, 2025 07:49 PM

बसपा चित्तौड़गढ़ की नई जिला टीम घोषित, प्रदेश सचिव - मेघवाल ने भरी हुंकार, अब गांव-गांव गूंजेगा बसपा का बिगुल, हर मोर्चे पर होगी जीत.....
June 05, 2025 05:30 PM

एडीएम श्रीमती गामड़ ने कलेक्टर कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति का लिया जायजा...
June 05, 2025 05:16 PM

खनिज विभाग ने कुंडला खानखेड़ी में की कार्रवाई पांच ट्रैक्टर ट्राली जप्त...
June 05, 2025 05:15 PM

वृक्ष बुलाते मेघ को,तब होती है बरसात, पर्यावरण मित्रों ने शहर में निकाली साइकिल रैली, पर्यावरण की कमी से वायुमंडल हो रहा है दुषित - दिलीप सिंह परिहार विधायक...
June 05, 2025 05:04 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण, छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश...
June 05, 2025 04:32 PM

वन विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पौध लगाये....
June 05, 2025 04:26 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था बी.आर. फाउण्डेशन द्वारा आम लोगों में वितरित किए पाैधे एवं सकाेरे....
June 05, 2025 04:18 PM

मुख्यमंत्री की पहल पर ग्राम पंचायत बरडिया में 5 जून से 20 जून तक चलेगा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान.....
June 05, 2025 04:15 PM

गणपति विकास समिति ने 3 साल की कड़ी मेहनत से कूड़ा कचरा फेंकने वाले स्थान को बना दिया हरा-भरा गणपति नगर में अब गणेश गार्डन के नाम से प्रसिद्ध हो चुका है बगीचा, बड़ी संख्या मे लोग आते है घूमने....
June 05, 2025 04:10 PM

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जाजू कन्या महाविद्यालय में वृक्षारोपण के साथ आयोजित हुआ पर्यावरण जागरूकता पखवाड़ा...
June 05, 2025 04:05 PM

पुण्य परमार्थ के बिना आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता है - साध्वी गुणरंजना श्री जी महाराज साहब, आदिनाथ जिनालय दादावाड़ी परिसर श्री दादा गुरुदेव श्री जिंदत्त सुरी एवं दादा गुरुदेव श्री जी जिनकुशलसूरी गुरु मंदिर का भूमि पूजन शिलान्यास समारोह में उमड़े श्रद्धालु भक्त, शिला जुलूस निकालकर किया अभिषेक पूजन....
June 05, 2025 04:04 PM

प्रकृति के संतुलन और पर्यावरण संरक्षण के लिए गौ रक्षा महत्वपूर्ण है, महिलाओं ने गौ माता का पूजन कर मनाया महेश नवमी पर्व...
June 05, 2025 04:01 PM
