FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भाजपा कार्यकर्ता देश की तकदीर बदलने का काम कर रहे हैं आभार प्रकट करने सिंगोली पहुँचे - सांसद सुधीर गुप्ता....

  Updated : June 20, 2024 08:41 PM

महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली

  राजनीति

सिंगोली :- सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में मंदसौर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सुधीर गुप्ता तीसरी बार रिकार्ड मतों से विजय होकर सांसद बनकर दिल्ली पहुंचे है।इस बार चुनाव में जनता ने जी खोलकर सांसद गुप्ता को आशीर्वाद दिया और पिछले दोनों चुनावों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांच लाख से भी ज्यादा मतों से जिताकर सुधीर गुप्ता को सांसद बनाया है।जीत और मतदाताओं के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने सांसद सुधीर गुप्ता पूरे संसदीय क्षेत्र में धन्यवाद-आभार दौरा कर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट कर रहे है इसी क्रम में 20 जून गुरूवार को सुबह 11 बजे सांसद सुधीर गुप्ता सिंगोली मंडल के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करने सिंगोली पहुंचे।श्री गुप्ता के साथ जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार भी थे।जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का जोरदार स्वागत-अभिनन्दन किया।स्थानीय भाजपा कार्यालय पर सिंगोली मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि मन्दसौर संसदीय क्षेत्र के एक-एक देवदुर्लभ कार्यकर्ता का तहेदिल से धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ क्योंकि देश की तकदीर बदलने का सच्चा काम यदि कोई कर रहा है तो वे भाजपा कार्यकर्ता ही हैं जो लगातार तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार बनाकर देश की तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।सांसद गुप्ता ने यह भी कहा कि आज पार्टी इस मुकाम तक पहुंची तो यह सब इन कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही फल है।इस दौरान विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है यहाँ सब मिलकर काम करते हैं इसलिए हम पंचायत से लेकर संसद तक का चुनाव जीत रहे हैं।श्री सखलेचा ने कहा कि आपने आपका काम कर दिया अब हमारी बारी है,हम भी अपनी जिम्मेदारी को बखुबी निभाएँगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को साल के 365 दिन ही पार्टी के लिए काम करना है,आने वाले समय में संगठन की अनेक योजनाओं पर काम करना है,हमारा कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव में ही नहीं हर दिन चुनाव मानकर काम करता है इसलिए ही आज हम यहाँ तक पहुंचे हैं।कार्यक्रम को जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शम्भूलाल धाकड़,मंडल महामंत्री राधेश्याम मेघवंशी,नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन (भायाजी बगड़ा),उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़,पार्षदों व सरपंचों सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पारस जैन ने किया और आभार मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड ने व्यक्त किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पटाखों की दुकानें बिजली ट्रांसफार्मर से दूर उपयुक्त स्थानों पर लगाएं, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें....

October 22, 2024 08:15 AM

इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल, सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल....

October 22, 2024 08:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 22, 2024 08:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 22, 2024 08:11 AM

अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण विभागीय समन्वय से करें - श्री चन्द्रा...

October 21, 2024 09:19 PM

रामपुरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए खाद्य विभाग ने किए 8 गैस सिलेंडर जप्त...

October 21, 2024 09:10 PM

दीपावली पर्व का अस्थाई बाजार दशहरा मैदान में सजेगा, स्थाई दुकानों के व्यापारियों और अस्थाई दुकानदारों से बैठक के बाद बनी सहमति....

October 21, 2024 08:51 PM

जानलेवा हमले के आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन.....

October 21, 2024 07:25 PM

किसानो के लिए खुश खबर सिंगोली कृषि उपज मण्डी मैं फसलो की खरीदी हुई शुरू....

October 21, 2024 07:22 PM

श्याम ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

October 21, 2024 07:11 PM

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में निशांत अग्रवाल पर हुए हमले को लेकर अग्रवाल समाज द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.….

October 21, 2024 06:38 PM

सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का मामला फर्जी लोन का, थाना प्रभारी बोले मुझे फरियादी का आवेदन प्राप्त नही हुआ....

October 21, 2024 06:28 PM

उज्जैन में साधु-संतों के लिए बनाए जाएंगे स्थायी आश्रम, सीएम मोहन यादव बोले- हरिद्वार के तर्ज पर करेंगे विकसित..….

October 21, 2024 05:56 PM

वाणिज्यिक कर विभाग परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गए विधायक विपिन जैन.....

October 21, 2024 05:54 PM

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पर्दाथों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जाए, सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण न हों, कलेक्टर ने समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक ली.….

October 21, 2024 05:48 PM

युवा वर्ग फोटोग्राफी को सीख कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने- विधायक दिलीप सिंह परिहार, फोटो फेयर इमेज एक्स प्रो का उद्घाटन, आज भी जारी रहेगी प्रदर्शनी....

October 21, 2024 05:40 PM

करवा चौथ पर पति-पत्नी ने किया सुसाइड, ट्रेन के आगे कूदी महिला, बॉडी के टुकड़े-टुकड़े हुए, युवक ने घर आकर लगाया फंदा....

October 21, 2024 04:48 PM

जिला पुलिस लाईन में 65 वॉ पुलिस स्मृति दिवस का हुआ आयोजन, सर्वोच्च बलिदान देकर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणो की आहूती देने वाले शहिदो को दी गयी श्रद्धांजली...

October 21, 2024 04:43 PM

कुछ न बनने वाला ही सब कुछ बन जाता है, 22 अक्टूबर को भिंडर में विशाल सत्संग...

October 21, 2024 04:16 PM