आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
Updated : January 11, 2025 08:10 AM
FIRST NEEMUCH NEWS
जीवन शैली
11 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ -
2020 - भारतीय उद्योग परिसंघ और JPC के साथ साझेदारी में इस्पात मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के द ओबेरॉय ग्रैंड कोलकाता में एक एकीकृत स्टील हब के माध्यम से पूर्वी क्षेत्र के 'पूर्वावोदय त्वरित विकास' की शुरूआत का आयोजन किया। इस हब का शुभारंभ केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 'भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र' और 'राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल' का उद्घाटन किया।
2010 - भारत ने उड़ीसा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।
भारत ने बांग्लादेश के साथ पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किया जिसमें उसे विकास संबंधी परियोजनाओं के लिए एक अरब डॉलर ऋण देने का वादा शामिल है। इनमें आतंकवाद निरोधी सहयोग को बढ़ाने के लिए तीन सुरक्षा समझौते शामिल हैं।
दिल्ली उच्च न्यायालय की तीन जजों की पीठ ने फ़ैसला सुनाया है कि भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के दफ़्तर के लिए भी सूचना का अधिकार (आरटीआई) क़ानून के तहत सूचना देना अनिवार्य है।
2009 - आईटी कम्पनी सत्यम को बचाने के लिए सरकार ने तीन नामित सदस्यों की नियुक्ति की। अचंता शरत कमल ने 70वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता।
2008 -
कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने दूसरे राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन की रूपरेखा तैयार की।
संघर्ष विराम बहाल करने की लिट्टे की अपील को श्रीलंकाई सरकार ने ठुकराया।
2006 - ओलकलाहोमा राज्य के जंगलों में लगी आग को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने संघीय आपदा की घोषणा की।
2005 - यूक्रेन में दोबारा हुए राष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम समर्थक विपक्षी उम्मीदवार विक्टर युश्चेंको विजेता घोषित।
रिलायंस ने बी.एस.एन.एल. को 84 करोड़ रुपये चुकाए।
2004 - अहमदाबाद में हुए बलात्कार कांड का आरोपी दिल्ली के नर्सिंग होम से गिरफ़्तार।
2002 - पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी। ट्राई ने बी.एस.एन.एल. को एस.टी.डी. दरों में कमी की मंजूरी प्रदान की।
2001 - भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।
1999 - शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त।
1998 - लुईस फ़्रेचेट (कनाडा) सं.रा. संघ की उपमहासचिव नियुक्त।
1995 -
कार्टहेना, कोलम्बिया में विमान दुर्घटना में 52 व्यक्ति मारे गये।
सोमालिया में दो वर्ष से चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अभियान समाप्त।
1993 - सुरक्षा परिषद ने खाड़ी युद्धविराम का उल्लघंन करने के लिए चेतावनी दी।
1973 - बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।
1970 - अलग हुआ बियाफ्रा राज्य नाईजीरियाई सरकार के हमले को नहीं झेल पाया और आत्म समर्पण कर दिया।
1962 - हिमस्खलन से पेरुवियन एंडेस गाँव में तीन हज़ार मौतें हुई।
1955 - भारत के अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।
1945 - यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम हुआ।
1943 - ब्रिटेन और अमेरिका ने चीनी क्षेत्र में अपना दावा वापस ले लिया।
1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान ने कुआलालंपुर पर अधिकार किया।
1866 - आस्ट्रेलिया जाते समय लंदन नामक जहाज़ में हुई दुर्घटना में 231 व्यक्ति डूब गये।
1753 - स्पेन नरेश जोकिन मुरात ने नेपोलियन बोनापार्ट का साथ छोड़ दिया।
1681 - ब्रैडेनबर्ग और फ़्राँस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।
1613 - जहाँगीर ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सूरत में कारख़ाना लगाने की अनुमति दी।
1569 - इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारम्भ हुआ।
11 जनवरी को जन्मे व्यक्ति -
1993 - अंकिता रैना - भारतीय टेनिस खिलाड़ी और महिला एकल में वर्तमान भारतीय नंबर एक हैं।
1973 - राहुल द्रविड़, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1965 - मदन कौशिक - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1958 - बाबूलाल मरांडी - भारतीय राज्य झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे हैं।
1954 - अनलजीत सिंह - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति हैं।
1944 - शिबु सोरेन, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1927 - सरस्वती राजामणि - भारत की सबसे कम उम्र की महिला जासूस थीं।
1927 - लुइस प्रोतो बार्बोसा - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीतिक दल 'प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट (गोवा)' से था।
1860 - श्रीधर पाठक - भारत के प्रसिद्ध कवियों में से एक।
1842 - विलियम जेम्स - प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक।
11 जनवरी को हुए निधन -
2022 - रेखा कामत - भारत की जानी-मानी फ़िल्म अभिनेत्री थीं।
2018 - दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2008 - सर एडमंड हिलेरी, शेरपा तेनज़िंग के साथ माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता और समाजसेवी।
1990 -राम चतुर मल्लिक, ध्रुपद-धमार शैली के गायक।
1966 - लाल बहादुर शास्त्री, स्वतंत्र भारत के तीसरे प्रधानमंत्री।
1962 - अजय घोष - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे।
11 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव -
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी- 17 जनवरी तक
और खबरे
जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव चीताखेड़ा में एयरटेल, आइडिया का घटिया नेटवर्क, गांव में लगें Airtel, idea कंपनी के टावर शोपीस बन गए...
January 17, 2025 12:31 PM
आप सभी लोग टीबी की जांच जरूर करवाएं - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, बने निक्षय मित्र.....
January 17, 2025 08:38 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 17, 2025 08:32 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 17, 2025 08:31 AM
यातायात जागरूकता सड़को पर उतरे यमराज ओर चित्रगुप्त,दी समझिश....
January 16, 2025 09:56 PM
मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी को आईएमए ने भेट की मेडिकल की 500 पुस्तकें...
January 16, 2025 09:37 PM
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 57वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन....
January 16, 2025 09:36 PM
टोल टैक्स पर नई प्लानिंग कर रही सरकार, प्राइवेट गाड़ियों के लिए जारी होंगे पास...
January 16, 2025 08:31 PM
यातायात पुलिस एवं MPRDC द्वारा नीमच मनासा रोड का किया भ्रमण...
January 16, 2025 08:24 PM
भगत के वश में है भगवान, ऐतिहासिक महोत्सव के साक्षी बनें - श्री कमलेश जी वैष्णव, श्री गुर्जरखेड़ा सरकार का अवतरण महोत्सव एवं मन्दिर का पाठोत्सव हर्षोल्लास से मना....
January 16, 2025 08:17 PM
जनजातीय गौरव गाथा दिवस पर जनजातीय गौरव प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन...
January 16, 2025 07:48 PM
खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए 3 डम्पर और 03 ट्रेक्टर जप्त....
January 16, 2025 07:34 PM
श्री चौपड़ा मंदिर विकास समिति का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्....
January 16, 2025 07:26 PM
कल कलेक्टर कार्यालय में होगा नगरपालिका संबंधित सी.एम. हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायतों का निराकरण...
January 16, 2025 07:19 PM
गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा, ग्वालटोली व नीमच ब्रदर्स का अगले दौर में प्रवेश......
January 16, 2025 07:18 PM
खेल संस्कृति के पुनर्जीवन की दिशा में एक एतिहासिक कार्यक्रम - राघवेंद्र देराश्री, एस एस वी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक खेल समागम समारोह....
January 16, 2025 07:07 PM
गोसेवा जीव सेवा विकास अभियान गौमाता का बफर डिनर का शंखनाद 22 को...
January 16, 2025 06:59 PM
रामलला प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाठ के शुभ अवसर पर हुआ राम रसोड़े का आयोजन, नगर रहा पूर्ण बंद.....
January 16, 2025 06:57 PM
नवोदय चयन परीक्षा 18 जनवरी को होगी....
January 16, 2025 06:53 PM