हेलमेट नहीं पहनने पर सख्ती, 15 दिवसीय विशेष अभियान में लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू..
Updated : May 05, 2026 05:19 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- पुलिस मुख्यायलय भोपाल मप्र द्वारा हेलमेट धारण न करने वाले दो पहिया वाहन चालक के विरूद्व 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर एवं यातायात टीम द्वारा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट न धारण करने वाले के विरूद्व विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है । जिसके तारतम में बगैर हेलमेट के पाए जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 109 चालान बनाकर 15300 रूपये समन शुल्क राशि वसूल की गई एवं पांच मोटरसाइकिल चालक जिन्होंने हेलमेट धारण नहीं किया था उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एवं अन्य वाहन चालक जो की यातायात नियमों का पालन करते नहीं पाए गए उनके विरुद्ध लगभग 90 चालन बनाकर 62900 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया विशेष अभियान के तारम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले जिले की समस्ता जनता से अपील की गई की आप सभी हेलमेट धारण अवश्य करे । ताकि सडक दुर्घटना में होनी वाली जनहानी को रोका जा सके । सडक दुर्घटनाओं में अक्सर देखा गया की दो पहिया वाहन चलाते समय हेमलेट धारण नही करने से सीर में आई चोटो के कारण सडक दुर्घटनाओं में मृत्यु का प्रमुख कारण बनता है । अत: आप सभी जिलावासियों से अपील है कि वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से धारण करे ।
यातायात टीम द्वारा हेलमेट पहने के लिए जागरूकता अभियान के तहत शहर में पम्प लेट का वितरण कर प्रचार प्रसार किया गया एवं मोबाईल पार्टी द्वारा पीए सिस्टंम के माध्यतम से हेलमेट पहने हेतु आम जनता को जागरूग किया गया।
अपील - यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से धारण करे । एवं आपके चार पहिया वाहन में लगी हुई काली फिल्म को आप स्वयं निकालकर यातायात के नियमों का पालन करें आपके चार पहिया वाहन में काली फिल्म पाए जाने पर आपके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी आपका सहयोग ही हमारा प्रयास है ।
और खबरे
दुर्लभ संयोग के बीच मनाया जाएगा न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव...
May 12, 2026 05:36 AM
तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को कुचला, मौके पर मौत...
May 12, 2026 04:55 AM
दुर्लभ जलीय वन्यजीवों की तस्करी से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क पर मध्यप्रदेश की बड़ी कार्रवाई, इंटरपोल मुख्यालय फ्रांस ने तस्कर तालुकदार के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस किया जारी
May 12, 2026 03:17 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 12, 2026 03:04 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 12, 2026 03:03 AM
13 मई को जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये, नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित होगा कार्यक्रम, 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को मिलेंगे रुपये...
May 11, 2026 04:51 PM
बाजना अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर विधायक डोडियार का बड़ा प्रहार, CMHO को लिखा सख्त पत्र, डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दवाइयों की कमी और गंदगी पर जताई नाराजगी...
May 11, 2026 03:43 PM
विशेष बच्चों की प्रतिभा देख भावुक हुए अभिभावक, आंखों से छलकी अश्रु धारा, भगवती सेवा एवं शिक्षा संस्थान का द्वितीय वार्षिक उत्सव संपन्न, 13 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन.....
May 11, 2026 03:40 PM
प्रतापपुरा में पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा: श्रीराम कथा में उमड़ा जनसैलाब, भरत-मिलाप देख भावुक हुए श्रद्धालु...
May 11, 2026 03:05 PM
मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 141 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा सहित क्रेटा कार जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार....
May 11, 2026 03:02 PM
विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, आमजन को गर्मी में बिजली एवं पानी समय पर मिले - डॉ. मंजू...
May 11, 2026 01:44 PM
सिंगोली में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धर की मंगलकामना, बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा, महाराणा प्रताप चौक सहित जगह जगह धर्म प्रेमियों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत व जलपान व्यवस्था...
May 11, 2026 01:17 PM
हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस चित्तौड़गढ़ में मनाया जाएगा...
May 11, 2026 01:03 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान, राम घाट एवं खेड़ापति बालाजी मंदिर पर सामूहिक श्रमदान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम सम्पन्न....
May 11, 2026 12:55 PM
जीरन कृषि उपज मंडी में लहसुन उत्पादक किसानों से वैज्ञानिकों ने किया संवाद, कृषि संगोष्ठी कर, लहसुन में सेंटेड होना, काला पड़ना व हरा होने की समस्याओं पर हुई चर्चा...
May 11, 2026 12:53 PM
सभी नगरीय निकाय फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं अन्य व्हीकल को ठीक करवाए : कलेक्टर श्रीमती गर्ग.....
May 11, 2026 11:31 AM
नीमच की बेटियों ने दिखाया शौर्य, भारत विकास परिषद् का आत्मरक्षा शिविर ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न...
May 11, 2026 11:14 AM
सभी उपार्जन केंद्रों से उपार्जित गेहूं का तत्काल परिवहन कर भण्डारण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा कलेक्टर ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा....
May 11, 2026 11:05 AM
वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक कल, विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा....
May 11, 2026 11:04 AM