FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भाजपा सरकार नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, नीमच में होगा लगातार तीन दिन आंदोलन, 6 मई को गैस वृद्धि का विरोध, 7 को शाजापुर कूच और 8 को मंडी में किसान संवाद करेंगी कांग्रेस - तरुण बाहेती....

  Updated : May 05, 2026 12:17 PM

DESK NEWS

  राजनीति

नीमच :- मध्य प्रदेश में किसानों की बढ़ती समस्याओं,महंगाई और जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आवाज बुलंद करने के लिए जिले में कांग्रेस अब चरणबद्ध आंदोलन करेंगी। इसी संकल्प के साथ आज गांधी भवन नीमच में नीमच शहर, नीमच ग्रामीण और जीरन ब्लॉक की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक संपन्न हुई। नीमच विधानसभा प्रभारी राजीव देवदा की विशेष उपस्थिति और जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी और जनता के हक के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष किया जाएगा। बैठक में आगामी रणनीतियों पर गहन मंथन करते हुए भाजपा सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुँचाने के प्रथम चरण में तीन दिवसीय आंदोलन की रुपरेखा तैयार करी गई। ​बैठक में विशेष रूप से शाजापुर में आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रीय राजमार्ग आंदोलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनाई गई।

नीमच में आंदोलन का आगाज करते हुए 6 मई बुधवार को प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई 993 रुपये की भारी वृद्धि के विरोध में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर के छोटे चाय-नाश्ते के ठेले, रेहड़ी पटरी वालों और रेस्टोरेंट संचालकों के पास जाकर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगे।
​रणनीति के अगले चरण में 7 मई को नीमच जिले के तमाम कांग्रेसजन शाजापुर मैं राष्ट्रीय राजमार्ग चक्का जाम आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी और पूर्ण सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात 8 मई को किसानों के समर्थन में कृषि उपज मंडी नीमच में एक जनसंवाद आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सरकारी समितियों में गेहूं तौल की खामियों और किसानों को मिल रहे कम दामों जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सीधे किसानों से चर्चा की जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि कांग्रेस इन सभी आंदोलनों में पूरी शक्ति के साथ खड़ी होगी और स्थानीय जनहित के मुद्दों पर यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी। बाहेती ने कहा की गैस के दामों की वृद्धि को लेकर जनसंवाद एवं कृषि उपज मंडी में किसानों का जनसंवाद लगातार जारी रहेगा। जो शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर सरकार नाकामियों को आम जनतक पहुंचाया जाएगा। ​आंदोलन को सुव्यवस्थित रूप देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए संयोजक भी नियुक्त किए हैं। शहरी क्षेत्र में गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ जनसंवाद की कमान बृजेश सक्सेना, हरीश दुआ, योगेश प्रजापति और विमल शर्मा को सौंपी गई है, जबकि कृषि उपज मंडी में किसानों के बीच होने वाले संवाद कार्यक्रम के लिए मोहन सिंह जाट, बलवंत पाटीदार एवं नरेंद्र सिंह राणावत को संयोजक बनाया गया है. ​बैठक के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, बृजेश सक्सेना, हरीश दुआ, योगेश प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लोक्स, ओम दीवान, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, जीरन ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत, राकेश अहीर, विमल शर्मा, मोहन सिंह जाट, बंशीलाल गहलोत, विष्णु पाटीदार और गुलाब चंद्र जाट ने अपने विचार रखे और आगामी आंदोलन को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
​इस अवसर पर संगठन मंत्री बृजेश मित्तल, डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा, महेश वीर वाल, जग्गा पुनर, नितिन हसीजा, मनोहर अम्ब, विमल शर्मा, पार्षद भारत सिंह अहीर, शराफत हुसैन, सईद काले, संजय पंवार,चेतना लालका, जगदीश माहेश्वरी, भंवरलाल जायसवाल, अनिता घनेटवाल, रुकसाना खान,जिनेंद्र नागोरी, सत्यप्रकाश नागर,बेबी मेहरा, इलियास कुरैशी, नदीम मसूदी, धर्मेन्द्र परिहार, हारून रशीद, श्री राम शिवहरे, राजेंद्र नामदेव, जसवंत गुर्जर, कैलाश रावल, मनीष पाटीदार, शाहिद कल, बलवंत यादव, शमीदा मिर्जा, अमरसिंह गुर्जर, प्यारचंद अहिरवार, रमेश लक्षकार और दिनेश मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि जनहित की रक्षा के लिए यह जनसंवाद कार्यक्रम रुकने वाले नहीं हैं और आने वाले समय में इन्हें और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नपा ने अंबेडकर रोड पर सड़क तक फैला अतिक्रमण हटाया, कुर्सियां जप्त की, जुर्माना वसूला, प्राइवेट बस स्टैंड पर नाले किनारे रखी घूमटिया हटाई गई...

May 18, 2026 02:44 PM

एसपी राजेश व्यास ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बांटे बेल्ट, कहा- स्पोर्ट्स कोटे से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां...

May 18, 2026 02:22 PM

जिला प्रशासन नीमच ने दिया ईंधन बचत का संदेश, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक ही बस से रात्रि चौपाल के लिए रवाना....

May 18, 2026 01:37 PM

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश…..

May 18, 2026 01:10 PM

शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद की सख्ती, आयुक्त का प्रातःकालीन औचक निरीक्षण, 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई प्रारम्भ

May 18, 2026 12:27 PM

जनजाति गरिमा उत्सव के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान जनभागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले का जिला स्तरीय शुभारंभ, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, जनजातीय क्षेत्रों में संवेदनशीलता एवं सेवा भाव से करें कार्य....

May 18, 2026 12:24 PM

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु रतलाम पुलिस का विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश...

May 18, 2026 12:21 PM

राजस्‍व प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने वी.सी.के माध्‍यम से की विभागीय समीक्षा..

May 18, 2026 11:45 AM

पॉक्सो एक्ट के तहत सहायक व्यक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित, यौन उत्पीड़न पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन...

May 18, 2026 11:35 AM

जिले में जनगणना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण, स्व गणना में मंदसौर प्रदेश में प्रथम, जिला जनगणना अधिकारी, पेयजल समस्या होने पर तत्काल जल स्रोतों का करें अधिग्रहण...

May 18, 2026 11:02 AM

ट्रक में अफीम और 523 किलो डोडाचूरा तस्करी का मामला, आरोपी को 13 साल की सजा...

May 18, 2026 10:52 AM

रामपुरा मंडल में विकास की नई इबारत, भाजपा सरकार ने निभाया वादा, 3 सड़कों की मिली सौगात, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प....

May 18, 2026 10:31 AM

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो-N कार से 402 किलो डोडाचूरा जप्त, लाखों रुपये का मादक पदार्थ बरामद...

May 18, 2026 10:10 AM

सभी क्षीरधारा ग्रामों में स्‍व सहायता समूहों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़े - श्री चंद्रा पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत अर्न्‍तविभागीय समन्‍वय समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

May 18, 2026 09:56 AM

जल निगम जिले के शेष सभी स्‍कूलों एवं आंगनवाडियों में एक माह में नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराए - श्री चंद्रा जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

May 18, 2026 09:51 AM

जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न....

May 18, 2026 09:49 AM

सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर...

May 18, 2026 09:16 AM

गुरु सेवा संघ ने किया विद्वान पं. नयन शास्त्री का भावभीना विदाई सम्मान, दो वर्ष की सेवाओं के बाद पीपलू, टोंक के लिए हुए रवाना....

May 18, 2026 09:05 AM

पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पंप पर माला पहनकर की नारेबाजी....

May 18, 2026 08:37 AM