FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस करेगी ऐतिहासिक चक्काजाम आंदोलन, किसानों के हक में 7 मई को शाजापुर में जुटेंगे नीमच जिले के कार्यकर्ता-तरुण बाहेती..

  Updated : May 04, 2026 02:56 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। मध्य प्रदेश में वर्तमान में किसान अन्नदाता सरकार की नाकामियों की वजह से गंभीर संकट और परेशानियों के दौर से गुजर रहा है, जिसके विरोध में और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में आगामी 7 मई को एक बड़ा आंदोलन किया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के हक की इस लड़ाई में नीमच जिला कांग्रेस की अगुवाई में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और किसान साथी बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और शासन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने किसानों की मुख्य समस्याओं को रेखांकित करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में गेहूं खरीदी की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और स्लॉट बुकिंग में भारी अनियमितताएं व भ्रष्टाचार होने के कारण गरीब किसान अपनी उपज बेचने के लिए कड़कड़ाती धूप में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बताया कि सरकारी खरीदी के कई दिनों बाद भी शेष बचे किसानों को उनकी भावांतर राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जो सीधे तौर पर प्रदेश के मेहनतकश किसानों के साथ हो रहे अन्याय और शोषण का स्पष्ट प्रमाण है। इन्हीं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में पूरी मध्य प्रदेश कांग्रेस किसानों के समर्थन में मजबूती से मैदान में उतर रही है और उनके द्वारा एक निर्णायक संघर्ष का शंखनाद किया गया है। प्रदेश भर में अलग-अलग मुख्यालयों और राजमार्गों पर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ उग्र आंदोलन किए जा रहे हैं ताकि गूंगी-बहरी सरकार तक किसानों की आवाज को पहुँचाया जा सके। इसी कड़ी में प्रदेश का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक एक दिवसीय चक्का जाम आंदोलन 7 मई 2026 को सुबह 11 बजे से आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-3) शाजापुर में आयोजित किया गया है। उज्जैन संभाग का यह मुख्य और विशाल विरोध प्रदर्शन शाजापुर में रखा गया है जिसमें नीमच जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस साथी और किसान भाई शाजापुर पहुँचकर किसानों के हक के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे। बाहेती ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि नीमच जिले की तीनों विधानसभाओं में इस आंदोलन की सफलता और विस्तृत तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा विशेष रूप से नियुक्त विधानसभा प्रभारी जिले का दौरा कर रहे हैं। ये प्रभारी स्थानीय नेताओं के साथ बैठकों के माध्यम से शाजापुर आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं ताकि नीमच जिले से सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। तरुण बाहेती ने जिले के सभी कांग्रेस जनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और किसान भाइयों से अपील की है कि वे राजनीति से ऊपर उठकर अधिक से अधिक संख्या में शाजापुर पहुँचकर इस चक्का जाम को सफल बनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक दल का राजनैतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि हमारे अन्नदाता के सम्मान, उनके अधिकारों और उनके अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में होने वाला यह ऐतिहासिक प्रदर्शन सरकार को किसानों की वास्तविक और दयनीय स्थिति बताने में सफल होगा और प्रशासन को किसानों की जायज मांगों को तत्काल मानने के लिए विवश करेगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नपा ने अंबेडकर रोड पर सड़क तक फैला अतिक्रमण हटाया, कुर्सियां जप्त की, जुर्माना वसूला, प्राइवेट बस स्टैंड पर नाले किनारे रखी घूमटिया हटाई गई...

May 18, 2026 02:44 PM

एसपी राजेश व्यास ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बांटे बेल्ट, कहा- स्पोर्ट्स कोटे से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां...

May 18, 2026 02:22 PM

जिला प्रशासन नीमच ने दिया ईंधन बचत का संदेश, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक ही बस से रात्रि चौपाल के लिए रवाना....

May 18, 2026 01:37 PM

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश…..

May 18, 2026 01:10 PM

शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद की सख्ती, आयुक्त का प्रातःकालीन औचक निरीक्षण, 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई प्रारम्भ

May 18, 2026 12:27 PM

जनजाति गरिमा उत्सव के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान जनभागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले का जिला स्तरीय शुभारंभ, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, जनजातीय क्षेत्रों में संवेदनशीलता एवं सेवा भाव से करें कार्य....

May 18, 2026 12:24 PM

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु रतलाम पुलिस का विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश...

May 18, 2026 12:21 PM

राजस्‍व प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने वी.सी.के माध्‍यम से की विभागीय समीक्षा..

May 18, 2026 11:45 AM

पॉक्सो एक्ट के तहत सहायक व्यक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित, यौन उत्पीड़न पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन...

May 18, 2026 11:35 AM

जिले में जनगणना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण, स्व गणना में मंदसौर प्रदेश में प्रथम, जिला जनगणना अधिकारी, पेयजल समस्या होने पर तत्काल जल स्रोतों का करें अधिग्रहण...

May 18, 2026 11:02 AM

ट्रक में अफीम और 523 किलो डोडाचूरा तस्करी का मामला, आरोपी को 13 साल की सजा...

May 18, 2026 10:52 AM

रामपुरा मंडल में विकास की नई इबारत, भाजपा सरकार ने निभाया वादा, 3 सड़कों की मिली सौगात, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प....

May 18, 2026 10:31 AM

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो-N कार से 402 किलो डोडाचूरा जप्त, लाखों रुपये का मादक पदार्थ बरामद...

May 18, 2026 10:10 AM

सभी क्षीरधारा ग्रामों में स्‍व सहायता समूहों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़े - श्री चंद्रा पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत अर्न्‍तविभागीय समन्‍वय समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

May 18, 2026 09:56 AM

जल निगम जिले के शेष सभी स्‍कूलों एवं आंगनवाडियों में एक माह में नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराए - श्री चंद्रा जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

May 18, 2026 09:51 AM

जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न....

May 18, 2026 09:49 AM

सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर...

May 18, 2026 09:16 AM

गुरु सेवा संघ ने किया विद्वान पं. नयन शास्त्री का भावभीना विदाई सम्मान, दो वर्ष की सेवाओं के बाद पीपलू, टोंक के लिए हुए रवाना....

May 18, 2026 09:05 AM

पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पंप पर माला पहनकर की नारेबाजी....

May 18, 2026 08:37 AM