रतलाम में डबल मर्डर, बारात में नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 2 युवकों की मौत...
Updated : May 04, 2026 12:15 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
घटना
रतलाम। शहर के जीआरपी थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड रेलवे क्वार्टर में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बारात में नाचने की बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी चाकूबाजी में बदल गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना में आरोपी पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही बारात में शामिल थे। नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्ष बारात से बाहर निकलकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि चाकू और ईंट से हमला कर दिया गया। मृतकों की पहचान रेलवे कॉलोनी निवासी आनंद रावत (पिता गोविंद रावत) और पीएनटी कॉलोनी निवासी शाहबाज उर्फ आशु (पिता आफताब खान) के रूप में हुई है। वहीं, घायल पीयुष रावत (22) का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।
बीच-बचाव करना पड़ा भारी - घायल पीयुष ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई आनंद और दोस्त शाहबाज के साथ शंकर मंदिर के पास खड़ा था। इसी दौरान उनका परिचित रोजर बिन्नी वहां आया और बताया कि उसका मुन्ना और रोहित खंडकर से विवाद हो गया है। कुछ ही देर में आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब पीयुष और उसके साथियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने हमला कर दिया। मुन्ना ने पीयुष के सिर पर ईंट मार दी, जबकि रोहित ने आनंद के सीने और पेट में चाकू घोंप दिया। आनंद को बचाने आए शाहबाज पर भी चाकू से वार किया गया। इस दौरान पीयुष के गले पर भी हमला किया गया।
अस्पताल में दो को मृत घोषित - घटना के बाद घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आनंद और शाहबाज को मृत घोषित कर दिया। देर रात दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
जांच जारी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने प्रारंभिक रूप से मामला दर्ज कर जीआरपी को सौंप दिया है। जीआरपी थाना प्रभारी के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
और खबरे
नीमच में ब्लैक फिल्म पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, यातायात पुलिस ने कार डेकोर संचालकों को दी सख्त चेतावनी...
May 18, 2026 02:50 PM
नपा ने अंबेडकर रोड पर सड़क तक फैला अतिक्रमण हटाया, कुर्सियां जप्त की, जुर्माना वसूला, प्राइवेट बस स्टैंड पर नाले किनारे रखी घूमटिया हटाई गई...
May 18, 2026 02:44 PM
एसपी राजेश व्यास ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बांटे बेल्ट, कहा- स्पोर्ट्स कोटे से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां...
May 18, 2026 02:22 PM
जिला प्रशासन नीमच ने दिया ईंधन बचत का संदेश, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक ही बस से रात्रि चौपाल के लिए रवाना....
May 18, 2026 01:37 PM
पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश…..
May 18, 2026 01:10 PM
शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद की सख्ती, आयुक्त का प्रातःकालीन औचक निरीक्षण, 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई प्रारम्भ
May 18, 2026 12:27 PM
जनजाति गरिमा उत्सव के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान जनभागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले का जिला स्तरीय शुभारंभ, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, जनजातीय क्षेत्रों में संवेदनशीलता एवं सेवा भाव से करें कार्य....
May 18, 2026 12:24 PM
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु रतलाम पुलिस का विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश...
May 18, 2026 12:21 PM
राजस्व प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने वी.सी.के माध्यम से की विभागीय समीक्षा..
May 18, 2026 11:45 AM
पॉक्सो एक्ट के तहत सहायक व्यक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित, यौन उत्पीड़न पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन...
May 18, 2026 11:35 AM
जिले में जनगणना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण, स्व गणना में मंदसौर प्रदेश में प्रथम, जिला जनगणना अधिकारी, पेयजल समस्या होने पर तत्काल जल स्रोतों का करें अधिग्रहण...
May 18, 2026 11:02 AM
ट्रक में अफीम और 523 किलो डोडाचूरा तस्करी का मामला, आरोपी को 13 साल की सजा...
May 18, 2026 10:52 AM
रामपुरा मंडल में विकास की नई इबारत, भाजपा सरकार ने निभाया वादा, 3 सड़कों की मिली सौगात, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प....
May 18, 2026 10:31 AM
नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो-N कार से 402 किलो डोडाचूरा जप्त, लाखों रुपये का मादक पदार्थ बरामद...
May 18, 2026 10:10 AM
सभी क्षीरधारा ग्रामों में स्व सहायता समूहों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़े - श्री चंद्रा पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
May 18, 2026 09:56 AM
जल निगम जिले के शेष सभी स्कूलों एवं आंगनवाडियों में एक माह में नल कनेक्शन उपलब्ध कराए - श्री चंद्रा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश...
May 18, 2026 09:51 AM
जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न....
May 18, 2026 09:49 AM
सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर...
May 18, 2026 09:16 AM
गुरु सेवा संघ ने किया विद्वान पं. नयन शास्त्री का भावभीना विदाई सम्मान, दो वर्ष की सेवाओं के बाद पीपलू, टोंक के लिए हुए रवाना....
May 18, 2026 09:05 AM