FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पुलिस की बड़ी कामयाबी, 21 बच्चियां सकुशल बरामद, 56 लोगों को घर पहुंचाया, परिवारों में लौटी खुशियां SDOP बघेल की अगुवाई में ऑपरेशन मुस्कान हिट....

  Updated : May 04, 2026 02:13 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  अपराध

रतलाम/ सैलाना कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सैलाना पुलिस अनुविभाग ने ऐसा काम कर दिखाया है, जिसने न केवल प्रशासन की कार्यशैली को नई पहचान दी है, बल्कि दर्जनों परिवारों के चेहरे पर फिर से खुशियों की चमक लौटा दी है। अप्रैल माह में चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस ने रिकॉर्ड सफलता हासिल करते हुए 21 गुमशुदा नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया। इसके साथ ही 56 वयस्क गुमशुदा व्यक्तियों को भी तलाश कर घर पहुंचाया गया, जो अपने आप में एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।
यह पूरा अभियान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में और सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के नेतृत्व में संचालित हुआ, जिसमें क्षेत्र के सभी चार थानों—रावटी, सरवन, बाजना और सैलाना—की पुलिस टीमों ने समर्पण और संवेदनशीलता के साथ काम किया।
आंकड़ों पर नजर डालें तो इस सफलता की गूंज और भी गहरी हो जाती है। बरामद की गई 21 नाबालिग बालिकाओं में रावटी थाना क्षेत्र की 10, सरवन की 3 और बाजना की 8 बच्चियां शामिल हैं। वहीं 56 वयस्क गुमशुदाओं में 41 रावटी, 8 सरवन, 3 सैलाना और 4 बाजना थाना क्षेत्र के व्यक्ति शामिल हैं। यह आंकड़े न केवल पुलिस की सक्रियता को दर्शाते हैं, बल्कि यह भी साबित करते हैं कि जमीनी स्तर पर गंभीरता से काम किया गया।
एसडीओपी नीलम बघेल ने इस उपलब्धि पर कहा कि जब गुमशुदा लोगों को उनके परिजनों से मिलवाया जाता है, तब उनके चेहरों पर जो खुशी और राहत दिखती है, वही पुलिस सेवा का सबसे बड़ा पुरस्कार होता है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि ऐसे क्षणों में लगता है कि पुलिस की वर्दी पहनना वास्तव में सार्थक हो गया।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सैलाना पुलिस सिर्फ गुमशुदगी के मामलों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर प्रकार के अपराध पर कड़ी नजर रखते हुए पूरी सतर्कता से कार्य कर रही है। उनका कहना है कि “समाज को भयमुक्त वातावरण देना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और हम इस दिशा में लगातार प्रतिबद्ध हैं।”
“ऑपरेशन मुस्कान” की यह सफलता न केवल पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि आम जनता के लिए भी भरोसे की एक मजबूत मिसाल बनकर सामने आई है। सैलाना पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि अगर इच्छाशक्ति और संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए, तो हर चुनौती को पार किया जा सकता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच में ब्लैक फिल्म पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, यातायात पुलिस ने कार डेकोर संचालकों को दी सख्त चेतावनी...

May 18, 2026 02:50 PM

नपा ने अंबेडकर रोड पर सड़क तक फैला अतिक्रमण हटाया, कुर्सियां जप्त की, जुर्माना वसूला, प्राइवेट बस स्टैंड पर नाले किनारे रखी घूमटिया हटाई गई...

May 18, 2026 02:44 PM

एसपी राजेश व्यास ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बांटे बेल्ट, कहा- स्पोर्ट्स कोटे से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां...

May 18, 2026 02:22 PM

जिला प्रशासन नीमच ने दिया ईंधन बचत का संदेश, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक ही बस से रात्रि चौपाल के लिए रवाना....

May 18, 2026 01:37 PM

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश…..

May 18, 2026 01:10 PM

शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद की सख्ती, आयुक्त का प्रातःकालीन औचक निरीक्षण, 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई प्रारम्भ

May 18, 2026 12:27 PM

जनजाति गरिमा उत्सव के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान जनभागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले का जिला स्तरीय शुभारंभ, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, जनजातीय क्षेत्रों में संवेदनशीलता एवं सेवा भाव से करें कार्य....

May 18, 2026 12:24 PM

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु रतलाम पुलिस का विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश...

May 18, 2026 12:21 PM

राजस्‍व प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने वी.सी.के माध्‍यम से की विभागीय समीक्षा..

May 18, 2026 11:45 AM

पॉक्सो एक्ट के तहत सहायक व्यक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित, यौन उत्पीड़न पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन...

May 18, 2026 11:35 AM

जिले में जनगणना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण, स्व गणना में मंदसौर प्रदेश में प्रथम, जिला जनगणना अधिकारी, पेयजल समस्या होने पर तत्काल जल स्रोतों का करें अधिग्रहण...

May 18, 2026 11:02 AM

ट्रक में अफीम और 523 किलो डोडाचूरा तस्करी का मामला, आरोपी को 13 साल की सजा...

May 18, 2026 10:52 AM

रामपुरा मंडल में विकास की नई इबारत, भाजपा सरकार ने निभाया वादा, 3 सड़कों की मिली सौगात, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प....

May 18, 2026 10:31 AM

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो-N कार से 402 किलो डोडाचूरा जप्त, लाखों रुपये का मादक पदार्थ बरामद...

May 18, 2026 10:10 AM

सभी क्षीरधारा ग्रामों में स्‍व सहायता समूहों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़े - श्री चंद्रा पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत अर्न्‍तविभागीय समन्‍वय समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

May 18, 2026 09:56 AM

जल निगम जिले के शेष सभी स्‍कूलों एवं आंगनवाडियों में एक माह में नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराए - श्री चंद्रा जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

May 18, 2026 09:51 AM

जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न....

May 18, 2026 09:49 AM

सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर...

May 18, 2026 09:16 AM

गुरु सेवा संघ ने किया विद्वान पं. नयन शास्त्री का भावभीना विदाई सम्मान, दो वर्ष की सेवाओं के बाद पीपलू, टोंक के लिए हुए रवाना....

May 18, 2026 09:05 AM