कक्षाओं के अभाव से जूझ रहा सांदीपनि विद्यालय, 6 अतिरिक्त कमरों की तत्काल आवश्यकता...
Updated : May 03, 2026 12:08 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच। शहर के केंट क्षेत्र स्थित सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षाओं की गंभीर कमी के चलते इच्छुक नए विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है और शैक्षणिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। गौरतलब है कि निम्न और मध्यम आय वर्ग के जरूरतमंद व प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रवेश ना मिलने के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि विद्यालय में पर्याप्त कक्ष उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों के अध्ययन में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं और कई शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। विद्यालय वर्ष 2022-23 से राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सीएम राइज वर्तमान में सांदीपनि योजना के तहत संचालित हो रहा है, जहां कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई होती है। वर्तमान में विद्यालय में 800 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि निर्धारित मानकों के अनुसार 57 कक्षों की आवश्यकता है। इसके विपरीत परिसर में मात्र 24 अध्ययन कक्ष ही उपलब्ध हैं, जिससे स्थिति अत्यंत विकट बनी हुई है। कक्षों की कमी के कारण विद्यालय में प्रयोगशाला, पुस्तकालय और कॉरिडोर में अस्थायी रूप से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इससे न केवल अध्ययन व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय जैसे महत्वपूर्ण संसाधनों का भी समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिस्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कक्षा 6 से 10 तक की अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं बंद करनी पड़ी हैं। वहीं केजी-1 और केजी-2 की कक्षाएं भी प्रारंभ नहीं हो सकी हैं। इसके अलावा वर्तमान सत्र में हायर सेकेंडरी स्तर पर नए विषयों की कक्षाएं शुरू करने की योजना भी कक्षों के अभाव में प्रभावित हो रही है। विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, बेहतर परीक्षा परिणाम और विविध गतिविधियों के कारण बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश कराना चाहते हैं। वर्तमान सत्र में ही 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन कक्षों की कमी के चलते नए प्रवेश देना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में विद्यालय में कम से कम 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण अत्यंत आवश्यक हो गया है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें और अध्ययन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार और नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा को इस बारे में सार्थक पहल करनी चाहिए। नगरपालिका में शिक्षा उपकर की राशि से भी यदि कक्षों का निर्माण हो तो फिलहाल ज्वलंत समस्या का समाधान हो सकता है। ज़ाहिर है अभी सांदीपनी स्कूल के नवीन भवन निर्माण में काफी समय लगेगा। वैकल्पिक व्यवस्था नितांत आवश्यक है जिससे विद्यार्थियों के लिए जरूरी सुविधा उपलब्ध हो सके।
और खबरे
नपा ने अंबेडकर रोड पर सड़क तक फैला अतिक्रमण हटाया, कुर्सियां जप्त की, जुर्माना वसूला, प्राइवेट बस स्टैंड पर नाले किनारे रखी घूमटिया हटाई गई...
May 18, 2026 02:44 PM
एसपी राजेश व्यास ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बांटे बेल्ट, कहा- स्पोर्ट्स कोटे से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां...
May 18, 2026 02:22 PM
जिला प्रशासन नीमच ने दिया ईंधन बचत का संदेश, कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी एक ही बस से रात्रि चौपाल के लिए रवाना....
May 18, 2026 01:37 PM
पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश…..
May 18, 2026 01:10 PM
शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद की सख्ती, आयुक्त का प्रातःकालीन औचक निरीक्षण, 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई प्रारम्भ
May 18, 2026 12:27 PM
जनजाति गरिमा उत्सव के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान जनभागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले का जिला स्तरीय शुभारंभ, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, जनजातीय क्षेत्रों में संवेदनशीलता एवं सेवा भाव से करें कार्य....
May 18, 2026 12:24 PM
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु रतलाम पुलिस का विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश...
May 18, 2026 12:21 PM
राजस्व प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने वी.सी.के माध्यम से की विभागीय समीक्षा..
May 18, 2026 11:45 AM
पॉक्सो एक्ट के तहत सहायक व्यक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित, यौन उत्पीड़न पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन...
May 18, 2026 11:35 AM
जिले में जनगणना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण, स्व गणना में मंदसौर प्रदेश में प्रथम, जिला जनगणना अधिकारी, पेयजल समस्या होने पर तत्काल जल स्रोतों का करें अधिग्रहण...
May 18, 2026 11:02 AM
ट्रक में अफीम और 523 किलो डोडाचूरा तस्करी का मामला, आरोपी को 13 साल की सजा...
May 18, 2026 10:52 AM
रामपुरा मंडल में विकास की नई इबारत, भाजपा सरकार ने निभाया वादा, 3 सड़कों की मिली सौगात, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प....
May 18, 2026 10:31 AM
नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो-N कार से 402 किलो डोडाचूरा जप्त, लाखों रुपये का मादक पदार्थ बरामद...
May 18, 2026 10:10 AM
सभी क्षीरधारा ग्रामों में स्व सहायता समूहों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़े - श्री चंद्रा पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
May 18, 2026 09:56 AM
जल निगम जिले के शेष सभी स्कूलों एवं आंगनवाडियों में एक माह में नल कनेक्शन उपलब्ध कराए - श्री चंद्रा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश...
May 18, 2026 09:51 AM
जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न....
May 18, 2026 09:49 AM
सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर...
May 18, 2026 09:16 AM
गुरु सेवा संघ ने किया विद्वान पं. नयन शास्त्री का भावभीना विदाई सम्मान, दो वर्ष की सेवाओं के बाद पीपलू, टोंक के लिए हुए रवाना....
May 18, 2026 09:05 AM
पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पंप पर माला पहनकर की नारेबाजी....
May 18, 2026 08:37 AM