FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सिंगोली में अर्हम ध्यान योग शिविर संपन्न, मुनि श्री प्रणम्य सागर जी ने बताए निरोगी जीवन के सूत्र श्वेत टी-शर्ट में नजर आया ड्रेस कोड, एकता-समरसता की बनी मिसाल...

  Updated : May 03, 2026 06:50 AM

महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली

  आयोजन

सिंगोली :- 3 मई 2026 स्थानीय महावीर मांगलिक भवन, पाण्डे जी की बावड़ी में आज प्रातः 5:30 से 7:30 बजे तक एक दिवसीय _विशाल अर्हम ध्यान योग शिविर_ का सफल आयोजन किया गया। सकल दिगंबर जैन समाज, सिंगोली के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में _परम पूज्य अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ_ का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। नगर के सर्वसमाज से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुनि श्री ने कहा, _"योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अनिद्रा और असाध्य रोगों से बचने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय अर्हम योग है।"_ उन्होंने बताया कि 40 दिन तक प्रतिदिन 20 मिनट अर्हम ध्यान करने से शारीरिक परिवर्तन के साथ मन की शुद्धि, मानसिक शांति, एकाग्रता और शारीरिक ऊर्जा में अद्भुत लाभ मिलते हैं।
शिविर के मुख्य आकर्षण - 1. रोग मुक्ति प्रशिक्षण, मधुमेह, रक्तचाप एवं जोड़ों के दर्द से मुक्ति के लिए विशेष योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। 2. नि:शुल्क टी-शर्ट वितरण: प्रथम 100 प्रतिभागियों के साथ-साथ सभी शिविरार्थियों को स्मृति स्वरूप 'अर्हम योग' लिखी टी-शर्ट भेंट की गई, जिससे युवाओं में विशेष उत्साह रहा। 3. ड्रेस कोड बना आकर्षण: मुनि श्री के सानिध्य में दिगंबर जैन समाज व सर्वसमाज जन एक ही सफेद अर्हम योग टी-शर्ट में नजर आए, जो एकता और समरसता की मिसाल बना। 4. पत्रकार सम्मान: श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक, महावीर जन्मोत्सव एवं अर्हम योग कार्यक्रमों को सफल बनाने में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सहयोग हेतु पत्रकारों का सम्मान किया गया। 5. स्वल्पाहार: दो घंटे के योग सत्र के पश्चात सभी साधकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था रही। 6. व्यापक सहभागिता: बोराव, झांतला, थड़ोद, धनगांव, कदवासा, धारड़ी,डाबी, लांबाखोह, बिजौलिया, चेची, कांकरिया तलाई,रतनगढ़,डीकेन,मोर वन,नीमच, जावद, टुकराई, बेगूं, रावतभाटा सहित आदि आसपास के क्षेत्रों से महिला-पुरुष शिविर में पहुंचे। सकल दिगंबर जैन समाज के संरक्षक कैलाश जैन, पारस जैन, अध्यक्ष भरत जैन, महामंत्री पारस जैन एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन ने सामूहिक रूप से बताया कि शिविर का उद्देश्य नगरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। समापन पर सभी ने मुनि श्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की मांग की। कार्यक्रम संचालन योग आचार्य चिंनमय जैन एवं नयन जैन शास्त्री द्वारा एवं आयोजन में पधारे सभी शिवरार्थीयो का आभार समाज अध्यक्ष भरत जैन द्वारा प्रकट किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

दुर्लभ संयोग के बीच मनाया जाएगा न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव...

May 12, 2026 05:36 AM

दुर्लभ संयोग के बीच मनाया जाएगा न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव…..

May 12, 2026 05:30 AM

तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को कुचला, मौके पर मौत...

May 12, 2026 04:55 AM

दुर्लभ जलीय वन्यजीवों की तस्करी से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क पर मध्यप्रदेश की बड़ी कार्रवाई, इंटरपोल मुख्यालय फ्रांस ने तस्कर तालुकदार के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस किया जारी

May 12, 2026 03:17 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 12, 2026 03:04 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 12, 2026 03:03 AM

13 मई को जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये, नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित होगा कार्यक्रम, 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को मिलेंगे रुपये...

May 11, 2026 04:51 PM

बाजना अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर विधायक डोडियार का बड़ा प्रहार, CMHO को लिखा सख्त पत्र, डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दवाइयों की कमी और गंदगी पर जताई नाराजगी...

May 11, 2026 03:43 PM

विशेष बच्चों की प्रतिभा देख भावुक हुए अभिभावक, आंखों से छलकी अश्रु धारा, भगवती सेवा एवं शिक्षा संस्थान का द्वितीय वार्षिक उत्सव संपन्न, 13 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन.....

May 11, 2026 03:40 PM

प्रतापपुरा में पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा: श्रीराम कथा में उमड़ा जनसैलाब, भरत-मिलाप देख भावुक हुए श्रद्धालु...

May 11, 2026 03:05 PM

मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 141 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा सहित क्रेटा कार जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार....

May 11, 2026 03:02 PM

विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, आमजन को गर्मी में बिजली एवं पानी समय पर मिले - डॉ. मंजू...

May 11, 2026 01:44 PM

सिंगोली में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धर की मंगलकामना, बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा, महाराणा प्रताप चौक सहित जगह जगह धर्म प्रेमियों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत व जलपान व्यवस्था...

May 11, 2026 01:17 PM

हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस चित्तौड़गढ़ में मनाया जाएगा...

May 11, 2026 01:03 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान, राम घाट एवं खेड़ापति बालाजी मंदिर पर सामूहिक श्रमदान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम सम्‍पन्‍न....

May 11, 2026 12:55 PM

जीरन कृषि उपज मंडी में लहसुन उत्पादक किसानों से वैज्ञानिकों ने किया संवाद, कृषि संगोष्ठी कर, लहसुन में सेंटेड होना, काला पड़ना व हरा होने की समस्याओं पर हुई चर्चा...

May 11, 2026 12:53 PM

सभी नगरीय निकाय फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं अन्य व्हीकल को ठीक करवाए : कलेक्टर श्रीमती गर्ग.....

May 11, 2026 11:31 AM

नीमच की बेटियों ने दिखाया शौर्य, भारत विकास परिषद् का आत्मरक्षा शिविर ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न...

May 11, 2026 11:14 AM

सभी उपार्जन केंद्रों से उपार्जित गेहूं का तत्‍काल परिवहन कर भण्‍डारण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा....

May 11, 2026 11:05 AM