महिला बाल विकास परियोजना रतनगढ़ के सेक्टर रतनगढ़ में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन...
Updated : May 02, 2026 12:48 PM
राजेश कोठारी सिंगोली
आयोजन
सिंगोली:- मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना के 18 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला महिला बाल विकास विभाग नीमच के निर्देशानुसार 2 मई 2026 शनिवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना रतनगढ़ के सेक्टर रतनगढ़ में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुगना बाई कचरूमल गुर्जर परियोजना अधिकारी श्रीमती कविता चौहान की उपस्थिति में लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर श्रीमती सुगनाबाई गुर्जर ने कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने लिंगानुपात मैं सुधार लाने और बालिकाओं की शिक्षा एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 2 मई 2007 को किया गया था आज लाडली लक्ष्मी योजना बेटियों के जीवन में उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। श्रीमती गुर्जर ने कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को अच्छी पढ़ाई करने एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का आह्वान किया कार्यक्रम को परियोजना अधिकारी श्रीमती कविता चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। वे आधिकाधिक योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बने श्रीमती चौहान ने बालिकाओं को बाल विवाह न करने और न होने देने तथा भ्रूण हत्या के बारे में तथा बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं सजा के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर लाडली लक्ष्मी योजना और सुविधाओ का लाभ उठाकर भविष्य को सुनिश्चित करने का आह्वान किया सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती सीमा सोलंकी रतनगढ़ द्वारा उपस्थित बालिकाओं को बताया गया की बालिकाओं में खून की कमी के क्या कारण है एवं कैसे हम खून की कमी को दूर कर सकते हैं साथ ही पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वार्ड की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं लाडली लक्ष्मी बालिकाएं उपस्थिति रही।
और खबरे
दुर्लभ संयोग के बीच मनाया जाएगा न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव...
May 12, 2026 05:36 AM
दुर्लभ संयोग के बीच मनाया जाएगा न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव…..
May 12, 2026 05:30 AM
तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को कुचला, मौके पर मौत...
May 12, 2026 04:55 AM
दुर्लभ जलीय वन्यजीवों की तस्करी से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क पर मध्यप्रदेश की बड़ी कार्रवाई, इंटरपोल मुख्यालय फ्रांस ने तस्कर तालुकदार के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस किया जारी
May 12, 2026 03:17 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 12, 2026 03:04 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 12, 2026 03:03 AM
13 मई को जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये, नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित होगा कार्यक्रम, 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को मिलेंगे रुपये...
May 11, 2026 04:51 PM
बाजना अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर विधायक डोडियार का बड़ा प्रहार, CMHO को लिखा सख्त पत्र, डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दवाइयों की कमी और गंदगी पर जताई नाराजगी...
May 11, 2026 03:43 PM
विशेष बच्चों की प्रतिभा देख भावुक हुए अभिभावक, आंखों से छलकी अश्रु धारा, भगवती सेवा एवं शिक्षा संस्थान का द्वितीय वार्षिक उत्सव संपन्न, 13 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन.....
May 11, 2026 03:40 PM
प्रतापपुरा में पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा: श्रीराम कथा में उमड़ा जनसैलाब, भरत-मिलाप देख भावुक हुए श्रद्धालु...
May 11, 2026 03:05 PM
मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 141 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा सहित क्रेटा कार जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार....
May 11, 2026 03:02 PM
विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, आमजन को गर्मी में बिजली एवं पानी समय पर मिले - डॉ. मंजू...
May 11, 2026 01:44 PM
सिंगोली में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धर की मंगलकामना, बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा, महाराणा प्रताप चौक सहित जगह जगह धर्म प्रेमियों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत व जलपान व्यवस्था...
May 11, 2026 01:17 PM
हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस चित्तौड़गढ़ में मनाया जाएगा...
May 11, 2026 01:03 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान, राम घाट एवं खेड़ापति बालाजी मंदिर पर सामूहिक श्रमदान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम सम्पन्न....
May 11, 2026 12:55 PM
जीरन कृषि उपज मंडी में लहसुन उत्पादक किसानों से वैज्ञानिकों ने किया संवाद, कृषि संगोष्ठी कर, लहसुन में सेंटेड होना, काला पड़ना व हरा होने की समस्याओं पर हुई चर्चा...
May 11, 2026 12:53 PM
सभी नगरीय निकाय फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं अन्य व्हीकल को ठीक करवाए : कलेक्टर श्रीमती गर्ग.....
May 11, 2026 11:31 AM
नीमच की बेटियों ने दिखाया शौर्य, भारत विकास परिषद् का आत्मरक्षा शिविर ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न...
May 11, 2026 11:14 AM
सभी उपार्जन केंद्रों से उपार्जित गेहूं का तत्काल परिवहन कर भण्डारण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा कलेक्टर ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा....
May 11, 2026 11:05 AM