FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मोरवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बालिकाओं का सम्मान व पौधारोपण...

  Updated : May 02, 2026 11:21 AM

बबलु माली

  आयोजन

मोरवन :- मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत ग्राम मोरवन के आंगनवाड़ी केंद्र में शनिवार को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि राकेश जाट उपस्थित रहे। साथ ही अन्य अतिथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उन्हें शिक्षित व सशक्त बनाना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर बालिकाओं को योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बालिकाओं एवं अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। साथ ही बालिकाओं के उत्साहवर्धन हेतु “पढ़ेगी बेटी, बढ़ेगी बेटी” और “बेटी है अनमोल रतन, शिक्षा से होगा उसका उत्थान” जैसे प्रेरणादायक स्लोगन भी प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, बालिकाओं की माताएं एवं बहनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और शासन की इस योजना की सराहना की। उत्सव के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती जहां आरा मिर्जा सहित समस्त सेक्टर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

महिला बाल विकास परियोजना रतनगढ़ के सेक्टर रतनगढ़ में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन...

May 02, 2026 12:48 PM

जावद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लाड़ली उत्सव, बालिकाओं को मिले आश्वासन प्रमाण पत्र...

May 02, 2026 12:39 PM

261 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व 50 ग्राम अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भुपालसागर थाना पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्यवाही....

May 02, 2026 12:25 PM

नीमच से उठी आवाज, मनासा में बन रहे स्विमिंग पूल को मिले राज्य-राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी -कान्हा नेशनल पार्क में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, तैराकी खेल को नई दिशा देने की रणनीति तैयार...

May 02, 2026 12:21 PM

नीमच में आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुआ लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का स्वागत, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार के आतिथ्य में मनाया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, प्रमाण-पत्र वितरण के साथ बेटियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां....

May 02, 2026 12:15 PM

संवेदनशील पहल, रिनोवेशन से परेशान छात्राओं को कलेक्टर ने दिलाया नया आशियाना, पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की बालिकाओं को मिली राहत, आनंद विहार स्थित अ.जा. बालिका छात्रावास क्रमांक-1 में की गई आवास व्यवस्था...

May 02, 2026 12:11 PM

2 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ ग्राम मोड़ी में उपस्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, लाखों रुपये की बनी बिल्डिंग होने लगी जर्जर, अब तक नहीं खुल पाए ताले...

May 02, 2026 11:26 AM

मोरवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बालिकाओं का सम्मान व पौधारोपण...

May 02, 2026 11:21 AM

रामपुरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, मां गंभीर घायल...

May 02, 2026 10:19 AM

भीषण गर्मी में जनसेवा की मिसाल, भारत विकास परिषद सुभाष शाखा द्वारा दो जल मंदिरों का शुभारंभ...

May 02, 2026 10:07 AM

निलिया में धूमधाम से मनाया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बालिकाओं का किया सम्मान....

May 02, 2026 10:01 AM

दर्दनाक सड़क हादसा, तूफान गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 8 गंभीर घायल...

May 02, 2026 09:48 AM

सरवानिया महाराज में धूमधाम से मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बालिकाओं का किया गया सम्मान, माताओं को भी किया अभिनंदित...

May 02, 2026 09:16 AM

ए.सी.एस. डॉ.राजेश राजौरा ने ली उज्जैन संभाग की समीक्षा बैठक, उपार्जन में समय पर भुगतान और केंद्रों पर छांव-पानी के दिए निर्देश जलाशयों की मॉनिटरिंग व जरूरत पर निजी जलस्रोतों के अधिग्रहण के निर्देश.....

May 02, 2026 08:04 AM

बिग अपडेट: पलदुना फंटा हादसे के बाद हरकत में प्रशासन, MPRDC ने दिए लिखित आश्वासन, 12 दिन में होंगे ठोस सुरक्षा इंतजाम....

May 02, 2026 07:37 AM

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मजदूर कल्याण समिति का सराहनीय पहल, 50 मरीजों को वितरित किए गए फूड बॉस्केट..

May 02, 2026 05:56 AM

जनगणना प्रगणको सटीक जानकारी देकर सहयोग करें, जानकारी जुटाने घर-घर पहुंच रहे हैं प्रगणक...

May 02, 2026 05:51 AM

रतलाम पुलिस की सशक्त पहल, प्रत्येक थाने में साइबर डेस्क संचालन, साइबर योद्धाओं को दिया गया विशेष प्रशिक्षण..

May 02, 2026 05:32 AM

वैदिक घड़ी की डिजिटल गूँज, 78 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुँची भारतीय कालगणना की पहचान, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने काशी विश्वनाथ में किया था विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अवलोकन...

May 02, 2026 01:39 AM