FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच से उठी आवाज, मनासा में बन रहे स्विमिंग पूल को मिले राज्य-राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी -कान्हा नेशनल पार्क में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, तैराकी खेल को नई दिशा देने की रणनीति तैयार...

  Updated : May 02, 2026 12:21 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  प्रशासनिक

नीमच :- मध्यप्रदेश तैराकी संघ की अहम बैठक मंडला जिले के कान्हा नेशनल पार्क में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। नीमच जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अशोक मोदी ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए मनासा में बन रहे स्विमिंग पूल को राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी दिलाने का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा। विगत 27 अप्रैल को आयोजित इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने तैराकी खेल की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पियुष शर्मा एवं सचिव जय वर्मा की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुई। नीमच के अध्यक्ष अशोक मोदी ने अपने संबोधन में मनासा में बन रहे स्विमिंग पूल को उज्जैन संभाग का सबसे बड़ा पूल बताते हुए इसकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस पूल की साइज 25 बाय 50 मीटर है, जो इसे राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी उपयुक्त बनाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि इस सुविधा का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो नीमच जिला बड़े खेल आयोजनों का केंद्र बन सकता है। बैठक में उपस्थित अन्य प्रतिनिधियों ने भी इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से लिया और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने पर सहमति जताई। 30 मई से 3 जून तक रीवा में होगी राज्य चैम्पियनशिप - बैठक के बाद मध्यप्रदेश तैराकी संघ द्वारा 54वीं राज्य तैराकी चैम्पियनशिप की तारीख और स्थान तय कर जारी कर दिए गए हैं। यह प्रतियोगिता 30 मई से 3 जून 2026 तक रीवा स्थित मिहिर सेन तरणताल, सिविल लाइंस में आयोजित की जाएगी। इस निर्णय के बाद अब प्रदेशभर के खिलाड़ी निर्धारित तिथि के अनुसार अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।
वेब पोर्टल पर मिलेगी पूरी जानकारी - संघ ने पारदर्शिता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह तय किया कि इस वर्ष की चैम्पियनशिप से संबंधित सभी नियम, दिशा-निर्देश और पॉलिसी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इससे खिलाड़ियों, कोच और जिला इकाइयों को एक ही स्थान पर संपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सकेगी और किसी भी प्रकार के भ्रम की स्थिति नहीं बनेगी।
चयन में टाइमिंग को प्राथमिकता - खिलाड़ियों के चयन को अधिक प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी का चयन उनके प्रदर्शन के क्वालीफाई टाइम के आधार पर किया जाएगा, जिससे बेहतर प्रदर्शन करने वालों को ही आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
मनासा को मिलेगा खेल मानचित्र पर स्थान - नीमच जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी द्वारा मनासा में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल को राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए विकसित करने की मांग रखी गई है। आधुनिक मापदंडों के अनुसार तैयार हो रहा यह पूल भविष्य में बड़े आयोजनों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, जिससे जिले में खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी। प्रशिक्षण शिविरों की तैयारी- तैराकी को सुरक्षित और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए संघ ने सभी जिला इकाइयों के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की योजना बनाई है। इन शिविरों में नए कोच और लाइफ गार्ड को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे प्रतियोगिताओं के दौरान बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।
एफीलेशन फीस बढ़ाई गई- संघ ने अपनी गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए जिला तैराकी संगठनों की वार्षिक एफीलेशन फीस में वृद्धि का निर्णय लिया है। अब यह शुल्क 5000 रुपए से बढ़ाकर 10000 रुपए कर दिया गया है, जिससे भविष्य की योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा सके।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच मंडी में आज के भाव, 55,618 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…

May 02, 2026 01:23 PM

पुण्य कर्मों से होता है पापों का नाश, संत अनंतराम शास्त्री, नंगाखेड़ी में भागवत कथा का कलशयात्रा के साथ भव्य शुभारंभ, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब...

May 02, 2026 01:14 PM

बरखेड़ा कामलिया में श्रमदान से हुई खाल की सफाई, प्रस्फुटन समिति व विद्यार्थियों ने नदि पुनर्जीवन हेतु किया सामूहिक श्रमदा....

May 02, 2026 01:09 PM

महिला बाल विकास परियोजना रतनगढ़ के सेक्टर रतनगढ़ में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन...

May 02, 2026 12:48 PM

जावद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लाड़ली उत्सव, बालिकाओं को मिले आश्वासन प्रमाण पत्र...

May 02, 2026 12:39 PM

261 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व 50 ग्राम अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भुपालसागर थाना पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्यवाही....

May 02, 2026 12:25 PM

नीमच से उठी आवाज, मनासा में बन रहे स्विमिंग पूल को मिले राज्य-राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी -कान्हा नेशनल पार्क में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, तैराकी खेल को नई दिशा देने की रणनीति तैयार...

May 02, 2026 12:21 PM

नीमच में आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुआ लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का स्वागत, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार के आतिथ्य में मनाया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, प्रमाण-पत्र वितरण के साथ बेटियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां....

May 02, 2026 12:15 PM

संवेदनशील पहल, रिनोवेशन से परेशान छात्राओं को कलेक्टर ने दिलाया नया आशियाना, पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की बालिकाओं को मिली राहत, आनंद विहार स्थित अ.जा. बालिका छात्रावास क्रमांक-1 में की गई आवास व्यवस्था...

May 02, 2026 12:11 PM

2 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ ग्राम मोड़ी में उपस्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, लाखों रुपये की बनी बिल्डिंग होने लगी जर्जर, अब तक नहीं खुल पाए ताले...

May 02, 2026 11:26 AM

मोरवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बालिकाओं का सम्मान व पौधारोपण...

May 02, 2026 11:21 AM

रामपुरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, मां गंभीर घायल...

May 02, 2026 10:19 AM

भीषण गर्मी में जनसेवा की मिसाल, भारत विकास परिषद सुभाष शाखा द्वारा दो जल मंदिरों का शुभारंभ...

May 02, 2026 10:07 AM

निलिया में धूमधाम से मनाया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बालिकाओं का किया सम्मान....

May 02, 2026 10:01 AM

दर्दनाक सड़क हादसा, तूफान गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 8 गंभीर घायल...

May 02, 2026 09:48 AM

सरवानिया महाराज में धूमधाम से मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बालिकाओं का किया गया सम्मान, माताओं को भी किया अभिनंदित...

May 02, 2026 09:16 AM

ए.सी.एस. डॉ.राजेश राजौरा ने ली उज्जैन संभाग की समीक्षा बैठक, उपार्जन में समय पर भुगतान और केंद्रों पर छांव-पानी के दिए निर्देश जलाशयों की मॉनिटरिंग व जरूरत पर निजी जलस्रोतों के अधिग्रहण के निर्देश.....

May 02, 2026 08:04 AM

बिग अपडेट: पलदुना फंटा हादसे के बाद हरकत में प्रशासन, MPRDC ने दिए लिखित आश्वासन, 12 दिन में होंगे ठोस सुरक्षा इंतजाम....

May 02, 2026 07:37 AM

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मजदूर कल्याण समिति का सराहनीय पहल, 50 मरीजों को वितरित किए गए फूड बॉस्केट..

May 02, 2026 05:56 AM