पुण्य कर्मों से होता है पापों का नाश, संत अनंतराम शास्त्री, नंगाखेड़ी में भागवत कथा का कलशयात्रा के साथ भव्य शुभारंभ, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब...
Updated : May 02, 2026 01:14 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
धार्मिक
बड़ीसादड़ी। उपखंड क्षेत्र के नंगाखेड़ी गांव में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। दिव्य आनंद धाम आश्रम के संत अनंत राम शास्त्री महाराज ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि उसे जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दीपक जलने से अंधकार स्वतः समाप्त हो जाता है, उसी प्रकार पुण्य कर्मों के प्रभाव से पाप नष्ट हो जाते हैं। यदि जीवन में कभी भूलवश पाप कर्म हो गए हों तो आज से ही उनका त्याग कर पुण्य कार्यों का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने धर्म, सेवा और सदाचार को मानव जीवन का वास्तविक आभूषण बताया। प्रवचन से पूर्व गांव के विभिन्न मोहल्लों से पारंपरिक वेशभूषा में सजी सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। स्वामीजी के सान्निध्य में निकली यह शोभायात्रा पूरे गांव में आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कथा आयोजन नंगाखेड़ी के प्रसिद्ध किसान स्वर्गीय रामसिंह बेनीवाल की स्मृति में उनके भाई लालचंद बेनीवाल तथा पुत्र बाबूलाल और कमल सिंह बेनीवाल की ओर से कराया जा रहा है। कथा प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगी। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिदिन आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए कथा स्थल पर विशाल पंडाल में आधुनिक कुलरों एवं फव्वारों से शीतलता की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं दो सौ से अधिक स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा में निरंतर जुटे हुए हैं।
और खबरे
नीमच मंडी में आज के भाव, 55,618 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
May 02, 2026 01:23 PM
पुण्य कर्मों से होता है पापों का नाश, संत अनंतराम शास्त्री, नंगाखेड़ी में भागवत कथा का कलशयात्रा के साथ भव्य शुभारंभ, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब...
May 02, 2026 01:14 PM
बरखेड़ा कामलिया में श्रमदान से हुई खाल की सफाई, प्रस्फुटन समिति व विद्यार्थियों ने नदि पुनर्जीवन हेतु किया सामूहिक श्रमदा....
May 02, 2026 01:09 PM
महिला बाल विकास परियोजना रतनगढ़ के सेक्टर रतनगढ़ में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन...
May 02, 2026 12:48 PM
जावद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लाड़ली उत्सव, बालिकाओं को मिले आश्वासन प्रमाण पत्र...
May 02, 2026 12:39 PM
261 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व 50 ग्राम अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भुपालसागर थाना पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्यवाही....
May 02, 2026 12:25 PM
नीमच से उठी आवाज, मनासा में बन रहे स्विमिंग पूल को मिले राज्य-राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी -कान्हा नेशनल पार्क में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, तैराकी खेल को नई दिशा देने की रणनीति तैयार...
May 02, 2026 12:21 PM
नीमच में आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुआ लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का स्वागत, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार के आतिथ्य में मनाया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, प्रमाण-पत्र वितरण के साथ बेटियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां....
May 02, 2026 12:15 PM
संवेदनशील पहल, रिनोवेशन से परेशान छात्राओं को कलेक्टर ने दिलाया नया आशियाना, पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की बालिकाओं को मिली राहत, आनंद विहार स्थित अ.जा. बालिका छात्रावास क्रमांक-1 में की गई आवास व्यवस्था...
May 02, 2026 12:11 PM
2 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ ग्राम मोड़ी में उपस्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, लाखों रुपये की बनी बिल्डिंग होने लगी जर्जर, अब तक नहीं खुल पाए ताले...
May 02, 2026 11:26 AM
मोरवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बालिकाओं का सम्मान व पौधारोपण...
May 02, 2026 11:21 AM
रामपुरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, मां गंभीर घायल...
May 02, 2026 10:19 AM
भीषण गर्मी में जनसेवा की मिसाल, भारत विकास परिषद सुभाष शाखा द्वारा दो जल मंदिरों का शुभारंभ...
May 02, 2026 10:07 AM
निलिया में धूमधाम से मनाया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बालिकाओं का किया सम्मान....
May 02, 2026 10:01 AM
दर्दनाक सड़क हादसा, तूफान गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 8 गंभीर घायल...
May 02, 2026 09:48 AM
सरवानिया महाराज में धूमधाम से मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बालिकाओं का किया गया सम्मान, माताओं को भी किया अभिनंदित...
May 02, 2026 09:16 AM
ए.सी.एस. डॉ.राजेश राजौरा ने ली उज्जैन संभाग की समीक्षा बैठक, उपार्जन में समय पर भुगतान और केंद्रों पर छांव-पानी के दिए निर्देश जलाशयों की मॉनिटरिंग व जरूरत पर निजी जलस्रोतों के अधिग्रहण के निर्देश.....
May 02, 2026 08:04 AM
बिग अपडेट: पलदुना फंटा हादसे के बाद हरकत में प्रशासन, MPRDC ने दिए लिखित आश्वासन, 12 दिन में होंगे ठोस सुरक्षा इंतजाम....
May 02, 2026 07:37 AM
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मजदूर कल्याण समिति का सराहनीय पहल, 50 मरीजों को वितरित किए गए फूड बॉस्केट..
May 02, 2026 05:56 AM