मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उज्जैन एवं भोपाल पुलिस ने वाहन धोखाधड़ी गिरोहों का किया पर्दाफाश, 2.60 करोड़ रुपये के ट्रैक्टर और चारपहिया वाहन जब्त....
Updated : May 03, 2026 08:43 AM
DESK NEWS
अपराध
प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुलिस को दो अलग-अलग प्रकरणों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। उज्जैन एवं भोपाल पुलिस द्वारा संगठित धोखाधड़ी गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 ट्रैक्टर, 1 एक्सयूव्ही , 02 बोलेरो एवं 02 इनोवा कार सहित लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जप्त की गई है।
उज्जैन-ट्रैक्टर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, 20 ट्रैक्टर (कीमत 1 करोड़ 80 लाख रुपए) जप्त, जिले के थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा किसानों के साथ ट्रैक्टर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये मूल्य के 20 ट्रैक्टर जप्त किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना भाटपचलाना क्षेत्र में किसानों द्वारा ट्रैक्टर धोखाधड़ी एवं ट्रैक्टर वापस न करने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विशेष टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई। 30 अप्रैल को तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी रफीक पिता गनी मोहम्मद निवासी ग्राम माधीपुरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने उज्जैन, इंदौर, धार एवं रतलाम जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से 1 करोड़ 80 लाख रुपये मूल्य के 20 ट्रैक्टर जप्त किए हैं। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों के भोले-भाले किसानों को निशाना बनाकर उन्हें ट्रैक्टर पर अधिक मासिक किराया देने का लालच देता था। इस प्रलोभन में आकर किसान अपने ट्रैक्टर आरोपी को सौंप देते थे। आरोपी ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें अन्य जिलों के दूरस्थ क्षेत्रों में बेच देता या गिरवी रख देता था। वह न तो किसानों को कोई किराया देता था और न ही ट्रैक्टर वापस करता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने मोबाइल नंबर बदलता रहता था तथा अपने निवास स्थान से भी फरार रहता था।
भोपाल- चार पहिया वाहन धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, 05 वाहन (कीमत 80 लाख) जप्त जिले के थाना अयोध्यानगर पुलिस ने किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर चार पहिया वाहन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। प्रकरण में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 महिन्द्रा एक्सयूव्ही , 02 बुलेरो एवं 02 इनोवा कार सहित कुल 05 चार पहिया वाहन (कीमत लगभग 80 लाख रुपये) जप्त किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी द्वारा वाहन को एयरपोर्ट पर किराए से लगवाने का झांसा देकर अनुबंध के माध्यम से वाहन लिया गया तथा प्रारंभिक अवधि में किराया देने के बाद वाहन को भोपाल लाकर अन्य व्यक्तियों को सस्ते दामों पर बेच दिया गया। शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर टीकमगढ़, सागर एवं दमोह जैसे जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के वाहन मालिकों को सरकारी विभाग में वाहन लगवाकर अधिक किराया देने का लालच देते थे। उसके बाद वाहनो को भोपाल लाकर गिरोह उन्हें मजबूरी बताकर कम कीमत में अन्य व्यक्तियों को बेच देते थे। गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा प्रकरण में और भी वाहनों की बरामदगी की संभावना है मध्यप्रदेश पुलिस आमजन, विशेषकर किसानों एवं वाहन मालिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के लालच या प्रलोभन में आकर अपनी संपत्ति अज्ञात व्यक्तियों को न सौंपें। वाहन किराए पर देने से पूर्व संबंधित व्यक्ति की पूर्ण जानकारी एवं सत्यापन अवश्य करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
और खबरे
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उज्जैन एवं भोपाल पुलिस ने वाहन धोखाधड़ी गिरोहों का किया पर्दाफाश, 2.60 करोड़ रुपये के ट्रैक्टर और चारपहिया वाहन जब्त....
May 03, 2026 08:43 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उज्जैन एवं भोपाल पुलिस ने वाहन धोखाधड़ी गिरोहों का किया पर्दाफाश, 2.60 करोड़ रुपये के ट्रैक्टर और चारपहिया वाहन जब्त....
May 03, 2026 08:43 AM
मेगा एक्शन, जावरा में MD ड्रग्स का जाल बेनकाब, 3 तस्कर धराए, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई...
May 03, 2026 07:28 AM
सीबीएन नीमच की दो बड़ी कार्रवाइयाँ, 1621 किलो से अधिक डोडाचूरा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार.....
May 03, 2026 07:26 AM
सिंगोली में अर्हम ध्यान योग शिविर संपन्न, मुनि श्री प्रणम्य सागर जी ने बताए निरोगी जीवन के सूत्र श्वेत टी-शर्ट में नजर आया ड्रेस कोड, एकता-समरसता की बनी मिसाल...
May 03, 2026 06:50 AM
सिंगोली में अर्हम ध्यान योग शिविर संपन्न, मुनि श्री प्रणम्य सागर जी ने बताए निरोगी जीवन के सूत्र श्वेत टी-शर्ट में नजर आया ड्रेस कोड, एकता-समरसता की बनी मिसाल...
May 03, 2026 06:50 AM
शिक्षा जगत विकास की रफ्तार, बाजना के ठीकरिया पीएम श्री हाई स्कूल के 16.30 लाख की लागत वाले अतिरिक्त कक्ष का विधायक ने किया भूमिपूजन.….
May 03, 2026 06:29 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 03, 2026 06:28 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 03, 2026 06:24 AM
मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 12 लाख से अधिक की संपत्ति फ्रीज....
May 02, 2026 04:31 PM
बमोरी आंगनवाड़ी केंद्र पर हुआ लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का स्वागत....
May 02, 2026 03:18 PM
मनासा के सांदीपनि विद्यालय में कृषि संकाय विषय प्रारंभ होगा..
May 02, 2026 02:08 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 55,618 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
May 02, 2026 01:23 PM
पुण्य कर्मों से होता है पापों का नाश, संत अनंतराम शास्त्री, नंगाखेड़ी में भागवत कथा का कलशयात्रा के साथ भव्य शुभारंभ, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब...
May 02, 2026 01:14 PM
बरखेड़ा कामलिया में श्रमदान से हुई खाल की सफाई, प्रस्फुटन समिति व विद्यार्थियों ने नदि पुनर्जीवन हेतु किया सामूहिक श्रमदा....
May 02, 2026 01:09 PM
महिला बाल विकास परियोजना रतनगढ़ के सेक्टर रतनगढ़ में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन...
May 02, 2026 12:48 PM
जावद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लाड़ली उत्सव, बालिकाओं को मिले आश्वासन प्रमाण पत्र...
May 02, 2026 12:39 PM
261 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व 50 ग्राम अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भुपालसागर थाना पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्यवाही....
May 02, 2026 12:25 PM
नीमच से उठी आवाज, मनासा में बन रहे स्विमिंग पूल को मिले राज्य-राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी -कान्हा नेशनल पार्क में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, तैराकी खेल को नई दिशा देने की रणनीति तैयार...
May 02, 2026 12:21 PM