FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ग्राम चौकड़ी में 51 साल बाद लौटी आस्था, चौकड़ी श्याम भगवान की हुई भव्य पुनर्स्थापना...

  Updated : May 03, 2026 02:00 PM

सुनील सोलंकी चौकड़ी

  धार्मिक

मनासा/ चौकड़ी :- तहसील के ग्राम चौकड़ी में रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला, जब करीब 51 वर्षों बाद चौकड़ी श्याम भगवान को उनके मूल मंदिर में पुनः विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
बताया गया कि वर्ष 1975 में गांव के चारों मंदिरों के एकीकरण के दौरान सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों को लक्ष्मीनाथ मंदिर में स्थापित किया गया था। तभी से ग्रामीणों की यह प्रबल इच्छा थी कि चौकड़ी श्याम भगवान पुनः अपने मूल मंदिर में विराजमान हों। ग्रामीणों की इसी आस्था को साकार करते हुए बनोड़ा बालाजी के तत्वावधान में आयोजित 5 दिवसीय भव्य महायज्ञ के समापन अवसर पर चौकड़ी श्याम भगवान की मूर्ति को पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों, वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ पुनः स्थापित किया गया। पूरे गांव में शोभायात्रा, धार्मिक अनुष्ठान और भक्तिमय कार्यक्रमों के बीच भगवान की पुनर्स्थापना हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि भगवान की मूर्ति जिस पवित्र आसन पर विराजित की गई, वह कंजार्डा चारभुजा मंदिर का प्राचीन आसन है। वर्षों पूर्व यह आसन चौकड़ी में सुरक्षित रखा गया था, जिसे अब इस ऐतिहासिक अवसर पर पुनः उपयोग में लाया गया। ग्राम चौकड़ी में चौकड़ी श्याम भगवान की पुनर्स्थापना को ग्रामीणों ने गांव की धार्मिक परंपरा, संस्कृति और आस्था के पुनर्जागरण के रूप में देखा। यह आयोजन गांव के इतिहास में एक यादगार अध्याय बन गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गिरदोंडा गो प्रसादम सेवा समिति ने गो आश्रय शेड का लोकार्पण किया..

May 03, 2026 04:54 PM

नीमच में बच्चों को निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण के लिए मिला नया फर्नीचर, नगर पालिका ने बढ़ाया सहयोग...

May 03, 2026 04:51 PM

मनासा विधायक की पहल से आकार ले रहा आधुनिक स्विमिंग पूल, तैराकी खेलों को मिलेगी नई पहचान....

May 03, 2026 04:48 PM

नीमच में NEET परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 900 में से 879 परीक्षार्थी हुए शामिल,कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न, दोनों केंद्रों पर रही चाक-चौबंद व्यवस्था...

May 03, 2026 03:22 PM

माली समाज ने मनाया अशोक गहलोत का जन्मदिवस, गहलोत सर्वहारा, अभावग्रस्त, वंचित लोगों के मसीहा - माली

May 03, 2026 03:16 PM

सोशल मीडिया से जाल, भीलवाड़ा में सामाजिक कार्यकर्ता को बनाया निशाना, अज्ञात गिरोह की ब्लैकमेलिंग, साइबर थाने में मामला दर्ज...

May 03, 2026 03:12 PM

ग्राम चौकड़ी में 51 साल बाद लौटी आस्था, चौकड़ी श्याम भगवान की हुई भव्य पुनर्स्थापना...

May 03, 2026 02:00 PM

AAP करेगी मनासा विधानसभा रमेश गुर्जर के सानिध्य में मध्य प्रदेश में बुजुर्गों की लेगी सुध लड़ेगी लड़ाई 1 जून से भरेगी पेंशन में 2500 के फार्म...

May 03, 2026 01:26 PM

रामपुरा में भव्य आयोजन, संकट मोचन बालाजी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व उपमंडी शेड का लोकार्पण...

May 03, 2026 01:23 PM

रतलाम में ALICE BLUE के नाम पर ठगी का बड़ा खेल उजागर, फर्जी टेलीकॉलिंग फर्म बनाकर शेयर मार्केट में निवेश का झांसा, लाखों रुपये हड़पे, आरोपी पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास तेज...

May 03, 2026 01:17 PM

EU-India साझेदारी के तहत साप्ताहिक कृषि चौपाल शुरू, किसानों को सिखाई जा रही पुनर्योजी खेती, सॉलिडेरिडाड संस्था की पहल, जलवायु अनुकूल भविष्य के लिए मिट्टी संरक्षण और फसल विविधीकरण पर जोर...

May 03, 2026 12:27 PM

उपार्जन केंद्रों पर फटे बारदानों की समस्या समाप्त, अच्छी गुणवत्ता के नए बारदानों का उपयोग शुरू जिला आपूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट की स्थिति, शासन निर्देशानुसार अब पुराने बारदाने बंद, किसानों को नहीं होगी असुविधा...

May 03, 2026 12:15 PM

कक्षाओं के अभाव से जूझ रहा सांदीपनि विद्यालय, 6 अतिरिक्त कमरों की तत्काल आवश्यकता...

May 03, 2026 12:08 PM

इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर, करोड़पति बने किसान, 60 फीसदी विकसित भूखंड से 650 करोड़ के मालिक, नरेंद्र मोदी के विजन से प्रगति कर रहा देश प्रदेश....

May 03, 2026 12:04 PM

धार्मिक संस्कारों से सामाजिक एकता स्थापित होगी - नरेंद्र गांधी, ओसवाल समाज साधारण सभा एवं पंचम मिलन समारोह संपन्न...

May 03, 2026 11:48 AM

जादू और अभिनय से स्वच्छता का पाठ, रतनगढ़ में जादूगर ढोंढुराम ने बिखेरे जागरूकता के रंग...

May 03, 2026 11:18 AM

आबकारी विभाग ने ग्राम बानीखेड़ी में अवैध शराब व सामग्री जब्त की...

May 03, 2026 11:12 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी फैक्ट्री मामले में फरार आरोपी सोहेल खान गिरफ्तार....

May 03, 2026 11:06 AM

हरियाली और आध्यात्म का संगम, स्पीकर डॉ. वासुदेव देवनानी की पहल से राजस्थान विधानसभा बनेगी देश की अनूठी नक्षत्र-हर्बल...

May 03, 2026 10:25 AM