FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मैंने कभी ऐसी पत्रकारिता नही कि जिससे किसी का नुकसान हो - मुकेश सहारिया, आम आदमी और पत्रकार किसी भी मंत्री या अधिकारी से ज्यादा ताकतवर है - कपिलसिंह चौहान...

  Updated : May 04, 2026 12:22 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  आयोजन

नीमच :- ये विचार वक्ताओं ने कृति के मेरा जीवन मेरे अनुभव कार्यक्रम में व्यक्त किये | पत्रिका के ब्यूरो चीफ मुकेश सहारिया ने अपने जीवन के प्रारम्भिक वर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी पत्रकार के रूप में यात्रा प्रभातकिरण से प्रारम्भ हुई | पटवाजी द्वारा शुरू किये गए अख़बार अमृत मंथन से मैंने पत्रकारिता का क ख ग सीखा | मेरे गुरु नवनीतजी गुर्जर और गुरुदेव बिल्लोरे से मैंने बहुत कुछ सीखा | बाद में मैंने भास्कर के पत्रकार रूप में रतलाम और ब्युरो चीफ के रूप में नीमच में कार्य किया | ख़बर देकर और उसे छपवाकर पत्रकार का किस तरह से उपयोग किया जाता है यह मैंने भास्कर में रहकर सीखा | मैं कुछ समय राज एक्सप्रेस का भी नीमच ब्यूरो चीफ रहा | 2011 में पत्रिका के प्रारम्भ से ही में जुड़ा हूँ और आज तक कार्यरत हूँ | इस बीच कई परेशानियां भी आई पर मैंने उनका सामना किया | मेरे मामाजी जो भोपाल के माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय के संस्थापक रहे हैं | मेरे नानाजी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी रहे हैं ,मेरे पिताजी सीआरपीएफ से उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए | मेरी माताजी शिक्षिका रही है | इन सबकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रभाव मेरे जीवन पर पड़ा और इसी कारण मैने अपने अब तक के पत्रकारीय जीवन में निडर और ईमानदारी से कार्य किया | मैंने कभी कोई ऐसा काम नही किया जिससे मेरे परिजनों के नाम पर दाग लगे | मैंने पत्रकारिता में क्रेडल मशीन और कम्पोजिंग से लेकर आज की ए आई प्रोद्योगिकी तक का इस्तेमाल किया | कुल मिलाकर मैं एक पत्रकार के रूप में अपने जीवन के सफर में अपने कार्य से संतुष्ट हूँ | इलेक्ट्रोनिक मिडिया से जुड़े पत्रकार कपिल सिंह चौहान ने अपना जीवन एक नाटक कलाकार के रूप में प्रारम्भ किया | बाद में वे मुंबई चले गए और फिल्मों में फोटोग्राफी से जुड़ गए | अपने अनुभवों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा पहला प्यार फ़िल्मी फोटोग्राफी ही रहा है और मैंने इस दौर में बाबा आजमी जैसे ख्यात फोटोग्राफी निदेशक के सहायक के रूप में काम किया | मैंने दो-तीन बार आशा भोंसले का साक्षात्कार शूट किया है | लेकिन बड़े भाई की दुर्घटना और बाद में उनके दिवंगत होने पर मुझे मुंबई छोड़कर परिवार के लिए नीमच आना पडा | मेरे पिताजी और दादाजी प्रारम्भ से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं इस कारण मैं चाहता तो राजनीति से जुड़ सकता था| बीजेपी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने मुझे अवसर भी दिया लेकिन मैंने पत्रकारिता का रास्ता चुना | नीमच में मेडिकल कालेज की स्थापना के आन्दोलन में अपनी भूमिका और अनुभवों की विस्तार से चर्चा करते हुए आपने इस आन्दोलन के समय हुई पत्रकार वार्ता में सांसद सुधीर गुप्ता से हुई अपनी मेराथन बहस का जिक्र किया और कहा कि यदि जनता और पत्रकार जनहित के मुद्दे पर मिल जाए तो वे असम्भव को भी संभव कर सकते हैं. यह नीमच में मेडिकल कालेज की स्वीकृति से साबित हुआ. कार्यक्रम के अध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार ने कृति संस्था को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया |संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने अपने स्वागत भाषण में अतिथियों और उपस्थित श्रोताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज नारद जयंती और विश्व प्रेस स्वतन्त्रता दिवस के साथ साथ हिंदी पत्रकारिता दिवस भी है क्योंकि नारद जयंती के दिन ही 30 मई 1826 को कलकत्ता में हिंदी के पहले समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन शुरू हुआ था | कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ | सरस्वती वंदना श्रीमती पुनीता निगम ने प्रस्तुत की | अतिथियों का स्वागत एवं स्मृति चिन्ह कृति के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ,सचिव रघुनंदन पाराशर और कार्यक्रम संयोजक शरद पाटीदार ने प्रदान किये | कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ.अक्षय पुरोहित और श्रीमती सविता चौधरी ने किया | आभार सचिव रघुनंदन पाराशर ने व्यक्त किया | कार्यक्रम में कृति के सदस्यों किशोर जेवरिया, प्रकाश भट्ट, डॉ पृथ्वीसिंह वर्मा, सत्येन्द्रसिंह राठौर , डॉ राजेन्द्र जायसवाल, नीरज पोरवाल , जीवन कौशिक , गणेश खंडेलवाल , श्रीमती आशा सांभर , गोपाल पोरवाल , मुकेश कासलीवाल, डी मित्तल , योगेश पाटीदार सहित कैलाश बाहेती, दिलीप दुबे, उमरावसिंह गुर्जर , शालीन सातपुते , स्मिता चौहान , श्रीराम गोडबोले , रमेश कदम , राजमल व्यास ,श्रीमती ज्ञानू व्यास , गोवर्धनलाल धनोतिया , आदि उपस्थित थे |

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रामपुरा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 3 दिन पहले दी गई थी चेतावनी....

May 04, 2026 02:51 PM

आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा उज्जैन में अनसंग एवरीडे हीरोज अवॉर्ड समारोह संपन्न, नीमच के विश्वकर्मा हुए सम्मानित....

May 04, 2026 02:47 PM

बी.आर.सी.,बी.एस.सी.सहित जावद के जनशिक्षकों को नोटिस जारी एक-एक वेतनवृद्धि रोकी...

May 04, 2026 02:42 PM

मनासा में देवस्थान की 82 करोड़ की शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, पुलिस व नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई,0.770 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त...

May 04, 2026 02:40 PM

मैंने कभी ऐसी पत्रकारिता नही कि जिससे किसी का नुकसान हो - मुकेश सहारिया, आम आदमी और पत्रकार किसी भी मंत्री या अधिकारी से ज्यादा ताकतवर है - कपिलसिंह चौहान...

May 04, 2026 12:22 PM

जहरीले जीव के काटने से मासूम की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने से गई जान...

May 04, 2026 12:18 PM

रतलाम में डबल मर्डर, बारात में नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 2 युवकों की मौत...

May 04, 2026 12:15 PM

5 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम जब्त, नीमच जिले के 2 तस्कर गिरफ्तार...

May 04, 2026 12:13 PM

दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, बड़ीसादड़ी थाना पुलिस की ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत कार्रवाई...

May 04, 2026 12:11 PM

मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित डेढ़ करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज, मंगलवाड़ थाना पुलिस की आपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई...

May 04, 2026 12:08 PM

बसई बस स्टैंड की बदहाली बनी जानलेवा, इमरजेंसी रेफर मरीज की मौत पर उठे गंभीर सवाल....

May 04, 2026 12:02 PM

मादक पदार्थ तस्करी में वांछित पाँच हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगला पुलिस की कार्रवाई...

May 04, 2026 11:57 AM

कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी कट्टा व 03 कारतूस बरामद, ₹10 हजार के इनामी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त...

May 04, 2026 11:47 AM

समाज के अंतिम व्यक्ति को शिक्षा और रोजगार मिले - रोहित नागर, विप्र सेना जिला नीमच की बैठक संपन्न...

May 04, 2026 11:44 AM

लायंस क्लब ने कराया पहला देहदान, शीतल बाग निवासी चुन्नीलाल सहगल का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज नीमच को समर्पित, निधन के बाद पहले नेत्रदान, फिर देहदान, परिवार ने निभाई समाज सेवा की अनूठी मिसाल, विधायक अनिरुद्ध मारू सहित लायंस सदस्य रहे मौजूद...

May 04, 2026 11:21 AM

तालाब में डूबने से हुई मौत, पीड़ित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

May 04, 2026 11:19 AM

उपार्जन केंद्रों पर हम्माल बढ़ाएं, 6 मई तक गेहूं का परिवहन सुनिश्चित करें: श्री चंद्रा, समर्थन मूल्य खरीदी की समीक्षा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, सभी केंद्रों पर न्यूनतम 6 तौल कांटे लगाने के आदेश....

May 04, 2026 11:17 AM

जावद में सांवरिया धाम आवासीय कॉलोनी विकास की सशर्त अनुमति जारी, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने दी अनुमति, 1.31 हेक्टेयर भूमि पर विकसित होगी कॉलोनी, 33 भूखंड नगर परिषद के पास बंधक...

May 04, 2026 11:16 AM

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ,टामोटी में मंगलवार को लगाएंगे रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का करेंगे मौके पर समाधान, अ.ज.जा. बाहुल्य ग्राम टामोटी में दूसरी रात्रि चौपाल, सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद...

May 04, 2026 11:13 AM