FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

श्री गुर्जरखेड़ा धाम पर पाठोत्सव एवं श्री गुर्जरखेड़ा सरकार का अवतरण महोत्सव 15 जनवरी को....

  Updated : January 11, 2025 05:25 PM

DESK NEWS

  धार्मिक

जावी/ नीमच :- जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कमल सरोवर की नगरी जावी के जावी - सरवानिया महाराज मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी पर मन्दिर के पाठोत्सव एवं श्री गुर्जरखेड़ा सरकार का अवतरण महोत्सव 15 जनवरी, बुधवार को भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। उक्त संदर्भ में जानकारी देते हुए श्री गुर्जरखेड़ा धाम मन्दिर प्रबंध समिति एवं सेवादार समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 14 व 15 जनवरी को दो दिवसीय महोत्सव निमित्त मन्दिर को विद्युत साज सज्जा से आकर्षक सजाया जाएगा। 14 जनवरी को सायं में भजन संध्या होगी। 15 जनवरी को प्रातः 11 बजे से पूजन अर्चन, दोपहर 12:15 बजे महाआरती, दोपहर 01 बजे से भंडारा प्रारंभ होगा। महाआरती के पश्चात श्री गुर्जरखेड़ा धाम पर विराजित देव एवं श्री गुर्जरखेड़ा सरकार पंडाजी घनश्याम लौहार के तन में पधारेंगे और उपस्थित भक्तों को सुखमय जीवन का आशीष देंगे। ततपश्चात सायं 04 बजे आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सुसज्जित रथ में दोनों देव के वेवाड़ को विराजित कर डीजे - ढोल धमाकों के साथ नगर भ्रमण के लिये सवारी निकलेगी। अवतरण महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सांवरियाजी मन्दिर मण्डफिया के मुख्य पुजारी कमलेश वैष्णव का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मनीषा धाकड़ नीमच, भाजपा सरवानिया महाराज - मोरवन मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष विश्वास पाटीदार, नगर परिषद रामपुरा अध्यक्ष श्रीमती सीमा जागीरदार, सरवानिया महाराज नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, पटवारी मनोज तोमर जावी, ग्राम पंचायत धनेरिया कलां सरपंच राजेश अजमेरा, ग्राम पंचायत बोरखेड़ी कलां सरपंच भोपाल अहीर, ग्राम पंचायत जावी सरपंच प्रतिनिधि शोभाराम खाती का आतिथ्य प्राप्त होगा। आयोजन समिति सभी भक्तों से अनुरोध करती है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेवें और अपने जीवन को धन्य करें। उक्त जानकारी श्री गुर्जरखेड़ा धाम मन्दिर प्रबंध समिति प्रवक्ता दिलीप पाटीदार जावी ने दी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव चीताखेड़ा में एयरटेल, आइडिया का घटिया नेटवर्क, गांव में लगें Airtel, idea कंपनी के टावर शोपीस बन ग‌ए...

January 17, 2025 12:31 PM

आप सभी लोग टीबी की जांच जरूर करवाएं - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, बने निक्षय मित्र.....

January 17, 2025 08:38 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 17, 2025 08:32 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 17, 2025 08:31 AM

यातायात जागरूकता सड़को पर उतरे यमराज ओर चित्रगुप्त,दी समझिश....

January 16, 2025 09:56 PM

मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी को आईएमए ने भेट की मेडिकल की 500 पुस्तकें...

January 16, 2025 09:37 PM

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 57वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन....

January 16, 2025 09:36 PM

टोल टैक्स पर नई प्लानिंग कर रही सरकार, प्राइवेट गाड़ियों के लिए जारी होंगे पास...

January 16, 2025 08:31 PM

यातायात पुलिस एवं MPRDC द्वारा नीमच मनासा रोड का किया भ्रमण...

January 16, 2025 08:24 PM

भगत के वश में है भगवान, ऐतिहासिक महोत्सव के साक्षी बनें - श्री कमलेश जी वैष्णव, श्री गुर्जरखेड़ा सरकार का अवतरण महोत्सव एवं मन्दिर का पाठोत्सव हर्षोल्लास से मना....

January 16, 2025 08:17 PM

जनजातीय गौरव गाथा दिवस पर जनजातीय गौरव प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन...

January 16, 2025 07:48 PM

खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए 3 डम्पर और 03 ट्रेक्टर जप्त....

January 16, 2025 07:34 PM

श्री चौपड़ा मंदिर विकास समिति का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्....

January 16, 2025 07:26 PM

कल कलेक्टर कार्यालय में होगा नगरपालिका संबंधित सी.एम. हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायतों का निराकरण...

January 16, 2025 07:19 PM

गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा, ग्वालटोली व नीमच ब्रदर्स का अगले दौर में प्रवेश......

January 16, 2025 07:18 PM

खेल संस्कृति के पुनर्जीवन की दिशा में एक एतिहासिक कार्यक्रम - राघवेंद्र देराश्री, एस एस वी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक खेल समागम समारोह....

January 16, 2025 07:07 PM

गोसेवा जीव सेवा विकास अभियान गौमाता का बफर डिनर का शंखनाद 22 को...

January 16, 2025 06:59 PM

रामलला प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाठ के शुभ अवसर पर हुआ राम रसोड़े का आयोजन, नगर रहा पूर्ण बंद.....

January 16, 2025 06:57 PM

नवोदय चयन परीक्षा 18 जनवरी को होगी....

January 16, 2025 06:53 PM