FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

संतोष का धन सदा सच्चा सुख देता है - रामानंद पुरी महाराज, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का पुर्णाहुती के साथ विश्राम....

  Updated : January 14, 2025 07:18 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- संसार में रहते हुए मनुष्य भौतिक संसाधनों की चकाचौंध में अपना धैर्य खो देता है। मनुष्य के पास जितना धन प्राप्त है। इतना ही पर्याप्त है।यह जीवन जीने का प्रमुख सूत्र है। धैर्य और संतोष का धन सदा सच्चा सुख देता है। आधुनिक युग में मनुष्य धन कमाने की होड़ में गला काट प्रतिस्पर्धा की ओर आगे बढ़ जाता है और अपने मार्ग से भटक जाता है।धन तो बहुत कमा लेता है लेकिन संतोष का धन नहीं कमा पाता है इसलिए हमें संतोष धन कमाने पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि संतोषी सदा सुखी रहता है।यह बात रामानंद पुरी महाराज ने कही।वे पंचमुखी बालाजी मंदिर काना खेड़ा में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में श्रीमद् भागवत में बोल रहे थे । ताकि उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु के मध्य की यात्रा सुख-दुख है ।सुख आने पर ज्यादा आनंदित नहीं हो,और दुःख आने पर धैर्य रखना चाहिए। यही कृष्ण का उपदेश है। उन्होंने श्री कृष्ण सुदामा प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि श्री कृष्ण ने सुदामा को दो मुठ्ठी चावल के बदले दो लोको का सुख राज्य वरदान आशीर्वाद के रूप में दे दिया था।तीसरी मुट्ठी चावल भी कन्हैया खाने लगे तो रुक्मणी ने उन्हें रोक लिया क्या सब कुछ दे दोगे या अपने लिए भी कुछ रखोगे।आधुनिक युग की मित्रता का प्रेम स्वार्थ का हो गया है। महाराज श्री ने कृष्ण गोपी संवाद का विस्तार से वर्णन प्रस्तुत करते हुए कहा कि गोपिया कृष्ण की भक्ति में इतनी ली हो जाती थी कि अपनी शुद्ध बुद्ध खो देती देती थी।गुरु, बहन बेटी, राजा, अधिकारी, मंदिर और मित्र के यहां कभी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। बच्चों के सामने हमें इस प्रकार का जीवन जीना चाहिए बच्चे भी हमारे जीवन के संस्कारों से प्रेरणा लेकर यह कहे कि पिता जैसा आदर्श व्यक्ति बनना ही जीवन का लक्ष्य है। सच्ची पतिव्रता नारी वही होती है जहां पति रहता है वह भी वही रहती है। कितनी कठिन परिस्थिति क्यों ना हो। हम किसी का अपमान करेंगे तो क्षमादान नहीं मिलता है। हम किसी का अपमान नहीं करें हम सभी का सम्मान करें तभी जीवन में सफलता मिलती है। संसार की सभी भौतिक वस्तुएं नाशवान है लेकिन मृत्यु शाश्वत सत्य है। व्यक्ति को जीवन के सामने को मृत्यु को रख कर जीवन जीना चाहिए। और पुण्य परमार्थ के कर्म करते रहना चाहिए तभी जीवन सफल हो सकता है। गुरु दत्तात्रेय ने संसार में 24 ज्ञान के गुरुओं को माना है उन्होंने बताया कि वायु स्थिर नहीं रहती है गंदगी में जाती है भाई फिर भी गंदी नहीं होती है। सुगंध में जाती है फिर भी सुगंधित नहीं रहती है। वह अपना प्रभाव अलग ही रखती है। मनुष्य को यह शिक्षा लेनी चाहिए कि सुख दुख दोनों में लिप्त नहीं होना चाहिए। दोनों आते जाते रहते हैं। पानी के स्वभाव से सीखना चाहिए वह जिस रंग में मिलता है वैसा हो जाता है। मनुष्य को भी जहां जिस रंग में मिले वैसा ही स्वभाव में घुल मिल जाना चाहिए। आकाश से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि वह सभी को समान रूप से छाया प्रदान करता है वह किसी में छोटा बड़ा अमीर गरीब जाति पति का भेद नहीं करता है।परमात्मा की पूजा करने वाले पुजारी का संसार चरण वंदन करता है इसलिए हमें परमात्मा की चरण में शरण में जाना चाहिए ताकि संसार हमें भी भक्त मानकर सम्मान प्रदान कर सके। हमें सोचना चाहिए कि हम कहां है और क्या कर रहे हैं। यदि हम परमात्मा के चरणों में रहेंगे तो संसार हमारे चरणों में रहेगा। किसी को कष्ट पहुंचे और हम भी परेशान हो। सूर्य सभी को समान रूप से रोशनी देता है हमें चंद्रमा से प्रेरणा लेनी चाहिए कि संसार में कुछ भी स्थाई नहीं रहता है घटता बढ़ता रहता है।बच्चों के बचपन से हमें शिक्षा लेनी चाहिए कि हमें हमारे मन को निर्मल रखना एकाग्रता बिना प्रभु भक्ति में सफलता नहीं मिलती है। हम माता पिता की सेवा नहीं कर पाते हैं तो गया जी सौ बार श्राद्ध करते तो हमारा कल्याण नहीं हो सकता है।अंत समय में हमारी जैसी मति होती है वैसी ही हमारी गति होती है इसलिए सदैव हमें पुण्य परमार्थ के सत्संग प्रभु नाम स्मरण करना चाहिए तभी हमारा मोक्ष हो सकता है उन्होंने अपने जीवन का सब कुछ परमात्मा को दान कर दिया था।। आम के जीवन से हमें मर्यादा का पाठ सीखना चाहिए। श्री कृष्णा से कर्म योग सीखना चाहिए। महाराज श्री ने सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष का वर्तमान परिपेक्ष में महत्व प्रतिपादित किया।इस अवसर पर भागवत प्रवक्ता रामानंद महाराज का आयोजन समिति पदाधिकारियों द्वारा साल श्रीफल से सम्मान कर आशीर्वाद ग्रहण किया ‌।
श्रीमद् भागवत कथा के
अवसर पर रामानंद महाराज ने श्री कृष्ण रुक्मणी द्वारा सुदामा के चरण आंसुओं से धुलाने के मार्मिक चित्रण सुनाया तो सभी श्रद्धालु भाव विहल हो गए। भागवत में श्री कृष्ण द्वारपाल तथा सुदामा कन्हैया के प्रंसग पर महत्व पर वर्तमान परिपेक्ष में प्रकाश डाला।कथा विश्राम और पूर्णाहुति के साथ कथा का विश्राम हुआ तत्पश्चात श्रीमद्भागवत पौथी को सिरोधार्य कर श्रद्धालु भक्तों ने पोथीयात्रा निकाली यात्रा पंचमुखी मंदिर पहुंची जहां पूजा अर्चना के बाद धार्मिक अनुष्ठान विसर्जन समारोह में परिवर्तित हो गया। पंचमुखी बालाजी मंदिर विकास के लिए₹5लाख रुपए की विधायक नीधि की राशि देने की घोषणा की।आरती के बाद प्रसाद वितरण किया । भागवत कथा पोथी पूजन आरती में अतिथि के रूप में परशुराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि बोहरा, विधायक दिलीप सिंह परिहार,पवन पोरवाल,राधा, श्रृष्टि निमिति पोरवाल,श्रीमती संजू राजू तिवारी, श्यामनरेडी,नाथु
सिंह राठौड़, दशरथ सिंह चौहान, राकेश भारद्वाज,
सहभागी बनें। धर्म सभा का संचालन दशरथ नागदा ने किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 08, 2025 09:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 08, 2025 09:02 AM

आंगनबाड़ी, आशा, ग्रामसाथिन, मिड-डे मील की बहनो ने किया प्रदर्शन जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन....

February 07, 2025 06:05 PM

कलेक्‍टर ने निरोग्‍यम नीमच अभियान का जायजा लिया

February 07, 2025 05:47 PM

समुदाय विशेष के सभी गांवों में पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर, योजनाओं में लाभांवित करें - श्री चंद्रा, पंख अभियान के तहत ग्राम किशनपुरा में चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्‍टर.…..

February 07, 2025 05:41 PM

कलेक्‍टर ने खेत में जाकर किया जैविक खेती का अवलोकन....

February 07, 2025 05:40 PM

आगामी बोर्ड परीक्षाओ में शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हो - कलेक्‍टर, कलेक्‍टर ने किया जावी उ.मा.वि.का निरीक्षण….

February 07, 2025 05:38 PM

पी.एम. आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने संबंधी निर्देश......

February 07, 2025 05:37 PM

हर्कियाखाल क्षेत्र के अत्यधिक प्रसिद्ध एवं राजनितिज्ञों, जन प्रतिनिधियों तथा आमजन की आस्था के प्रतिक प्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश.....

February 07, 2025 02:03 PM

पशु चराने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 06 आरोपियों को 06 माह का कारावास....

February 07, 2025 01:06 PM

तीतर पकड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास....

February 07, 2025 01:05 PM

नगरीय क्षेत्रों में सेप्टिक टेंकों की सफाई का कार्य मशीनीकृत, प्रदेश में प्रकाशित हुई उपयोगिता जल सेप्टेज प्रबंधन नीति....

February 07, 2025 08:44 AM

मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिले हैं कृषि कर्मण अवार्ड....

February 07, 2025 08:42 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 07, 2025 08:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 07, 2025 08:40 AM

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने हेतु कल शुक्रवार को चीताखेड़ा में शिविर, योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी वालों को ही...

February 06, 2025 09:40 PM

नगरपालिका प्रशासन ने, वार्ड क्रमांक 9 के दो प्रमुख मार्गों पर की दूधिया रोशनी की व्यवस्था, आमजन को मिली राहत...

February 06, 2025 08:20 PM

आबकारी विभाग मनासा द्वारा छापेमारी कर बरामद की 280 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर महुआ शराब जब्त की...

February 06, 2025 08:14 PM

शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर चौकीदार का पैर तोड़ने वाले दो आरोपियों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास.....

February 06, 2025 03:22 PM