FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ग्राम सांडा में बीपीएल कूपन धारक के कच्चे झोपड़ी नुमा मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला हुई बुरी तरह से घायल, रतनगढ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह पिड़ित को लेकर पहुंचे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,प्रशासन से की पीड़ित ग्रामीण के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने की मांग....

  Updated : August 31, 2025 10:58 AM

निर्मल मूंदड़ा रतनगढ

  घटना

रतनगढ :- नीमच जिले के जावद विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोराई के ग्राम सांडा में एक ग्रामीण के कच्चे झोपड़ी नुमा मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से मकान की दीवार मे बड़ा छेद हो गया। एवं दिवार मे बड़ी दरार पड़ गई।साथ ही एक महिला भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई।इस दौरान महिला बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम के आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।और किसी तरह से बेहोश महिला को घर के बाहर निकाला एवं महिला के पति रमेश चंद्र शर्मा जो की सांडा माताजी के बाहर ही रोड़ किनारे चाय का ठेला लगाता है।उसको सूचना दी।घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक कांग्रेस रतनगढ़ के अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा,एवं किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नानालाल चारण आदि भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। एवं आकाशीय बिजली की चपेट में आई बेहोशी की अवस्था में घायल महिला को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया।विस्तृत जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डोराई के ग्राम सांडा मे बीपीएल कूपन धारक रमेश चंद्र शर्मा जो पिछले कई वर्षो से एक झोपड़ी नुमा मकान में निवास करता है।लेकिन उसे आज तक प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है। उसे परेशानियों में अपना जीवन बसर करना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर में हुई जोरदार बारिश व प्राकृतिक आपदा आकाशीय बिजली गिरने से रमेश चंद्र की पत्नी संपत बाई इसकी चपेट में आ गई। और बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गई। ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के पश्चात उसे होश आया। अगर इनके पक्का मकान होता तो हो सकता था।कि यह आकाशीय बिजली की घटना इनके ऊपर नहीं होती। वह तो गनीमत रही कि चिकित्सक के अनुसार फिलहाल महिला की स्थिति पूरी तरह से खतरे से बाहर है। वरना किसी बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।इधर घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत के सचिव गोपाल शर्मा एवं बधावा पंचायत के सचिव उमेश व्यास भी घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे।एवं पंचनामा बनाया।साथ ही पंचायत सचिव ने यह भी बताया कि पंचायत के द्वारा प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति के लिए उच्च अधिकारियों को आवेदन प्रेषित किया जा चुका है।संभवतः शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होगा। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा एवं किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नानालाल चारण ने जिला प्रशासन से पीड़ित ग्रामीण युवक रमेश चंद्र शर्मा की पत्नी संपत बाई को तुरंत आर्थिक सहायता एवं मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। साथ ही रमेश चंद्र के शीघ्र प्रधानमंत्री आवास भी स्वीकृत करने की मांग की है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच जिले मे गर्भवती महिलाओं के लिये 26 एवं 27 दिसंबर को टीकाकरण शिविर....

December 25, 2025 05:14 PM

वन विभाग द्वारा अनुभूति शिविर वन्‍य जीव संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

December 25, 2025 05:11 PM

श्री गुरू गोबिंदसिंह जी का 360 वां प्रकाश पर्व, वाहे गुरू... वाहे गुरू... के घोष से गूंजेगा गुरूद्वारा परिसर नगर कीर्तन का शहर की जनता ने किया दिल खोलकर स्वागत कल धूम धाम से मनाया जाएगा प्रकाश पर्व गंगानगर ऑफिस पर हुई पुष्प वर्षा, अनेको समाजजनों ने किया भव्य स्वागत....

December 25, 2025 04:22 PM

देवदा स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण: प्रकृति, संस्कृति और अध्यात्म का संगम, उदयपुर के बॉयोलॉजिकल पार्क में दुर्लभ वन्यजीव देख छात्रों में दिखा उत्साह, वैष्णो देवी मंदिर व शिल्पग्राम ने छोड़ी गहरी छाप....

December 25, 2025 03:53 PM

विशेष अभियान के तहत नाबालिक वाहन चालको के विरूद्ध की गई कार्यवाही....

December 25, 2025 03:42 PM

विद्या भारती मालवा प्रांत, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नीमच CBSE एवं स्टेट बोर्ड विद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव का आगाज....

December 25, 2025 03:37 PM

मोक्षी बोहरा ने पालीताणा शत्रुंजय शाश्वत तीर्थ गिरिराज पर्वत की 108 यात्रा पूर्ण, निकला भव्य वरघोडा...

December 25, 2025 02:45 PM

आज मेरे श्री राम की शादी है लगता है कि सारे ब्रह्माण्ड की शादी है, श्री राम - जानकी विवाह में हजारों श्रद्धालुओं झुम उठे, बमोरा नगर बना जनकपुर धाम..

December 25, 2025 02:11 PM

भाटखेड़ी बुजुर्ग में 25वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ.….

December 25, 2025 01:46 PM

सहकारी बैंक व संस्था पेंशनर संघ की बैठक सम्पन्न....

December 25, 2025 01:44 PM

कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा...

December 25, 2025 01:42 PM

रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से बची एक महिला यात्री की जान.....

December 25, 2025 01:40 PM

गुरु के प्रति समर्पण हीआत्म कल्याण का मार्ग है - प्रत्यक्ष रत्न विजय जी महाराज,18अभिषेक का पूजन आज, श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराजा साहब की 199वां जन्म जयंती एवं 119 वीं पुण्यतिथि गुरु सप्तमी महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु भक्त...

December 25, 2025 01:38 PM

श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा, जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है तो भगवान धरती पर अवतार लेते हैं, रमाकांत गोस्वामी जी महाराज ने श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में कहा...

December 25, 2025 01:35 PM

निंबाहेड़ा में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी का सेवा संकल्प, दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, पहले ही दिन 1500 से अधिक मरीजों को मिला शिविर का लाभ, 360 नेत्र रोगी ऑपरेशन के लिए चयनित, जनसेवा का बना प्रेरक उदाहरण

December 25, 2025 01:28 PM

कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज..

December 25, 2025 01:20 PM

पुलिस लाईन में अटल उद्यान का हुआ भव्य उद्घाटन....

December 25, 2025 12:49 PM

अपराध से मुंह मोड़कर स्वावलंबी बने अपराधी, पुलिस कप्तान की अभिनव पहल...

December 25, 2025 12:46 PM

महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने निःशुल्क बेबीकीट वितरित किए....

December 25, 2025 12:40 PM