FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

श्री गुरू गोबिंदसिंह जी का 360 वां प्रकाश पर्व, वाहे गुरू... वाहे गुरू... के घोष से गूंजेगा गुरूद्वारा परिसर नगर कीर्तन का शहर की जनता ने किया दिल खोलकर स्वागत कल धूम धाम से मनाया जाएगा प्रकाश पर्व गंगानगर ऑफिस पर हुई पुष्प वर्षा, अनेको समाजजनों ने किया भव्य स्वागत....

  Updated : December 25, 2025 04:22 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच। शेर ए हिन्द के नाम से विख्यात, करोड़ो श्रृद्धालुओं के अराध्य श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के 360 वे प्रकाश पर्व को कल धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर सिख्ख समाज में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। सिख्ख समाज विकास समिति के अध्यक्ष हरभजन सिंह सलूजा, मीडिया प्रभारी मनदीप सिंह गौत्रा ने बताया कि कल 27 दिसंबर शनिवार को प्रात: 9:30 बजे अखण्ड पाठ साहिब जी की समाप्ति होगी। इसके पश्चात 9:30 बजे से 10:30 बजे तक हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा।
नगर कीर्तन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब सतनाम वाहे गुरू.... सतनाम वाहे गुरू.... के उद्घोष के साथ गुरूवार को जब सिख्ख संगत नगर कीर्तन को चल पड़ी तो पूरा शहर स्वागत में पलक पावड़े बिछाते नजर आया। उल्लास, उमंग चरम पर थी। यह पहला अवसर था जब नगर कीर्तन में सिख्ख संगत के अलावा अन्य समाजजनों ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की। जिन-जिन स्थानों से नगर कीर्तन गुजरा लोगों ने प्रफुल्लित मन से दिल खोलकर स्वागत किया। बाबा जी की पालकी देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
हर कोई बाबाजी की पालकी के दर्शन करने व मत्था टेंकने के लिए उतावला नजर आ रहा था। टेगौर मार्ग, फव्वारा चौक, नया बाजार में लोगों ने अपने घर व दुकानों से फूल बरसाएं। अनेक सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी नगर कीर्तन का जगह-जगह पर आत्मीय स्वागत किया। गंगानगर ऑफिस पर समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा ने नगर कीर्तन का एैतिहासिक स्वागत किया। यहॉ सुगंधित फूलों की इतनी जबर्दस्त बरसात की गई कि पूरा सडक़ मार्ग फूलों से पट गया।  गर्मा गर्म मूंग के हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया। पंज प्यारों, ज्ञानीजी व समाज के वरिष्ठजनों का भी जबर्दस्त स्वागत किया गया। ब्राह्मण समाज ने तो स्वागत किया ही, ब्राह्मण महिला समिति भी पुष्प वर्षा की।
हैरत अंगेज कारनामें दोपहर में  स्थानीय गुरूद्वारे से नगर कीर्तन की शुरूआत हुई। फौज ए खालसा पंजाब, वीर खालसा तरन तारन पंजाब 2 गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब व फतेह बैंड भटिण्डा पंजाब व कोटा से आई सुसज्जित बस में सवार होकर बाबाजी की पालकी नगर भ्रमण को निकली तो श्रृद्धा व भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या महिलाएं, क्या पुरूष सभी चहक रहे थे। सिख्ख समाज विकास समिति के अध्यक्ष हरभजन सिंह सलूजा, सचिव सतपाल सिंह छाबडा, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह अरोरा, सह-सचिव गगनदीप सिंह सलूजा, कार्यकारिणी सदस्य जोगेन्दर सिंह सलूजा, हरजीत सिंह छाबड़ा, मीडिया प्रभारी मनदीप सिंह गौत्रा ने बताया कि  ने बताया के सबसे आगे पवित्र निशान चल रहे थे। उसके पश्चात पंज प्यारे चल रहे थे। ढोल ढमाकों की धून पर युवक थिरकते नजर आ रहे थे तो मातृ शक्ति हाथों में झाडू लेकर सडक़ की सफाई करते चली जा रही थी। महिलाओं का समूह सुमधुर भजनों का जाप करता चला जा रहा था। पंजाब की गतका पार्टी के जांबाजों ने एैसे-एैसे हैरत अंगेज करतब दिखाएं कि लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। कल 27 दिसंबर के आयोजन- 27 दिसंबर शनिवार को रात्रि 7:00 बजे से गुरू दा अटूट लंगर शुरू होगा। रात्रि 7:30 बजे से 9:30 बजे तक हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। रात्रि 9:30 बजे से 11 बजे तक स्त्री सत्संग द्वारा शबद कीर्तन उसके उपरांत आरती, फूलों की बरखा, अरदास व आतिशबाजी के साथ हर्षोल्लास से 360 वाँ प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। श्री सलूजा व गौत्रा ने बताया कि समस्त आयोजन नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित गुरुद्वारा पर आयोजित होंगे। नगर कीर्तन का अरूल अशोक गंगानगर द्वारा भव्य स्वागत सिख्ख समाज के दसवें गुरूजी श्री गुरू गोबिंदसिंहजी की जयंती के मौके पर गुरूवार को शहर के प्रमुख मार्गों से नगर कीर्तन निकला। नगर कीर्तन में फूलों से सजी पालकी पर बाबाजी सवार थे। शहर के जैनभवन रोड बंगला नंबर 48 स्थित गंगानगर ऑफिस के सामने अरूल अशोक गंगानगर द्वारा नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल सैकडों महिला—पुरूष और बच्चों पर गंगानगर ऑफिस के दफ्तर से फूलों की बारिश की गई। वहीं ऑफिस के सामने हलवा प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर और उनके पुत्र अरूल अरोरा द्वारा सिख्ख समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत किया गया। विशेष पालकी पर सवार बाबाजी को पुष्प अर्पित किए।  


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच जिले मे गर्भवती महिलाओं के लिये 26 एवं 27 दिसंबर को टीकाकरण शिविर....

December 25, 2025 05:14 PM

वन विभाग द्वारा अनुभूति शिविर वन्‍य जीव संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

December 25, 2025 05:11 PM

श्री गुरू गोबिंदसिंह जी का 360 वां प्रकाश पर्व, वाहे गुरू... वाहे गुरू... के घोष से गूंजेगा गुरूद्वारा परिसर नगर कीर्तन का शहर की जनता ने किया दिल खोलकर स्वागत कल धूम धाम से मनाया जाएगा प्रकाश पर्व गंगानगर ऑफिस पर हुई पुष्प वर्षा, अनेको समाजजनों ने किया भव्य स्वागत....

December 25, 2025 04:22 PM

देवदा स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण: प्रकृति, संस्कृति और अध्यात्म का संगम, उदयपुर के बॉयोलॉजिकल पार्क में दुर्लभ वन्यजीव देख छात्रों में दिखा उत्साह, वैष्णो देवी मंदिर व शिल्पग्राम ने छोड़ी गहरी छाप....

December 25, 2025 03:53 PM

विशेष अभियान के तहत नाबालिक वाहन चालको के विरूद्ध की गई कार्यवाही....

December 25, 2025 03:42 PM

विद्या भारती मालवा प्रांत, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नीमच CBSE एवं स्टेट बोर्ड विद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव का आगाज....

December 25, 2025 03:37 PM

मोक्षी बोहरा ने पालीताणा शत्रुंजय शाश्वत तीर्थ गिरिराज पर्वत की 108 यात्रा पूर्ण, निकला भव्य वरघोडा...

December 25, 2025 02:45 PM

आज मेरे श्री राम की शादी है लगता है कि सारे ब्रह्माण्ड की शादी है, श्री राम - जानकी विवाह में हजारों श्रद्धालुओं झुम उठे, बमोरा नगर बना जनकपुर धाम..

December 25, 2025 02:11 PM

भाटखेड़ी बुजुर्ग में 25वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ.….

December 25, 2025 01:46 PM

सहकारी बैंक व संस्था पेंशनर संघ की बैठक सम्पन्न....

December 25, 2025 01:44 PM

कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा...

December 25, 2025 01:42 PM

रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से बची एक महिला यात्री की जान.....

December 25, 2025 01:40 PM

गुरु के प्रति समर्पण हीआत्म कल्याण का मार्ग है - प्रत्यक्ष रत्न विजय जी महाराज,18अभिषेक का पूजन आज, श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराजा साहब की 199वां जन्म जयंती एवं 119 वीं पुण्यतिथि गुरु सप्तमी महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु भक्त...

December 25, 2025 01:38 PM

श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा, जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है तो भगवान धरती पर अवतार लेते हैं, रमाकांत गोस्वामी जी महाराज ने श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में कहा...

December 25, 2025 01:35 PM

निंबाहेड़ा में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी का सेवा संकल्प, दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, पहले ही दिन 1500 से अधिक मरीजों को मिला शिविर का लाभ, 360 नेत्र रोगी ऑपरेशन के लिए चयनित, जनसेवा का बना प्रेरक उदाहरण

December 25, 2025 01:28 PM

कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज..

December 25, 2025 01:20 PM

पुलिस लाईन में अटल उद्यान का हुआ भव्य उद्घाटन....

December 25, 2025 12:49 PM

अपराध से मुंह मोड़कर स्वावलंबी बने अपराधी, पुलिस कप्तान की अभिनव पहल...

December 25, 2025 12:46 PM

महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने निःशुल्क बेबीकीट वितरित किए....

December 25, 2025 12:40 PM