कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा...
Updated : December 25, 2025 01:42 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा किसानों और फसलों को लेकर दिए गए बयान के बाद जिला कांग्रेस ने गुरुवार को एक अनोखा और व्यंग्यात्मक प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम का जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कहा कि नीमच के किसानों को 'गुड़ के बीज' उपलब्ध कराए जाएं ताकि वे सीधे खेतों में गुड़ उगा सकें। क्या है पूरा मामला? दरअसल, कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हाल ही में बैतूल के एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान कुछ ऐसी बातें कहीं थीं। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि गुड़ को सीधे खेती के जरिए पैदा किया जा सकता है। इस पर कांग्रेस नेताओं ने तख्तियों पर स्लोगन लिखे थे कि 'मुख्यमंत्री जी बीज दिलाओ, गुड़ की डली खेत में उगाओ'। इसके साथ ही सीएम के नाम पर दिए गए ज्ञापन में कुछ मांगे रखी हैं। जो कुछ इस प्रकार हैं:नीमच जिला प्रशासन जल्द से जल्द किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले 'गुड़ के बीज' के पैकेट बांटे एक विशेष 'गुड़ रोपण अधिकारी' की नियुक्ति की जाए। जो किसानों को गुड़ की बुवाई सिखा सके।जब गुड़ सीधे खेत में उगेगा, तो किसानों को यूरिया खाद के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री ने एक बीघे में 50 क्विंटल गेहूं उत्पादन की घोषणा की थी, जिससे किसान हैरान थे, और अब गुड़ की खेती की बात कर रहे हैं। यह विश्व का पहला ऐसा राज्य होगा। जहां सीधे गुड़ की फसल लहलहाएगी। इधर, कांग्रेस ने भाजपा द्वारा राहुल गांधी के पुराने बयानों (जैसे आलू से सोना) पर किए जाने वाले हमलों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है, लेकिन यहाँ तो मुख्यमंत्री खुद मंच से ऐसी घोषणाएं कर रहे हैं।
और खबरे
विद्या भारती मालवा प्रांत, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नीमच CBSE एवं स्टेट बोर्ड विद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव का आगाज....
December 25, 2025 03:37 PM
मोक्षी बोहरा ने पालीताणा शत्रुंजय शाश्वत तीर्थ गिरिराज पर्वत की 108 यात्रा पूर्ण, निकला भव्य वरघोडा...
December 25, 2025 02:45 PM
आज मेरे श्री राम की शादी है लगता है कि सारे ब्रह्माण्ड की शादी है, श्री राम - जानकी विवाह में हजारों श्रद्धालुओं झुम उठे, बमोरा नगर बना जनकपुर धाम..
December 25, 2025 02:11 PM
भाटखेड़ी बुजुर्ग में 25वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ.….
December 25, 2025 01:46 PM
सहकारी बैंक व संस्था पेंशनर संघ की बैठक सम्पन्न....
December 25, 2025 01:44 PM
कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा...
December 25, 2025 01:42 PM
रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से बची एक महिला यात्री की जान.....
December 25, 2025 01:40 PM
गुरु के प्रति समर्पण हीआत्म कल्याण का मार्ग है - प्रत्यक्ष रत्न विजय जी महाराज,18अभिषेक का पूजन आज, श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराजा साहब की 199वां जन्म जयंती एवं 119 वीं पुण्यतिथि गुरु सप्तमी महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु भक्त...
December 25, 2025 01:38 PM
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा, जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है तो भगवान धरती पर अवतार लेते हैं, रमाकांत गोस्वामी जी महाराज ने श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में कहा...
December 25, 2025 01:35 PM
निंबाहेड़ा में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी का सेवा संकल्प, दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, पहले ही दिन 1500 से अधिक मरीजों को मिला शिविर का लाभ, 360 नेत्र रोगी ऑपरेशन के लिए चयनित, जनसेवा का बना प्रेरक उदाहरण
December 25, 2025 01:28 PM
कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज..
December 25, 2025 01:20 PM
पुलिस लाईन में अटल उद्यान का हुआ भव्य उद्घाटन....
December 25, 2025 12:49 PM
अपराध से मुंह मोड़कर स्वावलंबी बने अपराधी, पुलिस कप्तान की अभिनव पहल...
December 25, 2025 12:46 PM
महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने निःशुल्क बेबीकीट वितरित किए....
December 25, 2025 12:40 PM
पी एम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल चल्दू जिला नीमच का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न....
December 25, 2025 12:39 PM
बालिकाओं को गरम स्वेटर वितरित कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी....
December 25, 2025 12:38 PM
श्री नाथ एकेडमी में मनाया वार्षिकोत्सव, एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन.….
December 25, 2025 12:34 PM
चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव का आयोजन.....
December 25, 2025 11:25 AM
हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विहिप का उग्र प्रदर्शन, पुतला फूँककर जताया आक्रोश...
December 25, 2025 11:21 AM