FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

गुरु के प्रति समर्पण हीआत्म कल्याण का मार्ग है - प्रत्यक्ष रत्न विजय जी महाराज,18अभिषेक का पूजन आज, श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराजा साहब की 199वां जन्म जयंती एवं 119 वीं पुण्यतिथि गुरु सप्तमी महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु भक्त...

  Updated : December 25, 2025 01:38 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- विश्व विख्यात अभिधान राजेंद्र कोष सर्जक गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराज साहब की 199वीं जन्म जयंती एवं 119वीं पुण्यतिथि के पावन उपलक्ष्य में जैन कॉलोनी स्थित श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर पर श्रीमद् विजय जयन्त सेन सुरीश्वर जी महाराज साहब के दिव्य आशीष, गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्य सेन सुरीश्वर जी महाराज साहब, परम पूज्य आचार्य श्रीमद विजय जय रत्न सुरीश्वर जी महाराज साहब के आज्ञानुवृत्ति दिशतावधानी मुनिराज प्रत्यक्ष रत्न विजय जी महाराज साहब एवं मुनिराज पवित्र रत्न विजय जी महाराज साहब आदि ठाणा की निश्रा में तीन दिवसीय गुरु सप्तमी महोत्सव के उपलक्ष्य में 25 से 27 दिसंबर तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ राजेंद्र सूरी जैन मंदिर श्री पार्श्वनाथ राजेंद्र सूरी राजमल पानबाई डूंगरवाल चैरिटेबल ट्रस्ट नीमच के अध्यक्ष राजेंद्र डूंगरवाल, सचिव अरुण चौरडिया एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश चौरडिया ने बताया कि आज 26 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 8: 30बजे 18अभिषेक का कार्यक्रम जैन कॉलोनी स्थित राजेंद्र सूरी आराधना भवन में आयोजित किया जाएगा। जिसके लाभार्थी श्रीमती विजयलक्ष्मी जिनेंद्र मनीष दक्ष पामेचा परिवार नीमच होंगे धर्म सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए 200 शतावधानी पूज्य मुनिराज प्रत्यक्ष रत्न विजय जी महाराज साहब ने कहा कि आदिकाल से पूनरावर्तन करते हुए जीवन में दुःख ही प्राप्त किया है। अब अवसर आया है परिवर्तन करने का जीवन और मन के परिवर्तन के लिए सद्गुरु का सानिध्य जिनवाणी श्रवण नितांत आवश्यक है। प्रभु और धर्म को समझने वाले गुरुदेव के प्रति सच्चा समर्पण ही आत्म कल्याण का मार्ग है।गुरु राजेंद्र सूरी जी महाराज साहब ने मेवाड़ मालवा अंचल में अनेक साधन तपस्या कर लोगों को अहिंसा का पाठ पढ़ाया था। और अभिदान राजेंद्र कोष के रचयिता बने थे। आध्यात्मिक ऊर्जा के धनी दादा गुरुदेव श्री राजेंद्र सूरी महाराज बचपन से ही साधक पुरुष थे ।उनके घट-घट में श्री नवकार बसा हुआ था जिस कारण शेर जैसे हिंसक प्राणी भी उनके चरणों में नतमस्तक होते थे। साहित्य के क्षेत्र में अभिधान राजेंद्र कोष की रचना जो विश्व विख्यात हुई है और गुरुदेव को विश्व पूज्य नाम से सभी जाने लगे हैं। भरतपुर में जन्मे और मोहन खेड़ा में समाधि भूमि है। ऐसे गुरुदेव सभी के लिए परम अराध्याय है।

पूज्य प्रन्यास प्रवर श्री चंद्र यश विजय जी महाराज साहब की निश्रा भी मिली।इस अवसर पर नया गांव जमुनिया नीमच सिटी श्री संघ के पदाधिकारीयों द्वारा महाराज श्री से श्री संघ सहित पधारने के लिए सामूहिक में विनती की गई। धर्म सभा का संचालन प्रवीण डूंगरवाल नयागांव ने किया। विधि कारक पंकज जैन झार्डा वाले थे। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी , महेंद्र पामेचा प्रकाश चौरडिया, राजेंद्र डूंगरवाल, पारस डूंगरवाल, सुशील डूंगरवाल,
मुकेश नानावटी वीरेंद्र लोढ़ा, मनीष मारू,सिटी किचन, विनय मारू, सुशील मारू, श्रीपाल मारू, सहित अनेक समाज जन उपस्थित थे। भक्तामर पूजन में उमड़े श्रद्धालु भक्त - गुरु सप्तमी महोत्सव के पावन श्रृंखला में प्रथम दिवस 25 दिसंबर गुरुवार दोपहर 12.39 बजे राजेंद्र सूरी आराधना भवन में भक्तामर महापूजन का आयोजन आयोजित किया, 44 गाथा का वाचन किया गया। जिसके लाभार्थी राजमल पारसमल बाबेल महागढ़ वाले थे। शाम 7बजे आरती प्रभु भक्ति एवं गुरु भक्ति आयोजित की गई।, इस अवसर पर पूजा के पथ पर दाल गेहूं गुलाब के फूल दीपक आदि से रंगोली संगठित की गई और भगवान आदिनाथ का पूजन अभिषेक किया गया। शांति कलश के साथ आरती का कार्यक्रम का विश्राम किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

विद्या भारती मालवा प्रांत, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नीमच CBSE एवं स्टेट बोर्ड विद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव का आगाज....

December 25, 2025 03:37 PM

मोक्षी बोहरा ने पालीताणा शत्रुंजय शाश्वत तीर्थ गिरिराज पर्वत की 108 यात्रा पूर्ण, निकला भव्य वरघोडा...

December 25, 2025 02:45 PM

आज मेरे श्री राम की शादी है लगता है कि सारे ब्रह्माण्ड की शादी है, श्री राम - जानकी विवाह में हजारों श्रद्धालुओं झुम उठे, बमोरा नगर बना जनकपुर धाम..

December 25, 2025 02:11 PM

भाटखेड़ी बुजुर्ग में 25वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ.….

December 25, 2025 01:46 PM

सहकारी बैंक व संस्था पेंशनर संघ की बैठक सम्पन्न....

December 25, 2025 01:44 PM

कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा...

December 25, 2025 01:42 PM

रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से बची एक महिला यात्री की जान.....

December 25, 2025 01:40 PM

गुरु के प्रति समर्पण हीआत्म कल्याण का मार्ग है - प्रत्यक्ष रत्न विजय जी महाराज,18अभिषेक का पूजन आज, श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराजा साहब की 199वां जन्म जयंती एवं 119 वीं पुण्यतिथि गुरु सप्तमी महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु भक्त...

December 25, 2025 01:38 PM

श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा, जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है तो भगवान धरती पर अवतार लेते हैं, रमाकांत गोस्वामी जी महाराज ने श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में कहा...

December 25, 2025 01:35 PM

निंबाहेड़ा में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी का सेवा संकल्प, दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, पहले ही दिन 1500 से अधिक मरीजों को मिला शिविर का लाभ, 360 नेत्र रोगी ऑपरेशन के लिए चयनित, जनसेवा का बना प्रेरक उदाहरण

December 25, 2025 01:28 PM

कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज..

December 25, 2025 01:20 PM

पुलिस लाईन में अटल उद्यान का हुआ भव्य उद्घाटन....

December 25, 2025 12:49 PM

अपराध से मुंह मोड़कर स्वावलंबी बने अपराधी, पुलिस कप्तान की अभिनव पहल...

December 25, 2025 12:46 PM

महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने निःशुल्क बेबीकीट वितरित किए....

December 25, 2025 12:40 PM

पी एम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल चल्दू जिला नीमच का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न....

December 25, 2025 12:39 PM

बालिकाओं को गरम स्वेटर वितरित कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी....

December 25, 2025 12:38 PM

श्री नाथ एकेडमी में मनाया वार्षिकोत्सव, एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन.….

December 25, 2025 12:34 PM

चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव का आयोजन.....

December 25, 2025 11:25 AM

हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विहिप का उग्र प्रदर्शन, पुतला फूँककर जताया आक्रोश...

December 25, 2025 11:21 AM