हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विहिप का उग्र प्रदर्शन, पुतला फूँककर जताया आक्रोश...
Updated : December 25, 2025 11:21 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच :- बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे निरंतर अत्याचारों के विरोध में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने नीमच के फोर जीरो भारत माता चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए बांग्लादेश का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार से इस मामले में ठोस हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शन के दौरान विहिप कार्यकर्ता भारी आक्रोश में नजर आए। हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो और कट्टरपंथ मुर्दाबाद जैसे गगनभेदी नारों के साथ पूरा चौराहा गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, जो न केवल मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है।
केंद्र सरकार से कूटनीतिक हस्तक्षेप की मांग
विहिप पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि
बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाया जाए ताकि वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
कट्टरपंथी तत्वों के खिलाफ सख्त अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई के लिए पहल की जाए। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। पुतला दहन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, विभाग गोरक्षा प्रमुख लक्ष्मण राठौर, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग, जिला मंत्री कैलाश मालवीय, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख दिनेश शर्मा, जिला सेवा प्रमुख संजय जी चौरसिया, जिला धर्म प्रसार प्रमुख विनोद जायसवार, जिला सह गोरक्षा प्रमुख सूरज ग्वाला, जिला बलो उपासना प्रमुख दिलीप ग्वाला, जिला पूजा अर्चक प्रमुख प. राम अवतार शर्मा, प्रखंड संयोजक पवन जायसवार, प्रखंड मंत्री नितिन बागड़ी, प्रखंड सेवा प्रमुख हरीश यादव, प्रखंड सह सेवा प्रमुख मांगीलाल मकवाना, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख राजू धनगर, बाबूलाल धाकड़, रवि परिहार सहित एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
और खबरे
अपराध से मुंह मोड़कर स्वावलंबी बने अपराधी, पुलिस कप्तान की अभिनव पहल...
December 25, 2025 12:46 PM
महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने निःशुल्क बेबीकीट वितरित किए....
December 25, 2025 12:40 PM
पी एम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल चल्दू जिला नीमच का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न....
December 25, 2025 12:39 PM
बालिकाओं को गरम स्वेटर वितरित कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी....
December 25, 2025 12:38 PM
श्री नाथ एकेडमी में मनाया वार्षिकोत्सव, एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन.….
December 25, 2025 12:34 PM
चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव का आयोजन.....
December 25, 2025 11:25 AM
हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विहिप का उग्र प्रदर्शन, पुतला फूँककर जताया आक्रोश...
December 25, 2025 11:21 AM
उपभोक्ताओं को डिजिटल न्याय त्वरित मिले....
December 25, 2025 10:20 AM
श्री कामधेनु बालाजी मंदिर मे तुलसी पूजन के साथ पोष बड़ा का भव्य आयोजन संपन्न..
December 25, 2025 09:03 AM
पुलिस की सायबरअपराधियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई, विगत 10 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई बड़े सायबर अपराधों का खुलासा....
December 25, 2025 03:36 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 25, 2025 03:33 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 25, 2025 03:30 AM
मिसेज राजस्थान जया चौहान के भीलवाड़ा आगमन पर किया भव्य स्वागत-सम्मान...
December 24, 2025 03:24 PM
सरवानिया में 151 विद्यार्थियों को मिली साइकिल, विधायक सखलेचा ने किया वितरण...
December 24, 2025 03:21 PM
भाजपा अजा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न...
December 24, 2025 02:30 PM
सीएमओ श्रीमती बामनिया ने नव श्रृंगारीत अटल रेन बसेरा व रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का कीया निरीक्षण, दिये निर्देश...
December 24, 2025 02:01 PM
नपा सीएमओ ने दिलवाई नपा स्टाफ को सुशासन की शपथ....
December 24, 2025 02:00 PM
एनएलयू भोपाल की छात्रा द्वारा संगम यूनिवर्सिटी में एकेडमिक एक्सचेंज, मूटिंग, मेंटरशिप और सीखने का एक दिन...
December 24, 2025 01:58 PM
माइक्रो कोर्स का डिजाइन और विकास विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन...
December 24, 2025 01:56 PM