FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

उपभोक्ताओं को डिजिटल न्याय त्वरित मिले....

  Updated : December 25, 2025 10:20 AM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  सामाजिक

चित्तौड़गढ़ :- कट्स मानव विकास केन्द्र एवं जिला रसद कार्यालय चित्तौडगढ के संयुक्त तत्वावधान में कट्स परिसर में 24 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर "डिटिजल न्याय के जरिये प्रभावी एवं त्वरित निपटान" विषय पर जिला स्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कट्स मानव विकास केन्द्र के समन्वयक श्री गौहर महमूद ने अपने स्वागत उद्बोधन में उपभोक्ताओं के साथ हो रही ठगी के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि डिजिटल फ्रॉड के माध्यम से उपभोक्ताओं का शोषण हो रहा है। इसके लिये हमे डिजिटल न्याय जागरूकता पर भी जोर देना चाहिये। जिला रसद अधिकारी श्री हितेश जोशी ने अपने उद्बोधन उ बताया कि उपभोक्ता जागरूकता के अभाव में ठगी का शिकार हो रहा है, वर्तमान परिपेक्ष्य में उपभोक्ता को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहकर डिजिटल लेनेदेन, ऑनलाईन शॉपिंग के मामलों में ज्यादा जागरूक रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर श्री सत्येन्द्र प्रकाश मेहता सेवानिवृत अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय पर न्याय नहीं मिलता है जिससे उपभोक्ता अदालतों के प्रति विश्वास उठता जा रहा है। इसके लिये डिटिजल न्याय प्रणाली को सक्रिय और त्वरित होने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर न्यू सीकर एकेडमी एवं ईनाणी पब्लिक स्कूल के संचालक डॉ. प्रहलाद शर्मा ने उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी देते हुये बताया कि हमे जागरूक उपभोक्ता होने के नाते सामान खरीदते समय पक्का बिल, वस्तु की गुणवत्ता, समयावधि आदि की जानकारी लेकर खरीददारी करनी चाहिये।
श्री चंचल वर्मा ने रसद विभाग द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जिसमें खाद्य सुरक्षा योजना, गैस एजेन्सीयों के ई-केवाईसी के बारे में बताया। इस अवसर पर मुकेश कुमार सोमानी, अमृत लाल चंगेरिया, रेणु चतुर्वेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किये विचार गोष्ठी में जागरूक 25 महिलाओं सहित 72 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मदनगिरी गोस्वामी एवं आभार रसद विभाग के मनीष कुमार जाजु ने व्यक्त किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अपराध से मुंह मोड़कर स्वावलंबी बने अपराधी, पुलिस कप्तान की अभिनव पहल...

December 25, 2025 12:46 PM

महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने निःशुल्क बेबीकीट वितरित किए....

December 25, 2025 12:40 PM

पी एम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल चल्दू जिला नीमच का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न....

December 25, 2025 12:39 PM

बालिकाओं को गरम स्वेटर वितरित कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी....

December 25, 2025 12:38 PM

श्री नाथ एकेडमी में मनाया वार्षिकोत्सव, एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन.….

December 25, 2025 12:34 PM

चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव का आयोजन.....

December 25, 2025 11:25 AM

हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विहिप का उग्र प्रदर्शन, पुतला फूँककर जताया आक्रोश...

December 25, 2025 11:21 AM

उपभोक्ताओं को डिजिटल न्याय त्वरित मिले....

December 25, 2025 10:20 AM

श्री कामधेनु बालाजी मंदिर मे तुलसी पूजन के साथ पोष बड़ा का भव्य आयोजन संपन्न..

December 25, 2025 09:03 AM

पुलिस की सायबरअपराधियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई, विगत 10 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई बड़े सायबर अपराधों का खुलासा....

December 25, 2025 03:36 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 25, 2025 03:33 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 25, 2025 03:30 AM

मिसेज राजस्थान जया चौहान के भीलवाड़ा आगमन पर किया भव्य स्वागत-सम्मान...

December 24, 2025 03:24 PM

सरवानिया में 151 विद्यार्थियों को मिली साइकिल, विधायक सखलेचा ने किया वितरण...

December 24, 2025 03:21 PM

भाजपा अजा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न...

December 24, 2025 02:30 PM

सीएमओ श्रीमती बामनिया ने नव श्रृंगारीत अटल रेन बसेरा व रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का कीया निरीक्षण, दिये निर्देश...

December 24, 2025 02:01 PM

नपा सीएमओ ने दिलवाई नपा स्टाफ को सुशासन की शपथ....

December 24, 2025 02:00 PM

एनएलयू भोपाल की छात्रा द्वारा संगम यूनिवर्सिटी में एकेडमिक एक्सचेंज, मूटिंग, मेंटरशिप और सीखने का एक दिन...

December 24, 2025 01:58 PM

माइक्रो कोर्स का डिजाइन और विकास विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन...

December 24, 2025 01:56 PM