FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पुलिस की सायबरअपराधियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई, विगत 10 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई बड़े सायबर अपराधों का खुलासा....

  Updated : December 25, 2025 03:36 AM

DESK NEWS

  अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सायबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर में सायबर क्राइम विंग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक खातों की खरीद–फरोख्त करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इसके साथ ही नीमच, छिंदवाड़ा, बैतूल सहित अन्य जिलों में भी मनीलॉड्रिंग, खाते खरीदकर ठगी, 'डिजिटल अरेस्ट, करंट अकाउंट खुलवाकर ठगी जैसे सायबर अपराधों पर भी प्रभावी कार्रवाई की है. ग्वालियर : म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा - ग्वालियर सायबर क्राइम विंग ने सायबरफ्रॉड के लिए म्यूल बैंक खाते खरीदने–बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड सहित कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक एमपी ऑनलाइन कियोस्क संचालक की संलिप्तता भी सामने आई है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि नया बाजार क्षेत्र में म्यूल खाते सायबरफ्रॉड के लिए खोले जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक के उपरांत सायबर क्राइम विंग ने तत्काल दबिश देकर बाबा महाकाल ऑनलाइन कियोस्क संचालक के यहां कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि कियोस्क के माध्यम से खोले गए अधिकांश बैंक खाते देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज सायबरफ्रॉड मामलों से जुड़े हुए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सायबर ठगी की राशि को क्रिप्टो करेंसी (USDT) में परिवर्तित कर नाइजीरिया एवं चीन तक भेजा जाता था। आरोपियों के मोबाइल चैट्स में अंतरराष्ट्रीय सायबर अपराधियों से संपर्क के प्रमाण मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सैकड़ों म्यूल खाते इस नेटवर्क के माध्यम से सायबरफ्रॉड में उपयोग किए गए हैं।मौके से पुलिस ने 84 एटीएम कार्ड, 09 मोबाइल फोनजब्‍त किए हैं. नीमच: 7 मिनट में बचाए बुजुर्ग दंपत्ति के 60 लाख रुपये - नीमच साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए 'डिजिटल अरेस्ट' का शिकार हुए एक बुजुर्ग दंपत्ति को मात्र 7 मिनट में रेस्क्यू किया। ठग खुद को दिल्ली पुलिस कमिश्नर बताकर मनीलॉन्ड्रिंग के नाम पर डरा रहे थे और 60 लाख रुपये ट्रांसफर करवाने ही वाले थे कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचा लिया। देवास: ऑपरेशन सायबर" में 7.5 करोड़ के ट्रांजैक्शन का खुलासा - देवास पुलिस ने स्थानीय लोगों के खाते खरीदकर ठगी में इस्तेमाल करने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मात्र 3 महीने में 78 बैंक खातों के जरिए करीब 7.5 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन पकड़ा गया। ये आरोपी भी डिजिटल करेंसी में राशि परिवर्तित करते थे। बैतूल: 10 करोड़ का सट्टा और फ्रॉड नेटवर्क ध्वस्त - बैतूल पुलिस ने फर्जी फर्मों के नाम पर करंट अकाउंट खुलवाकर सट्टा और ठगी का पैसा एक अकांउट से दूसरे अकांउट में पहुंचाने वाले नेटवर्क को तोड़ा। जांच में एक ही खाते से 7 महीने में 10 करोड़ से अधिक का ट्रांजैक्शन पाया गया। पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें फर्जी सिमसप्लायर भी शामिल हैं। छिंदवाड़ा: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरफ्तार - एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्गों के खाते से पैसे निकालने वाले एक शातिर अपराधी को देहात पुलिस ने पकड़ा। उज्जैन: ऑपरेशन FAST' के तहत महाकाल पुलिस ने फर्जी सिम सप्लाई करने वाले 10 हजार के इनामी आरोपी उबेद कुरैशी को गिरफ्तार किया।

मध्यप्रदेश पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी, चेकबुक या सिम कार्ड का उपयोग नहीं करने दें। कमीशन के लालच में खाता उपलब्ध कराना स्वयं एक गंभीर अपराध है, जिसमें खाताधारक भी दंड का भागी बन सकता है। 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी धमकियों से ना डरें। पुलिस कभी भी वीडियो कॉल पर पूछताछ या गिरफ्तारी नहीं करती। किसी भी साइबर ठगी की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अथवा टोल फ्री नंबर 1930 पर देवें ताकि तत्‍काल कार्यवाही की जा सकें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 25, 2025 03:33 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 25, 2025 03:30 AM

मिसेज राजस्थान जया चौहान के भीलवाड़ा आगमन पर किया भव्य स्वागत-सम्मान...

December 24, 2025 03:24 PM

सरवानिया में 151 विद्यार्थियों को मिली साइकिल, विधायक सखलेचा ने किया वितरण...

December 24, 2025 03:21 PM

भाजपा अजा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न...

December 24, 2025 02:30 PM

सीएमओ श्रीमती बामनिया ने नव श्रृंगारीत अटल रेन बसेरा व रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का कीया निरीक्षण, दिये निर्देश...

December 24, 2025 02:01 PM

नपा सीएमओ ने दिलवाई नपा स्टाफ को सुशासन की शपथ....

December 24, 2025 02:00 PM

एनएलयू भोपाल की छात्रा द्वारा संगम यूनिवर्सिटी में एकेडमिक एक्सचेंज, मूटिंग, मेंटरशिप और सीखने का एक दिन...

December 24, 2025 01:58 PM

माइक्रो कोर्स का डिजाइन और विकास विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन...

December 24, 2025 01:56 PM

एनसीसी कैडेट्स का सराहनीय कार्य, बस दुर्घटना में घायलों की मदद....

December 24, 2025 01:55 PM

मोक्षी बोहरा ने पालीताणा शत्रुंजय शाश्वत तीर्थ गिरिराज पर्वत की 108 यात्रा पूर्ण की...

December 24, 2025 12:06 PM

कलेक्‍टर ने जमुनिया खुर्द एवं केलुखेडा की आंगनवाडी केंद्रों का किया निरीक्षण, माध्‍यमिक शालाओं में शिक्षक बनकर कलेक्‍टर ने बच्‍चो को पढाया गणित, ब्‍लेक बोर्ड पर गणित के सवाल लिखकर, बच्‍चों से हल करवाएं सवाल....

December 24, 2025 11:19 AM

प्रशासन गांव की ओर अभियान, कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने केलूखेड़ा में मौके पर उपस्थित होकर अ.जा.वर्ग की सोहन बाई को दिलाया भू-खण्‍ड का कब्‍जा, जमुनिया खुर्द में सुनी ग्रामीणों की समस्‍याएं....

December 24, 2025 11:12 AM

मकर संक्रांति पर आंतरी माता में लगेगा विशाल मेला...

December 24, 2025 11:04 AM

सुदामा ब्रह्म को जानने वाले ब्रम्हज्ञानी थे ,ग्रहस्थी में रहते हुए भी विरक्त थे सुदामा - पं.कन्हैयादास वैष्णव, हवन पूजन, महाआरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...

December 24, 2025 10:31 AM

हिंदू विद्यार्थियों को सांता क्लॉस बनाने वाले स्कूलों पर प्रशासन करें करवाई, अन्यथा बजरंग दल सिखाएगा सबक - अनुपाल सिंह झाला...

December 24, 2025 09:29 AM

सायबर सेल नीमच की सक्रियता से बुजुर्ग दंपत्ति के बचे 60 लाख रूपये, मनी लांड्रिग केस के नाम पर बुजुर्ग दंपत्ति को किया था डिजिटल अरेस्ट....

December 24, 2025 08:45 AM

श्री वर्धमान जैन स्थानक वासी महिला मंडल का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न…

December 24, 2025 07:49 AM

रामपुरा पुलिस द्वारा होटल पटेल श्री ग्राम बैंसला से एक नाबालिक को बाल श्रम से मुक्त कराया....

December 24, 2025 07:47 AM