FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सुदामा ब्रह्म को जानने वाले ब्रम्हज्ञानी थे ,ग्रहस्थी में रहते हुए भी विरक्त थे सुदामा - पं.कन्हैयादास वैष्णव, हवन पूजन, महाआरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...

  Updated : December 24, 2025 10:31 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेडा :- किसी भी व्यक्ति को किसी का हक नहीं खाना चाहिए। अगर कोई धर्म के नाम का दान खाता है तो ऐसे व्यक्ति को दरिद्रता भोगना पड़ती हैं। बेटा के लिए अपने भाई का हक कभी छिनकर इक्ट्ठा मत करना नहीं तो नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी। भगवान श्री कृष्ण ने परण,वरण,शरण और हरण चार प्रकार से 16 हजार 108 विवाह किए थे,सभी रानीयों के साथ परब्रह्म परमात्मा एक समान रहते थे। गुरु के बिना भव सागर नहीं जा सकते,बिना गुरु के मानव के जीवन में गौर अंधेरा हैं।रावण बडा ज्ञानी और विध्दवान था पर गुरु नहीं था।गुरु करना जानकर पानी पीना छानकर।अगर कोई गुरु नहीं मिले तो हनुमानजी को गुरु बना लेना।सुदामा ब्रह्मज्ञानी थे,ब्रह्म को जानने वाले थे सुदामा,ग्रहस्थि में रहते हुए भी विरक्त थे,सुदामा कोई साधारण नहीं थे।सुदामा जानते थे की गुरु माता द्वारा दिए गए ये चने श्रापित हैं,अपने मित्र श्रीकृष्ण को दरिद्रता से बचाने के लिए खुद ने श्रापित चने खा कर दरिद्रता को अपने उपर ले ली। उक्त वाणी कथा मर्मज्ञ पं.कन्हैयादास वैष्णव ने चीताखेड़ा में स्थित पुराना हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित साप्ताहिक श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन के दौरान अंतिम दिन बुधवार को अपने मुखारविंद से प्रवाहित करते हुए कही।पं.कन्हैयादास वैष्णव ने कथा का रसास्वादन करवाते हुए कहा कि कोई धन से दुखी तो कोई तन से तो कोई संतान से तो कोई काहे से थोड़ा थोड़ा सब दुखी हैं, सुखी तो भगवान का भक्त है। स्वयं की अपनी पुरुषार्थ पर कमाई की गयीं संपत्ति की कद्र होती हैं,छल कपट से सोने की लंका हथीयाई ,सौ-सौ पुत्र होते हुए भी अंत में कुछ नहीं स्वयं का व खानदान का अस्तित्व भी मिट गया। सर्वप्रथम व्यास पीठ पर पौथी पूजन मुख्य यजमान ने सहपरिवार की। आवरी माताजी मंदिर समिति सचिव राजेश जैन, पत्रकार दशरथ माली, जुगल किशोर भटनागर,कारुलाल परमार द्वारा कथा मर्मज्ञ पं.कन्हैयादास जी वैष्णव का दुपट्टा ओढ़ाकर माताजी की तस्वीर भेंटकर सम्मान किया ,साथ ही व्यास मंच पर अखण्ड मूल पाठ का जाप कर रहे बालमुकुंद मिश्रा चित्र कूट, विधि कारक अत्याधुनिक वाद्य यंत्र सुमधुर स्वर लहरियों की छटा बिखेरी संगीतकार आर्गेनिक वादक संजय बारेट खेरोट,तबला वादक प्रीतम गंधर्व रलायता,आक्टोपेड वादक रिंकू गंधर्व कनघट्टी, वैष्णव साउंड सिस्टम के सुरेशदास बैरागी, दुर्गेश राठौर, कमलेश राठौर भाई पिपलिया मंडी और जय दुर्गा टेंट हाउस शेषराम माली का भी कंकू से तिलक लगा कर दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया।कथा पंडाल में प्रारंभ में विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। कथा पंडाल में श्री कृष्ण (राधिका शर्मा), सुदामा (पूजा माली) द्वारा शानदार अभिनय किया गया। कथा समिति के सदस्य हुकमीचंद सोनी, मदनलाल माली, रामगोपाल पाटीदार, राधेश्याम परमार, मेघराज माली,डाडमचंद माली, रुपचंद माली, नानूराम माली, शांतिलाल शर्मा, संजय माली द्वारा कथा मर्मज्ञ पंडित कन्हैयादास वैष्णव का साल श्री फल भेंटकर सम्मानित किया गया। श्रीमद भागवत कथा प्रवचन के दौरान बीच बीच मे अत्याधुनिक वाध्ययंत्र की मधुर स्वर लहरियों पर पं.कन्हैयादास जी द्वारा मिठे मिठे भजन ...... बंता मेरे यार सुदामा रे भाई बड़े दिनों में आया........, ऐसों कोई नहीं रे अणी हिरा की पोटली सद गुरु माग्यो.........,चले श्याम से मिलने सुदामा...............,कैसे आऊरे कन्हैया थारी द्वावारिका नगरी बडी दूर नगरी............,अरे द्ववारपालो जाके कन्हैया से कहदो द्वार पे सुदामा आया है..............., हर बात को तुम् भूलों बलै माँ -बाप को मत भूलना...............आदि भजनों पर श्रद्धालु पूरी भक्ति भावना उडेलते हुए पूरे मनोभाव से नृत्य किया।श्रद्धालुओं ने भी प्रतिदिन ज्ञान गंगा में डुबकीयां लगाई।कथा प्रवचन के अंत में विशेष महाआरती के बाद महाप्रसाद वितरण के साथ ही साप्ताहिक कथा की पूर्णाहुति के साथ कथा का विश्राम हुआ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कलेक्‍टर ने जमुनिया खुर्द एवं केलुखेडा की आंगनवाडी केंद्रों का किया निरीक्षण, माध्‍यमिक शालाओं में शिक्षक बनकर कलेक्‍टर ने बच्‍चो को पढाया गणित, ब्‍लेक बोर्ड पर गणित के सवाल लिखकर, बच्‍चों से हल करवाएं सवाल....

December 24, 2025 11:19 AM

प्रशासन गांव की ओर अभियान, कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने केलूखेड़ा में मौके पर उपस्थित होकर अ.जा.वर्ग की सोहन बाई को दिलाया भू-खण्‍ड का कब्‍जा, जमुनिया खुर्द में सुनी ग्रामीणों की समस्‍याएं....

December 24, 2025 11:12 AM

मकर संक्रांति पर आंतरी माता में लगेगा विशाल मेला...

December 24, 2025 11:04 AM

सुदामा ब्रह्म को जानने वाले ब्रम्हज्ञानी थे ,ग्रहस्थी में रहते हुए भी विरक्त थे सुदामा - पं.कन्हैयादास वैष्णव, हवन पूजन, महाआरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...

December 24, 2025 10:31 AM

हिंदू विद्यार्थियों को सांता क्लॉस बनाने वाले स्कूलों पर प्रशासन करें करवाई, अन्यथा बजरंग दल सिखाएगा सबक - अनुपाल सिंह झाला...

December 24, 2025 09:29 AM

सायबर सेल नीमच की सक्रियता से बुजुर्ग दंपत्ति के बचे 60 लाख रूपये, मनी लांड्रिग केस के नाम पर बुजुर्ग दंपत्ति को किया था डिजिटल अरेस्ट....

December 24, 2025 08:45 AM

श्री वर्धमान जैन स्थानक वासी महिला मंडल का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न…

December 24, 2025 07:49 AM

रामपुरा पुलिस द्वारा होटल पटेल श्री ग्राम बैंसला से एक नाबालिक को बाल श्रम से मुक्त कराया....

December 24, 2025 07:47 AM

कुरीतियों को छोड़, आत्मनिर्भर बने तभी होगा समाज और देश का नाम रोशन - डॉ सूर्यवंशी, अहिरवार समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 250 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया....

December 24, 2025 07:35 AM

विद्युत पेंशनर्स ने प्रांत व्यापी आंदोलन के तहत जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, रेली के रूप में हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय परिसर...

December 24, 2025 04:24 AM

निम्बाहेड़ा महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान एवं राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 के संयुक्त तत्वाधान में विशेष व्याख्यान आयोजित, नशा जीवन का नाश है - एएसआई सूरज कुमार....

December 24, 2025 03:51 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 24, 2025 03:45 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

December 24, 2025 03:43 AM

श्री गुरू गोबिंदसिंह जी का 360 वॉ प्रकाश पर्व कल होगा श्री अखंड पाठ साहिब जी का आरंभ, नगर में निकलेगा भव्य नगर कीर्तन विशेष आकर्षण में फौज ए खालसा पंजाब गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब व फतेह बैंड भटिण्डा पंजाब....

December 23, 2025 04:23 PM

गोपालन कर, 42 हजार रूपये प्रतिमाह कमा रहे है किसान कन्‍हैयालाल, कृषि के साथ पशुपालन कर बढ़ाई अपनी आमदनी...

December 23, 2025 03:28 PM

श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा भारतीय संस्कृति की संवाहक - पं.रमाकांत गोस्वामी....

December 23, 2025 03:08 PM

केजरीवाल मॉडल के लिए प्रदेश में आप की जरुरत - रानी अग्रवाल, उद्योगपति अडानी के हाथों अरावली पर्वत माला रख दी गिरवी, प्रधानमंत्री का 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान साबित हुआ दिखावा बिजली, पानी ,शिक्षा ,स्वास्थ्य रोजगार, भ्रस्टाचार मुक्त प्रदेश के लिए आप से जुड़े आमसभा में भाजपा कांग्रेस छोड़ अनेक लोगो ने आप की सदस्यता ग्रहण की....

December 23, 2025 03:04 PM

पी.एम.एफ.ई.योजना तहत 15 जनवरी तक शतप्रतिशत प्रकरणों में स्‍वीकृति सुनिश्चित करवाएं, जिला पंचायत सीईओ ने साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश..

December 23, 2025 02:15 PM

मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन दावे आंपत्तिया प्राप्‍त करने के संबंध मे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्‍पन्‍न...

December 23, 2025 02:14 PM