कुरीतियों को छोड़, आत्मनिर्भर बने तभी होगा समाज और देश का नाम रोशन - डॉ सूर्यवंशी, अहिरवार समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 250 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया....
Updated : December 24, 2025 07:35 AM
विनोद सांवला जीरन हरवार
सामाजिक
जीरन :- समाज के लिए शिक्षा अनिवार्य हैं, समाज के बेटा बेटियों को पढ़ना पड़ेगा, कुरीतियों को छोड़ना पड़ेगा और रोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा तभी समाज और देश का नाम रोशन होगा। उक्त विचार अहिरवार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सूर्यवंशी ने रविवार 21 दिसंबर को जीरन में आयोजित अहिरवार प्रतिभावान सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहिरवार समाजजनों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश अध्यक्ष एमएल वर्मा , राष्ट्रीय सचिव हनुमानसिंह, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रभुलाल अहिरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन अहिरवार, संभाग अध्यक्ष धन्नालाल अहिरवार, भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद दक, सेवानिवृत अध्यापक शांतिलाल भामावत, पूर्व पार्षद रामचंद्र अहिरवार एवं बगदीराम अहिरवार की मंचीय सहभागिता में जगदीश सूर्यवंशी ने संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन चरित्र पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा की समीप के चित्तौड़ में संत शिरोमणि रविदास जी का पूरा इतिहास छुपा हुआ है संत रविदास जी के अनुयाई और बाबा साहब के अनुयाई यदि एकत्रित होते हैं तो यह किसी की आलोचना के लिए किसी की बुराई करने के लिए एकत्रित नहीं हो। केवल अपने में जो कमी है अपने में जो खामी है उसे खामी को त्यागने के लिए तैयार हो। जीरन नगर परिषद कार्यालय के डोम में आयोजित कार्यक्रम में मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ जिले के अहिरवार समाज के 250 प्रतिभावान विद्यार्थी जो कक्षा 8 वी ,10 वी ,12 वीं में प्रथम, खेल, सामाजिक गतिविधियों में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाज के शासकीय सेवा में नियुक्त नवीन कर्मचारी एवं सरपंच अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज में सराहनीय कार्य करने वालों को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अहिरवार समाज के जिला अध्यक्ष गोपाल चौहान, पूर्व अध्यक्ष पुष्कर अहिरवार, मंदसौर जिला अध्यक्ष परसराम चौहान, चंद्रशेखर अहिरवार, समरथ अहिरवार, एडवोकेट चंपालाल अहिरवार, कार्यक्रम के संयोजक भेरूलाल अहिरवार (फोजी), विनोद अहिरवार, बालमुकुंद अहिरवार सहित समाज के शिक्षक ,शिक्षिकाएं फौजी, डॉक्टर , विद्यार्थी एवं समाजजन उपस्थित थे कार्यक्रम संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष किशन अहिरवार एवं नरेंद्र अहिरवार आभार जिलाध्यक्ष डॉ शंभूलाल अहिरवार ने माना।
और खबरे
प्रशासन गांव की ओर अभियान, कलेक्टर श्री चंद्रा ने केलूखेड़ा में मौके पर उपस्थित होकर अ.जा.वर्ग की सोहन बाई को दिलाया भू-खण्ड का कब्जा, जमुनिया खुर्द में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं....
December 24, 2025 11:12 AM
मकर संक्रांति पर आंतरी माता में लगेगा विशाल मेला...
December 24, 2025 11:04 AM
सुदामा ब्रह्म को जानने वाले ब्रम्हज्ञानी थे ,ग्रहस्थी में रहते हुए भी विरक्त थे सुदामा - पं.कन्हैयादास वैष्णव, हवन पूजन, महाआरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...
December 24, 2025 10:31 AM
हिंदू विद्यार्थियों को सांता क्लॉस बनाने वाले स्कूलों पर प्रशासन करें करवाई, अन्यथा बजरंग दल सिखाएगा सबक - अनुपाल सिंह झाला...
December 24, 2025 09:29 AM
सायबर सेल नीमच की सक्रियता से बुजुर्ग दंपत्ति के बचे 60 लाख रूपये, मनी लांड्रिग केस के नाम पर बुजुर्ग दंपत्ति को किया था डिजिटल अरेस्ट....
December 24, 2025 08:45 AM
श्री वर्धमान जैन स्थानक वासी महिला मंडल का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न…
December 24, 2025 07:49 AM
रामपुरा पुलिस द्वारा होटल पटेल श्री ग्राम बैंसला से एक नाबालिक को बाल श्रम से मुक्त कराया....
December 24, 2025 07:47 AM
कुरीतियों को छोड़, आत्मनिर्भर बने तभी होगा समाज और देश का नाम रोशन - डॉ सूर्यवंशी, अहिरवार समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 250 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया....
December 24, 2025 07:35 AM
विद्युत पेंशनर्स ने प्रांत व्यापी आंदोलन के तहत जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, रेली के रूप में हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय परिसर...
December 24, 2025 04:24 AM
निम्बाहेड़ा महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान एवं राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 के संयुक्त तत्वाधान में विशेष व्याख्यान आयोजित, नशा जीवन का नाश है - एएसआई सूरज कुमार....
December 24, 2025 03:51 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 24, 2025 03:45 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 24, 2025 03:43 AM
श्री गुरू गोबिंदसिंह जी का 360 वॉ प्रकाश पर्व कल होगा श्री अखंड पाठ साहिब जी का आरंभ, नगर में निकलेगा भव्य नगर कीर्तन विशेष आकर्षण में फौज ए खालसा पंजाब गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब व फतेह बैंड भटिण्डा पंजाब....
December 23, 2025 04:23 PM
गोपालन कर, 42 हजार रूपये प्रतिमाह कमा रहे है किसान कन्हैयालाल, कृषि के साथ पशुपालन कर बढ़ाई अपनी आमदनी...
December 23, 2025 03:28 PM
श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा भारतीय संस्कृति की संवाहक - पं.रमाकांत गोस्वामी....
December 23, 2025 03:08 PM
केजरीवाल मॉडल के लिए प्रदेश में आप की जरुरत - रानी अग्रवाल, उद्योगपति अडानी के हाथों अरावली पर्वत माला रख दी गिरवी, प्रधानमंत्री का 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान साबित हुआ दिखावा बिजली, पानी ,शिक्षा ,स्वास्थ्य रोजगार, भ्रस्टाचार मुक्त प्रदेश के लिए आप से जुड़े आमसभा में भाजपा कांग्रेस छोड़ अनेक लोगो ने आप की सदस्यता ग्रहण की....
December 23, 2025 03:04 PM
पी.एम.एफ.ई.योजना तहत 15 जनवरी तक शतप्रतिशत प्रकरणों में स्वीकृति सुनिश्चित करवाएं, जिला पंचायत सीईओ ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश..
December 23, 2025 02:15 PM
मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन दावे आंपत्तिया प्राप्त करने के संबंध मे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न...
December 23, 2025 02:14 PM
विधायक श्री सखलेचा के मुख्य आतिथ्य में वानर खो में अनुभूति कार्यक्रम सम्पन्न 150 विद्यार्थियो और शिक्षकों को कराया जंगल भ्रमण....
December 23, 2025 02:13 PM