FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरवानिया में 151 विद्यार्थियों को मिली साइकिल, विधायक सखलेचा ने किया वितरण...

  Updated : December 24, 2025 03:21 PM

बबलु माली

  आयोजन

सरवानिया महाराज :- मंगलवार को सांदीपनि हाई सेकेंडरी स्कूल के पास स्थित नगर परिषद डोम में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मध्यप्रदेश शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले कक्षा 9वी के 152 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जावद विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, जिला मंत्री शिवम पुरोहित, मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जेन, भाजपा नगर अध्यक्ष हेमंत पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष भूपेश देवड़ा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रामनारायण राठौर, अनिल राठौर, भवरसिंह चुडावत पालरखेड़ा उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती स्मिता नागदा ने अतिथियों का स्वागत किया व विद्यालय की उपलब्धिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राओ को दी गई साइकिले उनके उज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल है। इस दौरान विधायक सखलेचा ने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि कोई भी विद्यार्थी केवल साधन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना से विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनेंगे, समय की बचत होगी तथा उनकी उपस्थिति में भी सुधार आएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इसके पश्चात संकुल केंद्र के विद्यालयो की कक्षा 9वी के 152 छात्र- छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता देखी गई। इस अवसर पर शिक्षकगण अभिभावक व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देवी सिंह देवड़ा ने किया व आभार गोपाल कृष्ण श्रीमाल ने व्यक्त किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सरवानिया में 151 विद्यार्थियों को मिली साइकिल, विधायक सखलेचा ने किया वितरण...

December 24, 2025 03:21 PM

भाजपा अजा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न...

December 24, 2025 02:30 PM

सीएमओ श्रीमती बामनिया ने नव श्रृंगारीत अटल रेन बसेरा व रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का कीया निरीक्षण, दिये निर्देश...

December 24, 2025 02:01 PM

नपा सीएमओ ने दिलवाई नपा स्टाफ को सुशासन की शपथ....

December 24, 2025 02:00 PM

एनएलयू भोपाल की छात्रा द्वारा संगम यूनिवर्सिटी में एकेडमिक एक्सचेंज, मूटिंग, मेंटरशिप और सीखने का एक दिन...

December 24, 2025 01:58 PM

माइक्रो कोर्स का डिजाइन और विकास विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन...

December 24, 2025 01:56 PM

एनसीसी कैडेट्स का सराहनीय कार्य, बस दुर्घटना में घायलों की मदद....

December 24, 2025 01:55 PM

मोक्षी बोहरा ने पालीताणा शत्रुंजय शाश्वत तीर्थ गिरिराज पर्वत की 108 यात्रा पूर्ण की...

December 24, 2025 12:06 PM

कलेक्‍टर ने जमुनिया खुर्द एवं केलुखेडा की आंगनवाडी केंद्रों का किया निरीक्षण, माध्‍यमिक शालाओं में शिक्षक बनकर कलेक्‍टर ने बच्‍चो को पढाया गणित, ब्‍लेक बोर्ड पर गणित के सवाल लिखकर, बच्‍चों से हल करवाएं सवाल....

December 24, 2025 11:19 AM

प्रशासन गांव की ओर अभियान, कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने केलूखेड़ा में मौके पर उपस्थित होकर अ.जा.वर्ग की सोहन बाई को दिलाया भू-खण्‍ड का कब्‍जा, जमुनिया खुर्द में सुनी ग्रामीणों की समस्‍याएं....

December 24, 2025 11:12 AM

मकर संक्रांति पर आंतरी माता में लगेगा विशाल मेला...

December 24, 2025 11:04 AM

सुदामा ब्रह्म को जानने वाले ब्रम्हज्ञानी थे ,ग्रहस्थी में रहते हुए भी विरक्त थे सुदामा - पं.कन्हैयादास वैष्णव, हवन पूजन, महाआरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...

December 24, 2025 10:31 AM

हिंदू विद्यार्थियों को सांता क्लॉस बनाने वाले स्कूलों पर प्रशासन करें करवाई, अन्यथा बजरंग दल सिखाएगा सबक - अनुपाल सिंह झाला...

December 24, 2025 09:29 AM

सायबर सेल नीमच की सक्रियता से बुजुर्ग दंपत्ति के बचे 60 लाख रूपये, मनी लांड्रिग केस के नाम पर बुजुर्ग दंपत्ति को किया था डिजिटल अरेस्ट....

December 24, 2025 08:45 AM

श्री वर्धमान जैन स्थानक वासी महिला मंडल का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न…

December 24, 2025 07:49 AM

रामपुरा पुलिस द्वारा होटल पटेल श्री ग्राम बैंसला से एक नाबालिक को बाल श्रम से मुक्त कराया....

December 24, 2025 07:47 AM

कुरीतियों को छोड़, आत्मनिर्भर बने तभी होगा समाज और देश का नाम रोशन - डॉ सूर्यवंशी, अहिरवार समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 250 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया....

December 24, 2025 07:35 AM

विद्युत पेंशनर्स ने प्रांत व्यापी आंदोलन के तहत जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, रेली के रूप में हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय परिसर...

December 24, 2025 04:24 AM

निम्बाहेड़ा महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान एवं राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 के संयुक्त तत्वाधान में विशेष व्याख्यान आयोजित, नशा जीवन का नाश है - एएसआई सूरज कुमार....

December 24, 2025 03:51 AM