FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव का आयोजन.....

  Updated : December 25, 2025 11:25 AM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  आयोजन

चित्तौड़गढ़ :- 23 से 28 दिसंबर, 2025 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को भव्य समारोह के साथ हुआ। आयोजन शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुआ, महोत्सव में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौड़गढ़ द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। महोत्सव के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने कहा कि स्वदेशी को भारत की आर्थिक शक्ति का आधार बताया स्वदेशी उत्पादों से रोजगार, बैंकिंग, कर व्यवस्था और श्रम सभी देश के भीतर सशक्त होते है। महोत्सव में स्वदेशी केवल उत्पाद नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की मजबूत आधारशिला बनकर उभरा है. यह आयोजन न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि सांस्कृतिक और वैचारिक चेतना का भी संगम है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक बार फिर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद गलत नीतियों के कारण देश कई क्षेत्रों में परनिर्भर हो गया था, लेकिन बीते दस वर्षों में भारत ने आत्मनिर्भरता का नया आत्मविश्वास हासिल किया है। सीपी जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि भारतीय उत्पादों, स्वदेशी खानपान, संस्कृति, लोककलाओं और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का सशक्त मंच है। देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकार और कलाकार भारत की विविधता और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि "वोकल फॉर लोकल" और "आत्मनिर्भर भारत" आज सिर्फ नारे नहीं, बल्कि देश की आर्थिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुके हैं। रक्षा, कृषि, वस्त्र उद्योग और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में भारत ने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। यही कारण है कि वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।महोत्सव में डॉ. आर.एल. सोनी, निदेशक, प्रसार शिक्षा निदेशालय, उदयपुर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न उत्पादो की तकनीकी जानकारी कृषको को प्रदर्शनी के माध्यम से बताई। डॉ. रतन लाल सोलंकी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, ने बताया कि केविके प्रदर्शनी में जैविक उत्पाद (वर्मी वॉश, वर्मी कम्पोस्ट, दशपर्णी, बीजामृत, जीवामृत), अजोला, प्रतापधन मुर्गी अण्डे, किन्नू, चकोतरा, चप्पन टिण्डा, जुकिनी एवं फलदार पौधो में आम, सीताफल, अमरूद, जामुन, नींबू, पपीता व सब्जी पौध में मिर्च, बैंगन, टमाटर एवं मिलेट्स के विभिन्न उत्पाद आदि की प्रदर्शनी लगी रखी है। प्रदर्शनी के माध्यम से कृषको एवं विद्यार्थियों को तकनीकी जानकारी देकर लाभान्वित किया जा रहा है। महोत्सव में बाड़ी प्रोजेक्ट, बड़ीसादड़ी के समन्वित कृषि प्रणाली मॉडल की सहभागिता रही।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भाटखेड़ी बुजुर्ग में 25वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ.….

December 25, 2025 01:46 PM

सहकारी बैंक व संस्था पेंशनर संघ की बैठक सम्पन्न....

December 25, 2025 01:44 PM

कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा...

December 25, 2025 01:42 PM

रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से बची एक महिला यात्री की जान.....

December 25, 2025 01:40 PM

गुरु के प्रति समर्पण हीआत्म कल्याण का मार्ग है - प्रत्यक्ष रत्न विजय जी महाराज,18अभिषेक का पूजन आज, श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराजा साहब की 199वां जन्म जयंती एवं 119 वीं पुण्यतिथि गुरु सप्तमी महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु भक्त...

December 25, 2025 01:38 PM

श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा, जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है तो भगवान धरती पर अवतार लेते हैं, रमाकांत गोस्वामी जी महाराज ने श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में कहा...

December 25, 2025 01:35 PM

निंबाहेड़ा में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी का सेवा संकल्प, दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, पहले ही दिन 1500 से अधिक मरीजों को मिला शिविर का लाभ, 360 नेत्र रोगी ऑपरेशन के लिए चयनित, जनसेवा का बना प्रेरक उदाहरण

December 25, 2025 01:28 PM

कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज..

December 25, 2025 01:20 PM

पुलिस लाईन में अटल उद्यान का हुआ भव्य उद्घाटन....

December 25, 2025 12:49 PM

अपराध से मुंह मोड़कर स्वावलंबी बने अपराधी, पुलिस कप्तान की अभिनव पहल...

December 25, 2025 12:46 PM

महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने निःशुल्क बेबीकीट वितरित किए....

December 25, 2025 12:40 PM

पी एम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल चल्दू जिला नीमच का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न....

December 25, 2025 12:39 PM

बालिकाओं को गरम स्वेटर वितरित कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी....

December 25, 2025 12:38 PM

श्री नाथ एकेडमी में मनाया वार्षिकोत्सव, एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन.….

December 25, 2025 12:34 PM

चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव का आयोजन.....

December 25, 2025 11:25 AM

हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विहिप का उग्र प्रदर्शन, पुतला फूँककर जताया आक्रोश...

December 25, 2025 11:21 AM

उपभोक्ताओं को डिजिटल न्याय त्वरित मिले....

December 25, 2025 10:20 AM

श्री कामधेनु बालाजी मंदिर मे तुलसी पूजन के साथ पोष बड़ा का भव्य आयोजन संपन्न..

December 25, 2025 09:03 AM

पुलिस की सायबरअपराधियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई, विगत 10 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई बड़े सायबर अपराधों का खुलासा....

December 25, 2025 03:36 AM