FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पुलिस लाईन में अटल उद्यान का हुआ भव्य उद्घाटन....

  Updated : December 25, 2025 12:49 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ :- पुलिस लाईन परिसर में आज ‘अटल उद्यान’ नामक नवविकसित पार्क का भव्य उद्घाटन माननीय सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती पर पुलिस लाईन परिसर में अटल उद्यान के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने पार्क का अवलोकन करते हुए कहा कि ‘अटल उद्यान’ पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए विश्राम, स्वास्थ्य एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस उद्यान में हरियाली, बैठने की समुचित व्यवस्था, पाथवे एवं बच्चों के मनोरंजन हेतु आवश्यक सुविधाएँ विकसित की गई हैं। माननीय सांसद सीपी जोशी व विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर विकसित यह उद्यान प्रेरणा का प्रतीक है तथा पुलिस लाईन के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ कर्मियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य में सहायक सिद्ध होगा। सांसद सीपी जोशी ने वहाँ उपस्थित सभी जनों को सुशासन दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं कार्यस्थल के वातावरण को बेहतर बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ‘अटल उद्यान’ इसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिससे पुलिस परिवारों को सुकून एवं सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह, लाइन आरआई अनिल पांडे, पूर्व पार्षद छोटूसिंह शेखावत सहित सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज मेरे श्री राम की शादी है लगता है कि सारे ब्रह्माण्ड की शादी है, श्री राम - जानकी विवाह में हजारों श्रद्धालुओं झुम उठे, बमोरा नगर बना जनकपुर धाम..

December 25, 2025 02:11 PM

भाटखेड़ी बुजुर्ग में 25वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ.….

December 25, 2025 01:46 PM

सहकारी बैंक व संस्था पेंशनर संघ की बैठक सम्पन्न....

December 25, 2025 01:44 PM

कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा...

December 25, 2025 01:42 PM

रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से बची एक महिला यात्री की जान.....

December 25, 2025 01:40 PM

गुरु के प्रति समर्पण हीआत्म कल्याण का मार्ग है - प्रत्यक्ष रत्न विजय जी महाराज,18अभिषेक का पूजन आज, श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराजा साहब की 199वां जन्म जयंती एवं 119 वीं पुण्यतिथि गुरु सप्तमी महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु भक्त...

December 25, 2025 01:38 PM

श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा, जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है तो भगवान धरती पर अवतार लेते हैं, रमाकांत गोस्वामी जी महाराज ने श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में कहा...

December 25, 2025 01:35 PM

निंबाहेड़ा में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी का सेवा संकल्प, दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ, पहले ही दिन 1500 से अधिक मरीजों को मिला शिविर का लाभ, 360 नेत्र रोगी ऑपरेशन के लिए चयनित, जनसेवा का बना प्रेरक उदाहरण

December 25, 2025 01:28 PM

कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज..

December 25, 2025 01:20 PM

पुलिस लाईन में अटल उद्यान का हुआ भव्य उद्घाटन....

December 25, 2025 12:49 PM

अपराध से मुंह मोड़कर स्वावलंबी बने अपराधी, पुलिस कप्तान की अभिनव पहल...

December 25, 2025 12:46 PM

महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने निःशुल्क बेबीकीट वितरित किए....

December 25, 2025 12:40 PM

पी एम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल चल्दू जिला नीमच का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न....

December 25, 2025 12:39 PM

बालिकाओं को गरम स्वेटर वितरित कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी....

December 25, 2025 12:38 PM

श्री नाथ एकेडमी में मनाया वार्षिकोत्सव, एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन.….

December 25, 2025 12:34 PM

चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव का आयोजन.....

December 25, 2025 11:25 AM

हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विहिप का उग्र प्रदर्शन, पुतला फूँककर जताया आक्रोश...

December 25, 2025 11:21 AM

उपभोक्ताओं को डिजिटल न्याय त्वरित मिले....

December 25, 2025 10:20 AM

श्री कामधेनु बालाजी मंदिर मे तुलसी पूजन के साथ पोष बड़ा का भव्य आयोजन संपन्न..

December 25, 2025 09:03 AM