सिद्धितप का निकला वरघोड़ा, किया तपस्वियों का बहुमान...
Updated : August 31, 2025 02:24 PM
विनोद सांवला जीरन हरवार
धार्मिक
जीरन:- जीरन नगर के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया। स्थानीय जैन समाज में पर्युषण पर्व की पूर्णाहुति एवं सिद्धि तप, 11 उपवास, अट्ठाई ,सामूहिक अट्ठम तप, नमस्कार मंत्र की नव दिवसीय आराधना आदि के निमित्त दिनांक 30 अगस्त को श्री सिद्धचक्र महापूजन रात्री में प्रभु भक्ति एवं तप वधामना का कार्यक्रम रखा गया तथा दिनांक 31 अगस्त रविवार को भव्य वरघोड़ा एवं रथ यात्रा निकाली गई। नगर के जैन आराधना भवन में विराजित परम पूज्य साध्वी वर्या विपुल प्रज्ञा श्रीजी महाराज साहब, परम पूज्य प्रिय वर्षा श्री जी महाराज साहब, परम पूज्य मोक्ष वर्षा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा तीन की पावन निश्रा में विगत 45 दिन से सिद्धिदायक सिद्धितप की आराधना चल रही थी जिसमें रुक्मण बेन मोगरा, मंजू बहन भामावत ,उर्मिलाबेन भामावत, साधना बेन मारू एवं निधि बहन बाठिया ने सिद्धितप की आराधना की । इसके अलावा प्रियांशी बहन भामावत एवं विपिन भाई मेहता ,छवि मोगरा , एवं ज्योति संघवी ने 11 उपवास तथा डॉक्टर अंतिम मोगरा,कविता भामावत,विपुल मेहता, वंशिका मेहता एवं ऐश्वर्य मेहता ने 8-8 उपवास की तपस्या की । इसके अतिरिक्त इंदिरा बेन भामावत एवं रेणु बेन पोरवाल के वर्षितप की तपस्या अनवरत जारी है। वरघोड़ा एवं रथयात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ जैन आराधना भवन पर पहुंचा । नगर में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने जुलूस का भव्य स्वागत एवं पुष्प वर्षा की। सभी समाजजनों ने चावल की गहुली कर भगवान को बधाया। आराधना भवन में तपस्वियों के बहुमान का चढ़ावा स्व नाथूलाल जी मारू परिवार एवं तपस्वियों को प्रथम पारणा करने का चढ़ावा संदीप मेहता रतलाम, प्रवीण मेहता प्रतापगढ़ ने लिया। लाभार्थी परिवार ने शाल, श्रीफल ,माला, उपहार एवं अभिनंदन पत्र से तपस्वियों का बहुमान किया एवं पारणा के लाभार्थी परिवार ने तपस्वियों को पारणा करवाया। पूज्यश्री ने फरमाया कि तप करना जीवन की सबसे कठिन एवं उत्कृष्ट अनुभूति है और उस पर सिद्धितप की तपस्या कर अपनी इंद्रियों को वश में रखना अत्यंत कठिन कार्य है। आप तपस्वियों ने इतना कठिन तप कर जिन शासन एवं जीरन नगर को गौरवान्वित किया है। आपकी खूब-खूब अनुमोदना करते हैं। इस अवसर पर सकल जैन श्री संघ एवं बाहर से पधारे मेहमानों का स्वामीवात्सल्य भी आयोजित किया गया ।
और खबरे
एनडीपीएस एक्ट के मामले में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 422 किलो अवैध डोडाचूरा परिवहन प्रकरण में पुलिस को मिली बड़ी सफलता....
June 18, 2026 11:30 AM
स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश...
June 18, 2026 11:24 AM
स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...
June 18, 2026 11:19 AM
प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्पन्न....
June 18, 2026 11:18 AM
डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...
June 18, 2026 11:17 AM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....
June 18, 2026 11:12 AM
निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....
June 18, 2026 11:08 AM
नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:05 AM
सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:01 AM
कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...
June 18, 2026 10:57 AM
सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..
June 18, 2026 09:16 AM
तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....
June 18, 2026 05:41 AM
भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...
June 18, 2026 03:03 AM
विश्व योग दिवस पर गांधी वाटिका में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देंगे योग का संदेश...
June 18, 2026 02:59 AM
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर सक्रिय हुए बदमाश, ट्रक रोक चालक-कंडक्टर पर पथराव कर की बेरहमी से मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 02:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 18, 2026 02:47 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 18, 2026 02:44 AM
चीताखेड़ा में दर्दनाक हादसा, सूने मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक, अभिषेक जुणी ने जान पर खेलकर निकाला गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा, पटवारी ने बनाया पंचनामा...
June 17, 2026 04:52 PM
रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....
June 17, 2026 04:50 PM