FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच सिटी नाले पर पुलिया निर्माण कार्य का विधायक परिहार ने किया निरीक्षण गुणावत्तापूर्ण एवं समयावधि में कार्य पूर्ण करने अधिकारियों को दिए निर्देश....

  Updated : February 21, 2025 06:14 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच :- विधायक दिलीपसिंह परिहार ने आज नीमच सिटी सांवरियाजी मंदिर के पीछे नाले पर पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और सब कॉन्ट्रेक्टर श्री भाटी एवं इंजीनियर करणसिंह को गुणवत्तापूर्ण कार्य समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मौके से ही नपा सीएमओ से फोन से चर्चा की और भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मीटिंग के बाद 25 फरवरी के बाद नगरपालिका विकास को लेकर मीटिंग आयोजित करने के निर्देश भी दिए।भोपाल रवाना होने से पूर्व नीमच सिटी सांवरियाजी मंदिर के पीछे नाले पर पुलिया निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि नाले पर पुलिया निर्माण कार्य के संपादन के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं का त्वरित निराकरण कराएं ताकि कार्य पूर्ण होने में अनावश्यक देरी न हों, कार्य के दौरान संबंधित अभियंता कार्य की नियमित मानीटरिंग करें तथा उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं। निरीक्षण के दौरान एक झुकी हुई दीवाल के सम्बंध में भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर ही उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से फोन पर चर्चा की और भोपाल से 25 फरवरी के बाद सीएमओ, नपाध्यक्ष एवं पार्शदों के साथ सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। जिसमें वार्डों में अधूरे पडे कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।नीमच सिटी नाले के ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर विधायक श्री परिहार ने जिलाधीश हिमांशु चन्द्रा को अवगत कराया और उनसे चर्चा की कि संजीवनी कॉलोनी से लेकर नीमच सिटी तक बहने वाले नाले का ड्रीम प्रोजेक्ट बनाने हेतु एक कंसल्टेन्ट नियुक्त किया जाए। साथ ही नीमच के सीएम राईज स्कूल को लेकर निर्णय लेने तथा क्षेत्र में आगामी विकास की योजनाओं के सम्बंध में भी चर्चा की गई। श्री परिहार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना और समय पर कार्य पूर्ण कराना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। विकास की श्रृंखला में आगे कई नए आयाम स्थापित होंगे। नीमच सिटी के समग्र विकास और जन-सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नीमच सिटी नाले का सौन्दर्यीकरण मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। मेरे संकल्प का उद्देश्य है कि नाला साफ-सुथरा बहे, इसके आसपास वृक्षारोपण, उद्यान विकसित किया जाए, इसमें नाव चलाई जाए, गंदा पानी अलग बहे, क्षेत्र के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं और क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित की जाए

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

श्री भाग्येश्वर महादेव आश्रम मंदिर समिति ने सिंधी समाज के वरिष्ठजनों को करवाया उज्जैन महाकालेश्वर तीर्थ दर्शन, नपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा और भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने भगवा ध्वजा लहरा कर यात्रा का किया शुभारंभ....

February 22, 2025 11:15 AM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 241.950 किलोग्राम अवैध पॉपी स्ट्रॉ के साथ ट्रक (टैंकर) जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार.....

February 22, 2025 10:28 AM

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग एवं प्राणायाम जरूरी - देववाणी....

February 22, 2025 09:10 AM

प्रदेश में कक्षा 5 और 8वीं की वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी, परीक्षा व्यवस्था को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये निर्देश....

February 22, 2025 09:07 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 22, 2025 09:04 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 22, 2025 09:02 AM

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बालिकाओं का विदाई समारोह...

February 21, 2025 10:24 PM

अमानक दवाइयों की सांकेतिक होली जलाकर किया प्रदर्शन -पांच मांगे नहीं मानी तो प्रशासनिक असहयोग आंदोलन 25 को किया जाएगा, 24 को उपवास करेंगे चिकित्सक.….

February 21, 2025 09:31 PM

कृषि आधारित उद्योगों को विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता - मुख्यमंत्री यादव....

February 21, 2025 09:27 PM

मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए सिंगल क्लिक से जारी किए 224 करोड़ रुपए....

February 21, 2025 09:25 PM

ई-नगरपालिका 2.0 पोर्टल जल्द होगा लॉन्च, घर बैठे मिलेंगी 24 सेवाएं....

February 21, 2025 09:22 PM

मातृभाषा के बिना, किसी भी देश की संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती….

February 21, 2025 09:20 PM

शासकीय महाविद्यालय जीरन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के साझे कार्यक्रम के तहत....

February 21, 2025 08:46 PM

जलेश्वर महादेव मंदिर पर कलश स्थापना के साथ लहराई ध्वजा

February 21, 2025 08:19 PM

डिवाईन पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा -12वीं का दीक्षांत समारोह सम्पन्न.....

February 21, 2025 08:16 PM

पीएम आवास योजना के सर्वे में सभी पात्र हितग्राहियों के नाम जोडे जाए - श्री वैष्‍णव, जि.प.सी.ई.ओ. ने की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा....

February 21, 2025 08:14 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अन्तर्गत जिले की नगरीय निकायों में पंजीयन करें, ऑनलाईन भी किए जा सकते हैं पंजीयन....

February 21, 2025 08:13 PM

आई.टी.आई. डूंगलावदा में 24 फरवरी को मेगा प्‍लेसमेंट ड्राईव का आयोजन...

February 21, 2025 08:07 PM

खेत पर बनी तार फेसिंग बाउन्ड्री में फंसी नीलगाय, वन विभाग ने पहुँच सफल रेस्क्यू कर नीलगाय को सुरक्षित छोड़ा....

February 21, 2025 07:44 PM