शासकीय महाविद्यालय जीरन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के साझे कार्यक्रम के तहत....
Updated : February 21, 2025 08:46 PM

विनोद सांवला जीरन हरवार

आयोजन
जीरन :- शासकीय महाविद्यालय जीरन की प्राचार्य डॉ. दीपा कुमावत के निर्देशन में आज शासकीय महाविद्यालय जीरन में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ रामधन मीना ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के इतिहास, मनाने की परंपरा आदि के बारे में बताते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस प्रति वर्ष 21 फरवरी को इसलिए मनाया जाता हैं क्योंकि सर्वप्रथम इस दिवस को मनाने के लिए 17 नवंबर 1999 में यूनेस्को की 30 वीं महासभा ने यह संकल्प लिया कि आज के दिन को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाए । इसी के साथ 21 फरवरी को प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है, उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की एक थीम निर्धारित की जाती है इसलिए 2025 की थीम है- "भाषा का महत्व: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का रजत जयंती समारोह।" आज विश्व में लगभग 19 हजार से ज्यादा मातृभाषाएँ है। भारत में वर्ष में 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार 43.63 लोग ही हिंदी को मातृभाषा मानते हैं । उन्होंने बताया कि दूसरे नंबर पर बांग्ला और तीसरे नंबर पर मराठी भाषा आती है। यह तो वे भाषाएं हैं जिनको संविधान के अंदर मान्यता प्राप्त है इसके अलावा गैर सूचीबद्ध भाषा की बात करें तो मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में बोली जाने वाली 'भीली' बोली इस सूची में पहले एवं गोंडी बोली दूसरे स्थान पर आती है। उन्होंने अपने उद्बोधन में भारतेंदु हरीशचंद्र की मातृभाषा को समर्पित पंक्ति "निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल' बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।।" के माध्यम से समस्त छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को अपनी भाषा पर गर्व करने हेतु प्रेरित किया। अन्य वक्ता स्वामी विवेकानंद मेंटर डॉ. सोनम घोटा ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमें हमारी मातृभाषा पर गर्वानुभूति करने हेतु प्रेरित करती हैं। इसलिए हमें अपनी भाषाओं पर नाज़ करना चाहिए न कि संकोच। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दीपा कुमावत ने समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओ को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की साथ ही उन्होंने बहुभाषी होने के फायदों से भी अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. नानुराम नर्गेश सर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
और खबरे
श्री भाग्येश्वर महादेव आश्रम मंदिर समिति ने सिंधी समाज के वरिष्ठजनों को करवाया उज्जैन महाकालेश्वर तीर्थ दर्शन, नपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा और भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने भगवा ध्वजा लहरा कर यात्रा का किया शुभारंभ....
February 22, 2025 11:15 AM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 241.950 किलोग्राम अवैध पॉपी स्ट्रॉ के साथ ट्रक (टैंकर) जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार.....
February 22, 2025 10:28 AM

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग एवं प्राणायाम जरूरी - देववाणी....
February 22, 2025 09:10 AM

प्रदेश में कक्षा 5 और 8वीं की वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी, परीक्षा व्यवस्था को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये निर्देश....
February 22, 2025 09:07 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 22, 2025 09:04 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 22, 2025 09:02 AM

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बालिकाओं का विदाई समारोह...
February 21, 2025 10:24 PM

अमानक दवाइयों की सांकेतिक होली जलाकर किया प्रदर्शन -पांच मांगे नहीं मानी तो प्रशासनिक असहयोग आंदोलन 25 को किया जाएगा, 24 को उपवास करेंगे चिकित्सक.….
February 21, 2025 09:31 PM

कृषि आधारित उद्योगों को विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता - मुख्यमंत्री यादव....
February 21, 2025 09:27 PM

मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए सिंगल क्लिक से जारी किए 224 करोड़ रुपए....
February 21, 2025 09:25 PM

ई-नगरपालिका 2.0 पोर्टल जल्द होगा लॉन्च, घर बैठे मिलेंगी 24 सेवाएं....
February 21, 2025 09:22 PM

मातृभाषा के बिना, किसी भी देश की संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती….
February 21, 2025 09:20 PM

शासकीय महाविद्यालय जीरन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के साझे कार्यक्रम के तहत....
February 21, 2025 08:46 PM

जलेश्वर महादेव मंदिर पर कलश स्थापना के साथ लहराई ध्वजा
February 21, 2025 08:19 PM

डिवाईन पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा -12वीं का दीक्षांत समारोह सम्पन्न.....
February 21, 2025 08:16 PM

पीएम आवास योजना के सर्वे में सभी पात्र हितग्राहियों के नाम जोडे जाए - श्री वैष्णव, जि.प.सी.ई.ओ. ने की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा....
February 21, 2025 08:14 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अन्तर्गत जिले की नगरीय निकायों में पंजीयन करें, ऑनलाईन भी किए जा सकते हैं पंजीयन....
February 21, 2025 08:13 PM

आई.टी.आई. डूंगलावदा में 24 फरवरी को मेगा प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन...
February 21, 2025 08:07 PM

खेत पर बनी तार फेसिंग बाउन्ड्री में फंसी नीलगाय, वन विभाग ने पहुँच सफल रेस्क्यू कर नीलगाय को सुरक्षित छोड़ा....
February 21, 2025 07:44 PM
