FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कृषि आधारित उद्योगों को विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता - मुख्यमंत्री यादव....

  Updated : February 21, 2025 09:27 PM

DESK NEWS

  कृषि

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि कृषि रसायनों के असीमित प्रयोगों के कारण पर्यावरण एवं मानव स्‍वास्‍थ्‍य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अत: जैविक एवं प्राकृतिक कृ‍षि तकनीकों को प्रोत्‍साहित करना आवश्यक है। प्रदेश में वर्तमान वर्ष में भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार प्राकृतिक कृषि विकास योजना के अंतर्गत लगभग 1 लाख एकड़ क्षेत्रफल में जैविक खेती का कार्यक्रम लिया जा रहा है आगामी वर्षों में जैविक- प्राकृतिक खेती को पाँच लाख हैक्‍टेयर तक ले जाने का लक्ष्‍य रखा जाए। जैविक उत्‍पादों के बेहतर मूल्‍य किसानों को मिल सकें, इस उद्देश्य से प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर जैविक हाट-बाजार लगाए जाएं। प्रदेश में प्राकृतिक कृषि उत्पाद के लिए आदर्श जिले और विकासखंड विकसित किए जाएं। मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश में जैविक और प्राकृतिक खेती पर आधारित मेले लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जैविक खेती करने वाले किसानों को सोलर पम्प उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री यादव किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास विभाग की ओर से आयोजित राज्‍य स्‍तरीय जैविक कृषि उत्‍पादन तथा मूल्‍य संवर्धन कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर एक जिला एक उत्पाद तथा विभिन्न विभागों और जैविक खेती के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री यादव ने अपनी विदेश यात्राओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरा विश्‍व प्रदूषण रहित, स्‍वास्‍थ्‍यकारी प्राक़ृतिक कृषि उत्‍पादों के लिए मध्‍यप्रदेश की ओर देख रहा है। नवीन तकनीकों से कृषि उत्‍पादन वृद्धि तो होना चाहिये किन्‍तु पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक एवं प्राकृतिक खेती से संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।मुख्‍यमंत्री यादव ने कहा कि यह वर्ष यद्यपि उद्योग वर्ष घोषित किया गया है किन्‍तु कृषि प्रधान राज्‍य मध्‍यप्रदेश में खेती को साथ लेकर नीतियां लागू करना आवश्यक है। अत: राज्य सरकार कृषि आधारित उद्योगों को विकसित करने पर विशेष ध्‍यान दे रही है। जिन जिलों में औद्योगिक दर कम हैं, वहां कृषि आधारित उद्योगों की स्‍थापना की जाएगी। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में पशुओं की वर्तमान दुग्‍धोत्‍पादन क्षमता 9 प्रतिशत है जिसे 20 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। इसके लिए कृ‍षक उत्‍पादक संगठनों तथा स्‍वयं सेवी संगठनों की सहायता से चलाए जा रहे अभियान को गति दी जाए। कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि आयोजित कार्यशाला के आधार पर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों की कृषि जलवायु क्षेत्र के आधार पर जैविक उत्‍पादन नीति बनाई जाएगी। उन्‍होंने बताया कि जैविक खेती प्रेात्‍साहन के लिए प्रदेश में 9 सेवा प्रदाताओं से एमओयू किये गए हैं। एपीडा के अनुसार प्रदेश में जैविक खेती का रकबा 11.48 लाख हैक्‍टेयर है। वन क्षेत्र मिलाकर प्रदेश में कुल 20 लाख 55 हजार हैक्‍टेयर क्षेत्रफल में जैविक खेती की जा रही है जो देश में सर्वाधिक है। प्रदेश में पराली जलाने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। किसानों को खेत में ही अवशेष प्रबंधन के लिए 42 हजार 500 से अधिक कृषि यंत्र भी वितरित किये गए हैं, जिससे पराली जलाने की प्रवृत्ति में कमी आई है। इस अवसर पर अपर मुख्‍य सचिव उद्यानिकी अनुपम राजन विशेष रूप से उपस्थित थे। सचिव कृषि एम सेल्‍वेन्‍द्रन ने कार्यशाला के उद्देश्‍यों पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन संचालक कृषि अजय गुप्‍ता ने किया। इस दो दिवसीय कार्यशाला में जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े विभिन्‍न विषयों पर गहन विचार मंथन किया जाएगा जिसमें कृषि वैज्ञानिकों, जैविक खेती विशेषज्ञों, कृ‍षक उत्‍पादक संगठनों, प्रगतिशील किसानों तथा कृषि अधिकारियों के बीच निष्कर्षात्‍मक संवाद से प्रदेश की जैविक नीति को विकसित करने के प्रयास किये जाएंगे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

श्री भाग्येश्वर महादेव आश्रम मंदिर समिति ने सिंधी समाज के वरिष्ठजनों को करवाया उज्जैन महाकालेश्वर तीर्थ दर्शन, नपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा और भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने भगवा ध्वजा लहरा कर यात्रा का किया शुभारंभ....

February 22, 2025 11:15 AM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 241.950 किलोग्राम अवैध पॉपी स्ट्रॉ के साथ ट्रक (टैंकर) जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार.....

February 22, 2025 10:28 AM

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग एवं प्राणायाम जरूरी - देववाणी....

February 22, 2025 09:10 AM

प्रदेश में कक्षा 5 और 8वीं की वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी, परीक्षा व्यवस्था को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये निर्देश....

February 22, 2025 09:07 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 22, 2025 09:04 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 22, 2025 09:02 AM

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बालिकाओं का विदाई समारोह...

February 21, 2025 10:24 PM

अमानक दवाइयों की सांकेतिक होली जलाकर किया प्रदर्शन -पांच मांगे नहीं मानी तो प्रशासनिक असहयोग आंदोलन 25 को किया जाएगा, 24 को उपवास करेंगे चिकित्सक.….

February 21, 2025 09:31 PM

कृषि आधारित उद्योगों को विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता - मुख्यमंत्री यादव....

February 21, 2025 09:27 PM

मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए सिंगल क्लिक से जारी किए 224 करोड़ रुपए....

February 21, 2025 09:25 PM

ई-नगरपालिका 2.0 पोर्टल जल्द होगा लॉन्च, घर बैठे मिलेंगी 24 सेवाएं....

February 21, 2025 09:22 PM

मातृभाषा के बिना, किसी भी देश की संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती….

February 21, 2025 09:20 PM

शासकीय महाविद्यालय जीरन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के साझे कार्यक्रम के तहत....

February 21, 2025 08:46 PM

जलेश्वर महादेव मंदिर पर कलश स्थापना के साथ लहराई ध्वजा

February 21, 2025 08:19 PM

डिवाईन पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा -12वीं का दीक्षांत समारोह सम्पन्न.....

February 21, 2025 08:16 PM

पीएम आवास योजना के सर्वे में सभी पात्र हितग्राहियों के नाम जोडे जाए - श्री वैष्‍णव, जि.प.सी.ई.ओ. ने की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा....

February 21, 2025 08:14 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अन्तर्गत जिले की नगरीय निकायों में पंजीयन करें, ऑनलाईन भी किए जा सकते हैं पंजीयन....

February 21, 2025 08:13 PM

आई.टी.आई. डूंगलावदा में 24 फरवरी को मेगा प्‍लेसमेंट ड्राईव का आयोजन...

February 21, 2025 08:07 PM

खेत पर बनी तार फेसिंग बाउन्ड्री में फंसी नीलगाय, वन विभाग ने पहुँच सफल रेस्क्यू कर नीलगाय को सुरक्षित छोड़ा....

February 21, 2025 07:44 PM